Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद होते हैं-What girls like in boys

लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद होते हैं-What girls like in boys

दोस्तों ! हर एक लड़का अपने लिए एक अच्छी सी लड़की की तलाश में रहता है. अगर देखा जाए तो कोई भी लड़का चाहेगा कि कोई सुंदर, सुशील और अच्छी सी लड़की उसकी ज़िन्दगी में आये और उसकी लाइफ (Life) में आकर वो उसकी ज़िन्दगी को खुशियों (Happiness) से भर दे. जिस तरह कोई लड़का अपने लिए एक अच्छी और सुंदर लड़की की ख्वाहिश रखता है, ठीक उसी तरह एक लड़की भी अपने भावी जीवन में आने वाले लड़के के प्रति मन में बहुत सारी आशाएं संजो कर (Expectation) रखती है. हर लड़की चाहती है कि जो उसके सपनों का राजकुमार बन कर आये, वो सबसे अलग और न्यारा हो और सबसे प्यारा हो. तो चलिये आज की इस पोस्ट में में आपको बताने वाली हूँ कि किसी भी लड़की की किसी लड़के के प्रति क्या ख्वाहिशें होती हैं ? मैं आपको बताऊँगी कि What girls like in boys यानि लड़कियों को आखिर कैसे लड़के पसंद होते हैं ?

What girls like in boys

लड़कियों को कैसे लड़के पसंद होते हैं ?(What girls like in boys)

ऐसा लड़का जो सबका सम्मान करे (Boy who gives respect to others)

दूसरों को पूरा सम्मान देने वाले लड़के लड़कियों को बेहद पसंद आते हैं. इससे ये भी पता चलता है कि वो लड़का कैसे संस्कार (etiquette) रखता है? जो लड़के दूसरी नारियों के प्रति, बड़े-बुज़ुर्गों के साथ सम्मान और इज़्ज़त से पेश आते हैं, जाहिर सी बात है कि ऐसा लड़का अपने जीवन में आने वाली लड़की को भी उसका उचित सम्मान प्रदान करेगा. यही कारण है कि ऐसे लड़के किसी भी लड़की को बहुत ज्यादा पसंद आते हैं.

ये भी पढ़ें : हमेशा खुश रहने की बेस्ट टिप्स

ऐसे लड़के जो हंसमुख और खुशमिजाज हों (Boy who is Jolly and cheerful)

क्या कोई भी लड़की ऐसे किसी लड़के को पसंद करेगी, जो हमेशा  गुमसुम और खुद में खोया-खोया सा रहता हो ? लड़की ही क्या, शायद कोई भी इसे पसंद नहीं करेगा. हर किसी को हंसता हुआ चेहरा (Smiling face) ही पसंद आता है. इसलिए जो लड़का हंसमुख (Jolly) हो , खुशमिजाज प्रकृति (Cheerful nature) का  हो – लड़कियों को बेहद पसंद आता है.

फीलिंग्स का ध्यान रखने वाला ( Respect of others feeling)

अगर कोई हमारी फीलिंग्स या भावनाओं को हर्ट कर देता है तो हमें बहुत बुरा फील होता है. ठीक इसी प्रकार कोई भी लड़की किसी भी ऐसे लड़के को बिल्कुल भी पसंद नहीं करेगी, जो उसकी फीलिंग्स का मज़ाक उड़ाए. सबके मन में अलग-अलग भावनाएं (Feelings) और जज़्बात होते हैं. जो कोई लड़का किसी लड़की की फीलिंग्स को समझे, उसकी भावनाओं का सम्मान करे, उसके जज़्बातों की कद्र करे- ऐसे लड़के ही लड़कियों को बेहद पसंद आते हैं.

इसे भी जरुर पढ़ें : सकरात्मक सोच से होते हैं ज़बरदस्त फायदे

जिम्मेदारियों को समझने वाला ( Responsibility taker)

हर किसी की कोई न कोई जिम्मेदारी जरूर होती है. कोई जिम्मेदारियों को तन-मन से निभाता है, तो कोई इनसे अपना पल्ला झाड़ने का रास्ता ढूंढता रहता है. घर-परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने को अपना कर्तव्य समझने वाला लड़का किसी भी लड़की के मन को बेहद भाता है. जो कोई लड़का अपनी जिम्मेदारी दूसरों पर टालता है या उनसे मुँह चुराता फिरता है – ऐसे लड़के को लड़कियां बिल्कुल भी पसंद नही करती.

समझदार और अक्लमंद हो ( Smart and Intelligent)

जो कोई समझदारी और अक्लमंदी की बातें करता है, उसको हर कोई पसंद करता है. मूर्खतापूर्ण हरकतें करने वाले को कोई अपने पास भी फटकने नहीं देना चाहता. जो भी समझदार और अक्लमंद लड़का होगा – वो हर रिश्ते को उसकी पूरी अहमियत देगा. यही कारण है कि कोई भी लड़की अपने सपनों के राजकुमार में समझदारी और अक्लमंदी का गुण जरूर देखना पसंद करती है.

इसे भी पढ़ें : आत्मविश्वास कैसे बढायें ?

दिखने में सुंदर और आकर्षक हो (Attractive and handsome looking)

सुंदर और आकर्षक चेहरा हर किसी को पसंद होता है. सुंदर चेहरे का आकर्षण (attraction) हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है. सुंदरता और बुद्धिमत्ता ( handsomeness and intelligence) का परस्पर मेल बहुत कम देखने को मिलता है. किन्तु अगर कोई लड़का सुंदर चेहरे-मोहरे वाला होने के साथ-साथ अक्लमंद भी हो तो ये सोने पर सुहागे वाली बात हो जाती है. ऐसा लड़के का अपनी लाइफ में आने का इंतजार हर कोई लड़की करती है.

समय देने वाला हो ( Time keeper)

अगर कोई किसी को सबसे बड़ा अनमोल उपहार दे सकता है तो वो है- अपना समय. अगर आप किसी के लिए अपना समय (Time) निकालकर उसके साथ समय बिताते हैं, तो इससे बड़ी खुशी की बात और कोई हो ही नहीं सकती. आज के युग में धन-दौलत सबके पास है, लेकिन अपनों के लिए समय किसी के पास भी नहीं है. ऐसे में अगर कोई लड़का अपने समय का एक बड़ा हिस्सा किसी लड़की के लिए निकालने को तैयार हो जाता है, तो लड़कियों को इससे बेहद खुशी मिलती है. साथ बैठकर जीवन के खुशनुमा पलों को दोगुना कर देने वाले लड़के पर लड़कियां जान छिड़कती हैं.

ये भी पढ़ें : स्वस्थ जीवन जीने के बेस्ट तरीके

तो दोस्तों ! ये थी आज की पोस्ट – लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद होते हैं – What girls like in boys ? आज की ये पोस्ट आपको कैसी लगी, हमें अपनी राय या Suggestion जरुर बताइयेगा. और भी ऐसी Best Helpful Tips पाने के लिए आप हमें Subscribe जरुर कीजिये. 

The post लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद होते हैं-What girls like in boys appeared first on Best Helpful Tips.



This post first appeared on Helpful Guruji, please read the originial post: here

Share the post

लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद होते हैं-What girls like in boys

×

Subscribe to Helpful Guruji

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×