JOIN OUR WHATSAPP GROUP
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को दिल्ली पहुंचकर दिवंगत समाजवादी नेता शरद यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त हैं जो कि विभिन्न राज्यों से होते हुए फिलहाल पंजाब से गुजर रही है। शरद यादव के निधन की खबर मिलते हीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुबह दिल्ली पहुंचे एवं शरद यादव के आवास पर जाकर उनके अंतिम दर्शन किये और श्रद्धांजलि अर्पित की।
राहुल गांधी ने शरद यादव के परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढाढस भी बंधाया।
इसके पूर्व राहुल गांधी ने गुरुवार रात ट्वीट कर कहा था कि, शरद यादव जी समाजवाद के पुरोधा होने के साथ ही बेहद विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है।
उनके शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। देश के लिए उनका योगदान सदा याद रखा जाएगा। शरद यादव का बृहस्पतिवार को गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया था। वह 75 साल के थे।
This post first appeared on Digital Women - Daring ! Inspiring ! Courageous, please read the originial post: here