NEW DELHI: सांप का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। अगर सांप दुनिया के जहरीले सांपों की श्रेणी में अग्रणी हो तो डरना लाजिमी है। ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया के एक कपल के साथ हुआ।
Related Articles
सारा काम खत्म कर जब वो कपल सोने के लिए अपने बेडरूम में पहुंचा तो बिस्तर से चादर हटाते ही उसके होश उड़ गए। उनके बिस्तर पर दुनिया का दूसरा सबसे जहरीला सांप मौजूद था। सांप को अपने बेड पर देखते ही उनके पसीने छूट गए।
घटना ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन की है, जहां होटल के एक रूम में जैसे ही कपल पहुंचा, उन्हें लगा कि उनके पास कुछ अजीब सी चीज है। जब उन्होंने मुड़कर देखा तो वो सांप था। ये देखकर दोनों के होश उड़ गए। उनके बेड पर ईस्टन ब्राउन नाम का खतरनाक सांप मौजूद था। कपल ने फौरन इस की सूचना होटल मैनेजर को दी। उसके बाद सांप को सावधानी के साथ बाहर निकाला गया।
इस घटना के बारे में एलिट स्नेक कैचिंग सर्विस फेसबुक पेज पर लिखा है और तस्वीर भी पोस्ट की है। इस पोस्ट को 2400 से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं। लोग कपल के साथ हुई इस वारदात को जानकर हैरान है। वहीं उनकी समझदारी की भी तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने बेडरूम में सांप को देखकर उसे न तो परेशान किया और न ही भगाने की कोशिश की। क्योंकि अगर वो ऐसा करते तो सांप उनपर हमला कर सकता था।
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here