Bharat Ke Shiksha Mantri Kaun Hai : भारत में आज भी बहुत से ऐसे युवक और युवतियां है जिन्होंने शिक्षा प्राप्त नहीं की है इसका कारण है शिक्षा के प्रति जागरूक ना होगा और दूसरा गरीबी इन दोनों ही कारणों से हमारे भारत देश में बहुत से बच्चे शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते है। इसी को देखते हुए भारत सरकार ने शिक्षा मंत्रालय का गठन किया गया है जिससे पूरे भारत देश में सभी बच्चो को सामान रूप से शिक्षा दी जा सके। पूरे देश में शिक्षा सम्बंधित सारे काम शिक्षा मंत्रालय संचालित करता है और शिक्षा मंत्रालय को शिक्षा मंत्री के द्वारा संचालित किया जाता है।
आपको बता दे पहले शिक्षा मंत्रालय का नाम मानव संसाधन विकास मंत्रालय था लेकिन फिर इसका नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय कर दिया गया। आपको बता दे आज भी बहुत से ऐसे युवक है जिन्हें भारत के शिक्षा मंत्री के बारे में जानकारी नहीं है। दोस्तों आज हम आपको भारत के शिक्षा मंत्री के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे है जैसे भारत के शिक्षा मंत्री 2023 में कौन है? (Education Minister of India) भारत के अब तक के सभी शिक्षा मंत्रियो की लिस्ट आदि। तो चलिए जानते है Bharat Ke Shiksha Mantri Kaun Hai 2023 में?
Bharat Ke Shiksha Mantri Kaun Hai
भारत के शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने 7 जुलाई साल 2021 में शिक्षा मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। बता दे धर्मेंद्र प्रधान ने 33वें शिक्षा मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है। आपको बता दे इसके पहले भारत के शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक थे इन्होंने 30 मई साल 2019 से 7 जुलाई साल 2021 तक शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया है। धर्मेंद्र प्रधान का जन्म 26 जून 1969 को ओडिशा के तालचेर शहर में हुआ था।
धर्मेंद्र प्रधान देवगढ़ ओड़िशा से BJP के सांसद है। इनके पिता जी का नाम डॉ देवेंद्र प्रधान है देवेंद्र प्रधान भी BJP के पूर्व सांसद है और इनकी माता का बसंता मंजरी प्रधान है। धर्मेंद्र प्रधान ने उच्च शिक्षा भुवनेश्वर में उत्कल विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है। धर्मेंद्र प्रधान ने मानव विज्ञान विषय से ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त की है। धर्मेंद्र प्रधान को बिहार और मध्य प्रदेश से दो बार राज्यसभा से भी चुना गया। धर्मेंद्र प्रधान ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के राज्य मंत्री के रूप में भी काम किया है।
वर्तमान में भारत के शिक्षा मंत्री कौन हैं?
वर्तमान में भारत के शिक्षा मंत्री | |
नाम | श्री धर्मेन्द्र प्रधान |
जन्मतिथि | 26 जून 1959 |
जन्म स्थान | तालचेर, उड़ीसा |
पिता का नाम | श्री देवेंद्र प्रधान |
माता का नाम | बसंता मंजरी प्रधान |
राजनीतिक पार्टी का नाम | भारतीय जनता पार्टी |
ईमेल आईडी | [email protected] |
नंबर | +91 1123782698 |
भारत के सभी शिक्षा मंत्रियों की सूची (1947 से लेकर 2023 तक)
क्रम. | भारत के शिक्षा मंत्री | शुरूआत | समाप्ति |
1. | मौलाना अबुल कलाम आज़ाद | 15 अगस्त 1947 | 22 जनवरी 1958 |
2. | डॉ. के. एल. श्रीमली | 22 जनवरी 1958 | 31 अगस्त 1963 |
3. | हुमायूं कबीर | 01 सितम्बर 1963 | 21 नवम्बर 1963 |
4. | एम. सी. सी. छागला | 21 नवम्बर 1963 | 13 नवम्बर 1966 |
5. | फखरुद्दीन अली अहमद | 14 नवम्बर 1966 | 13 मार्च 1967 |
6. | डॉ. त्रिगुण सेन | 16 मार्च 1967 | 14 फरवरी 1969 |
7. | डा. वी. के आर. वी. राव | 14 फरवरी 1969 | 18 मार्च 1971 |
8. | सिद्धार्थ शंकर रे | 18 मार्च 1975 | 20 मार्च 1972 |
