Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

विक्स वेपोरब लगाने के चौकाने वाले फायदे



     बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़े तक विक्स वेपोरब इस्तेमाल करते हैं। सर्दी, खांसी, जुकाम या बदन दर्द होने पर विक्स वेपोरब इस्तेमाल किया जाता है। इसे इस्तेमाल करने से रोगी को जल्द से जल्द आराम मिल जाता है। सिरदर्द या जुकाम होने पर या बाम काफी आराम देता है।
लेकिन क्या आपने सर्दी-जुकाम के अलावा भी विक्स वेपोरब के उपयोगों के बारे में जाना है? शायद नहीं! लेकिन आज हम आपको विक्स वेपोरब के उन प्रयोगों के बारे में बताएंगे, जिन्हें जानने के बाद आप विक्स वेपोरब के ‘फैन’ हो जाएंगे।
मुंहासों का इलाज -
सुनने में यह थोड़ा अजीब लगता है, पर वेपोरब त्वचा की साफ सफाई में फायदेमंद होता है। दिन में कई बार इसे मुहांसे पर लगाएं। इससे मुहांसे की समस्या दूर हो जाएगी।
अनचाहे दागों के लिए -
अपने गले, घुटने, कोहनी और कान के पीछे विक्स वेपोरब लगाएं। यह कीट पतंगों को आपसे दूर रखेगा। खाने के टेबल से मक्खी को दूर रखने के लिए वेपोरब का बोतल खोलकर रख दें। आपको नहीं लगता कि यह सबसे अच्छा ईको-फ्रेंडली तरीका है?
स्ट्रेच मार्क्स हटाए -
आप स्ट्रेच मार्क पर विक्स वेपोरब लगाएं। नियमित रूप से ऐसा करने पर आपको दो हफ्ते में परिणाम नजर आने लगेगा।
फटी एडियों के लिए
विक्स - वेपोरब फटी एडियों को ठीक कर सकती है, सर्दियों में यह हाथों के लिये मॉइस्‍चराइजर का काम कर सकती है और तो और यह स्‍ट्रेच मार्क को भी हटा सकती है।
मच्छर को भगाए -
अपने कपड़े और त्वचा पर थोड़ा सा विक्स वेपोरब लगाएं। इससे मच्छर आपसे दूर रहेगा।
साइनस सिरदर्द -
वेपोरब साइनस सिरदर्द का एक अच्छा घरेलू उपचार है। वेपोरब को नाक के नीचे लगाएं और गहरी सांस लें। इसमें पाए जाने वाले मेंथॉल से सिरदर्द से आराम मिलेगा।


This post first appeared on Bimari Aur Nuskhe, please read the originial post: here

Share the post

विक्स वेपोरब लगाने के चौकाने वाले फायदे

×

Subscribe to Bimari Aur Nuskhe

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×