तलवार हवा को नहीं काट सकती, आग पानी को नहीं जला सकती इसी तरह, साधु, योग्य, भाग्यशाली और बुद्धीमान व्यक्ति को भी आग नुकसान नहीं पहूंचा सकती. उदाहरणतः, भारत में राजगृहा नाम का राज्या था जिसमे नौ हज़ार घर थे, उस राज्य में सात बार आग लगी और वो राज्य नष्ट हो गया, राजा ने जब यह सब देखा तो उसके दुख का ठीकना ना रहा, उस समय एक बुधिमान व्यक्ति ने राजा से कहा की बार बार आग लगना गौतम बुध के बताए हुए सात आपदाओं मे से एक है (सात आपदा - 1. चंद्रमा और सूर्य की गतिविधियों में अप्रत्याशित परिवर्तन आना. 2. तारों और ग्रहों की गतिविधि में अप्रत्याशित परिवर्तन आना 3. आग 4. गैर मौसमी बाढ़ आना 5. तूफान 6. सूखा 7. युध) और ऐसा इस तब होता है जब कोई साधु राज्य छोड़ कर चला जाय और राजा के अच्छे भाग्य का अंत हो जाए मगर आपके सन्धर्भ में ऐसा नहीं हुआ, सभी लोगों के घर जले मगर राजगृहा (राजमहल का नाम) को आग ने कोई नुकसान नहीं पहुँचाया, इसका अर्थ है की लोगों ने ग़लत कार्य किए हैं ना की राजा ने. इसलिए आप पूरे राज्य का नाम राजगृहा रख दीजिए. इस तरह अग्नि देवता इस राज्य को नहीं जला सकेंगे राजा ने ऐसा ही किया और पूरे राज्य का नाम ही राजगृहा रख दिया और उसके बाद कभी आग नहीं लगी