9. | प्रो. एस. नूरुल हसन | 24 मार्च 1972 | 24 मार्च 1977 |
10. | प्रो. प्रताप चंद्र चंदर | 26 मार्च 1977 | 28 जुलाई 1979 |
11. | डॉ. करन सिंह | 30 जुलाई 1979 | 14 जनवरी 1980 |
12. | बी. शंकरंद | 14 जनवरी 1980 | 17 अक्टूबर 1980 |
13. | एस.बी. चव्हाण | 17 अक्टूबर 1980 | 08 अगस्त 1981 |
14. | शीला कौल | 10 अगस्त 1981 | 31 दिसम्बर 1984 |
15. | के.सी. पंत | 31 दिसम्बर 1984 | 25 सितम्बर 1985 |
16. | पी. वी. नरसिंह राव | 25 सितम्बर 1985 | 25 जून 1988, |
17. | पी. वी. नरसिंह राव | 25 दिसम्बर 1994 | 09 फरवरी 1995, |
18. | पी. वी. नरसिंह राव | 17 जनवरी 1996 | 16 मई 1996 |
19. | पी. शिव शंकर | 25 जून 1988 | 02 दिसम्बर 1989 |
20. | वी.पी. सिंह | 02 दिसम्बर 1989 | 10 नवम्बर 1990 |
21. | राजमंगल पांडे | 21 नवम्बर 1990 | 21 जून 1991 |
22. | अर्जुन सिंह | 23 जून 1991 | 24 दिसम्बर 1994, |
23. | अर्जुन सिंह | 22 मई 2004 | 22 मई 2009 |
24. | माधवराव सिंधिया | 10 फरवरी 1995 | 17 जनवरी 1996 |
25. | अटल बिहारी वाजपेयी | 16 मई 1996 | 01 जून 1996 |
26. | एस. आर. बोम्मई | 05 जून 1996 | 19 मार्च 1998 |
27. | डॉ. मुरली मनोहर जोशी | 19 मार्च 1998 | 21 मई 2004 |
28. | श्री कपिल सिब्बल | 22 मई 2009 | 28 अक्टूबर 2012 |
29. | एम.एम. पल्लम राजू | 29 अक्टूबर 2012 | 25 मई 2014 |
30. | स्मृति ईरानी | 26 मई 2014 | 05 जुलाई 2016 |
31. | प्रकाश जावडेकर | 05 जुलाई 2016 | 30 मई 2019 |
32. | रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ | 30 मई 2019 | 07 जुलाई 2021 |
33. | श्री धर्मेंद्र प्रधान | 07 जुलाई 2021 | अब तक |
भारत के पहले शिक्षा मंत्री कौन थे? (First Education Minister of india)
भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अब्दुल कलाम आजाद थे। इन्होंने ने 15 अगस्त 1947 से लेकर 22 जनवरी साल 1958 तक शिक्षा मंत्री के पद पर कार्य किया है। मौलाना अब्दुल कलाम का जन्म 11 नवम्बर 1888 को हुआ था। भारत को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर बनाने के लिए इन्होंने IIT जैसे कॉलेज की स्थापना करवाई थी। मौलाना अब्दुल कलाम आजाद को लेखक के रूप में भी जाना जाता था। आपको बता दे राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की याद में 11 नवंबर को मनाया जाता है। मौलाना अबुल कलाम आज़ाद को भारत रत्न से सम्मानित से भी सम्मानित किया गया है।
भारत के शिक्षा मंत्री के कार्य? (Work Of Education Minister)
- भारत के सभी बच्चो को शिक्षा उपलब्ध करवाना।
- देश में नए स्कूलों-कॉलेज का निर्माण करवाना।
- शिक्षा मंत्री का काम शिक्षा व्यवस्था में सुधार करना होता है।
- योग्य छात्रों के लिए स्कॉलरशिप उपलब्ध करवाना।
- गरीब स्टूडेंट के लिए कॉपी-किताब की व्यवस्था करना।
तो अब आपको Bharat Ke Shiksha Mantri Kaun Hai इसके बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। दोस्तों अगर आप किसी सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे है तो हमारा आर्टिकल आपके लिए बहुत ही हेल्पफुल साबित होगा। आपको इस आर्टिकल में कोई और जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है। आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करे।
ये भी पढ़े-
- अमेरिका की जनसंख्या कितनी है 2023 में
- मध्य प्रदेश में कितने जिले है 2023 में
- बिहार के शिक्षा मंत्री कौन है 2023 में
- भारत का राष्ट्रीय खेल क्या है जानिए पूरी डिटेल्स?
The post वर्तमान में भारत के शिक्षा मंत्री कौन हैं? appeared first on theviraltoday.
This post first appeared on See Hot Photos Of Isha Anand Sharma, please read the originial post: here