Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

पातालेश्वर मंदिर का इतिहास | Pataleshwar Mandir History

भगवान शिव को समर्पित पातालेश्वर मंदिर – Pataleshwar Mandir,hajipur भारत के बिहार राज्य के हाजीपुर गाव में बना एक हिन्दू मंदिर है। यहाँ के स्थानिक लोगो के अनुसार इस मंदिर का अस्तित्व प्राचीन काल से है और कहा जाता है की स्वयं भगवान शिव ने यहाँ लिंग की स्थापना की है।


पातालेश्वर मंदिर का इतिहास – Pataleshwar Mandir History

पातालेश्वर मंदिर का इतिहास दिलचस्प है। सोलंकी युग के राजा सिद्धराज सोलंकी का जन्म इस स्थान पर हुआ। उत्सव में महारानी मिनलदेवी ने आदेश दिया की प्यासे यात्रियों के लिए कुआं खोदा जाए। कुआं खोदते समय शिवलिंग की उत्पत्ति हुई और तभी बाद में पातालेश्वर मंदिर का निर्माण कुएं के आकार में किया गया।

इसका उपनाम पाताल-ईश्वर है, जिसका अर्थ “जमीन के निचे के भगवान” से है, वास्तविक रूप से मंदिर का निर्माण आठवी शताब्दी में जमीन से 40 फीट निचे किया गया था, जबकि नयी संरचना का निर्माण जमीन के उपर किया गया। मंदिर के निर्माण के लिए मूल पत्थरो का उपयोग किया गया और दीवारों पर लिखे गये शिलालेखो में साँप के प्रतीक बने हुए है।

मंदिर के मुख्य देवता भगवान शिव है। बड़ी धूम-धाम और उत्साह के साथ यहाँ महाशिवरात्रि मनायी जाती है। यह एक हिन्दू उत्सव है जो हर साल भगवान शिव की याद में मनाया जाता है। इसे पद्मराजरात्रि के नाम से भी जाना जाता है।

इस उत्सव के विविध नामो में महाशिवरात्रि, शिवरात्रि, शिवारात्रि और शिवरात्री शामिल है। शिवरात्रि का अर्थ भगवान शिव की महान रात से है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार हर साल माघ या फाल्गुन के माह की 13 वी रात और 14 वे दिन को यह उत्सव मनाया जाता है।

चूँकि, भारत में बहुत से कैलेंडरों का उपयोग किया जाता है, इसीलिए कभी-कभी सभी जगहों पर इसकी तिथि एक जैसी नही रहती। शालिवहना, गुजरती विक्रम, फाल्गुन और विक्रम युग के अनुसार माह के कृष्ण पक्ष की पूर्ण रात को यह उत्सव मनाया जाता है।

महाशिवरात्रि के दिन अपने आराध्य देवता का दर्शन करने यहाँ बड़े संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

Read More:

  • History in Hindi
  • Amarnath temple history

Hope you find this post about ”Pataleshwar Mandir, Bihar” useful. if you like this article please share on Facebook & Whatsapp. and for latest update Download: Gyani Pandit free Android app.

Note: We try hard for correctness and accuracy. please tell us If you see something that doesn’t look correct in this article About Pataleshwar Mandir, Bihar in Hindi… And if you have more information History of Pataleshwar Mandir, Bihar then help for the improvements this article.

The post पातालेश्वर मंदिर का इतिहास | Pataleshwar Mandir History appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

Share the post

पातालेश्वर मंदिर का इतिहास | Pataleshwar Mandir History

×

Subscribe to Gyanipandit - ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×