Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

प्री मानसून के बाद खरीफ फसल की तैयारियों में जुटा किसान

प्री मानसून के बाद खरीफ फसल की तैयारियों में जुटा किसान

सिलवानी | सिलवानी तहसील में प्री-मानसून प्रारंभ होने के बाद क्षेत्र के किसान धान की फसल बोने की तैयारी में लग गए हैं | खेतों को खरीफ की फसल बोने के लिए तैयार किया जा रहा है ताकि बारिश के समय धान की फसल कि बोवनी सही समय पर की जा सके |

क्षेत्र के किसानों ने बताया कि धान की फसल तैयार करने के लिए खेतों में पौधे को अंकुरित किया जा रहा है उसके बाद धान के पौधे को खेतों में बनाई गई कुंवारियों में पानी भरकर खेत की मिट्टी को ट्रैक्टर की सहायता से मचाया जाएगा |

क्षेत्र में कुछ दिन पहले लगातार तीन दिन तक बारिश हुई थी जिसकी वजह से खेतों में पानी पूरी तरह से भर गया था और जो धान की फसल के लिए भी लाभदायक बताया जा रहा है |

किसान धान की फसल को तैयार करने के लिए मशक्कत कर रहा है और पानी ने भी साथ छोड़ दिया है | किसान को बरसात के पानी से ही उम्मीद है | बारिश हो जाने के बाद किसानों ने खरीफ की फसल के साथ अन्य फसल की  बोवनी के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी है | दूसरी फसल के लिए बीज तथा खाद आदि की व्यवस्था करने में किसान परेशान हो रहा है और अपनी व्यवस्था करने में लगा हुआ है |

3 दिन से रोज शाम को हुई बारिश की वजह से मौसम ठंडा हो गया था लेकिन उमस बढ़ने के बाद गर्मी के तापमान में वृद्धि हो रही है जिसकी वजह से फिर से लोग परेशान होने लगे हैं |

कुछ दिन पहले तेज हवाओं के साथ प्री मानसून की वजह से बारिश हुई थी जिससे तापमान में गिरावट आ गई थी लेकिन प्री मानसून चले जाने के बाद दोबारा से तापमान में वृद्धि हो गई  |

तापमान में वृद्धि हो जाने की वजह से खेतों में भी पानी की कमी आने लगी है जिसकी वजह से किसान परेशान होने लगा है | क्षेत्र में मानसून जुलाई के प्रथम सप्ताह में आने की उम्मीद बताई गई है |

The post प्री मानसून के बाद खरीफ फसल की तैयारियों में जुटा किसान appeared first on Rojgar Rath News.



This post first appeared on Rojgarrath News, please read the originial post: here

Share the post

प्री मानसून के बाद खरीफ फसल की तैयारियों में जुटा किसान

×

Subscribe to Rojgarrath News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×