सूखे काले चने
चार लोगो के लिए:-
सामग्री :-250 ग्राम काले चने, 2 टे.स्पून तेल, 1/2 टी स्पून जीरा, 1 टे.स्पून धनिया पाउडर, 1 टी स्पून अदरक का लच्छा, 1/4 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, 1/2 टी स्पून गरम मसाला, 1/2 टी स्पून अमचूर पाउडर, 1 टे.स्पून हरा धनिया (बारीक कटा)।
बनाने की विधि:-
काले चनो को साफ करके धो लीजिये और 5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। भीगे हुए चनो को धोकर 1 कुकर में डाल दें उसमें थोड़ा सा नमक और 1 गिलास पानी डालकर उबाल लें।
Related Articles
जब चने उबल जाए तो उसका पानी निकाल दें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें जब तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा डाल दें जब जीरा भुन जाए तो उसमें सूखा धनिया और लाल मिर्च डालकर चने भी डाल दें। 5 मिनट ढककर पकने दें। अब इसमें अमचूर पाउडर, अदरक का लच्छा और हरा धनिया डालकर मिला दें।