New Delhi : इंडियन क्रिकेट टीम के उपकप्तान हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा से कंगारुओं को खौफ है। बता दें कि कल गाबा में भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी – 20 सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। जिसमें हिटमैन 5 बड़े रिकॉर्ड्स बना सकते हैं-
1) साल 2018 में रोहित शर्मा ने 16 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 560 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में नंबर 1 पर पाक के फखर जमां हैं, उन्होंने 17 मैचों में 576 रन बनाए हैं। नंबर 2 पर शिखर धवन हैं , जिन्होंने 572 रन बनाए हैं। रोहित को इस लिस्ट में नंबर 1 बनने के लिए 16 रन बनाने हैं।
2) रोहित शर्मा ने अबतक 200 चौके जड़े हैं। रोहित अभी इस मामले में चौथे नंबर पर हैं। ये रिकॉर्ड श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान के नाम हैं जिन्होंने 223 चौके मारे हैं। उनके बाद मोहम्मद शहजाद का नाम आता है उनके बाद विराट कोहली और फिर रोहित का नंबर आता है। इस सीरीज में अगर रोहित ने 23 चौके मारे तो वो इस लिस्ट में नंबर 1 बन सकते हैं।
3) रोहित शर्मा 4 छक्के जड़ कर टी-20 इंटरनेशनल में 100 छक्के और 200 चौके मारने वाले विश्व के नंबर 2 के और भारत के पहले बैट्समैन बने हैं। नंबर 1 पर अभी भी न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल हैं, गप्टिल ने 75 मैचों में 200 चौके मारे हैं और 103 छक्के मारे हैं।
4) 8 छक्के मारते ही रोहित शर्मा सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के क्रिकेटर मार्टिन गुप्टिल और विंडीज के क्रिस गेल हैं, जोनों ने 103 छक्के मारे हैं। रोहित ने अब तक 96 छक्के मारे हैं, इनका रिकॉर्ड तोड़ने के लिए रोहित को 8 छक्के मारने होंगे।
5) टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बैट्समैन बनने के लिए हिटमैन को केवल 65 रनों की आवश्यकता है। रोहित शर्मा ने 2207 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नंबर न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल का है, उन्होंने 75 मैचों में 2271 रन बनाए हैं तो वहीं हिटमैन ने 87 मैचों में 2207 रन बनाए हैं।
The post IND vs AUS: कल कंगारुओं के खिलाफ गरजेगा हिटमैन का बल्ला, टूटेंगे ये 5 बड़े रिकॉर्ड्स appeared first on Live Khel.
Related Articles
The post IND vs AUS: कल कंगारुओं के खिलाफ गरजेगा हिटमैन का बल्ला, टूटेंगे ये 5 बड़े रिकॉर्ड्स appeared first on Live India.
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here