Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Mizoram Assembly Election 2023: बीजेपी ने मिजोरम के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, 12 सीटों पर फाइनल किए टिकट

Mizoram Assembly Election 2023: मिजोरम में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान जोर पकड़ चुका है। भारतीय जनता पार्टी इस पूर्वोत्तर राज्य में भी पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने बुधवार को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 12 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए हैं। इससे पहले कांग्रेस ने 16 अक्टूबर को 39 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था। मिजोरम में विधानसभा की कुल 40 सीटें हैं।

2018 में बीजेपी का खुला था खाता

2018 के विधानसभा चुनाव में मिजोरम में भारतीय जनता पार्टी का खाता खुला था। बीजेपी ने एक सीट पर जीत हासिल की थी। पार्टी का दावा है कि इस बार उसका प्रदर्शन पहले से बेहतर होगा और वह अधिक सीटें हासिल करेगी। सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) राष्ट्रीय स्तर पर एनडीए की सहयोगी है। हालांकि, राज्य में वह बीजेपी से अलग चुनाव लड़ रही है।

कांग्रेस की हुई थी करारी हार

पांच साल पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई थी। मौजूदा मुख्यमंत्री जोरामथांगा के नेतृत्व में एमएनएफ ने 26 सीटों पर जीत हासिल कर स्पष्ट जनादेश हासिल किया था। 40 सीटों वाली मिजोरम विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 21 है। कांग्रेस 2008 से सत्ता में काबिज था। 2013 में उसे 34 सीटों पर जीत मिली थी। लेकिन 2018 में पार्टी फिसलकर तीसरे नंबर पर पहुंच गई और महज पांच सीटें ही जीत पाई। दूसरे नंबर पर जोरम पीपुल्स मुवमेंट (जेपीएम) रही थी, जिसे 8 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

इस बार भी मुख्यमंत्री जोरामथांगा जेपीएम को ही अपना प्रमुख प्रतिद्वंदी मान रहे हैं। हालांकि, राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे के दौरान मिजोरम में जनता का जो रिस्पांस देखने को मिला, उससे साफ है कि कांग्रेस एक बेहतर फाइट देने की स्थिति में है।

बता दें कि मिजोरम में सात नवंबर को सभी 40 सीटों पर एक चरण में मतदान होगा। वहीं, नतीजे रविवार 3 दिसंबर को बाकी के चार राज्यों के साथ आएंगे।



This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Share the post

Mizoram Assembly Election 2023: बीजेपी ने मिजोरम के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, 12 सीटों पर फाइनल किए टिकट

×

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×