काकोरी-लखनऊ। काकोरी के दुबग्गा बाईपास के पेट्रोल पम्प स्थित पुलिस पिकेट से चंद कदमों की दूरी पर उचक्कों ने बुधवार को पहले बोलेरो का टायर पंचर किया और फिर नोट बिखेरकर महिला का ध्यान भटकाया। नोट गिरने का झांसा देकर उचक्के बोलेरो में रखे दो पर्स लेकर भाग निकले। पर्स में 26 हजार रुपये व करीब 12 लाख के जेवर थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।शिमला निवासी कपड़ा व्यवसायी मनोज गुप्त, भाई दीपक व पत्नी वंदना के साथ बीते 28 जनवरी को नगराम स्थित ससुराल आया था।
Related Articles
करीब महीना भर रूकने के बाद तीनों बोलेरो से वापस जा रहे थे। दुबग्गा कानपुर बाईपास पर पेट्रोल पम्प के पास मनोज ने बोलेरो रोकी और दीपक व वंदना संग फल खरीदने लगे। वापस लौटते तो देखा कि ड्राइविंग सीट के पास वाला पहिया पंचर है। पंचर के लिए दोनों भाई दुकान तलाशने लगे, जबकि वंदना अंदर बैठ गयी। वंदना ने बताया कि इसी बीच एक व्यक्ति आया और कहा कि आप के साथ खड़े लोगों के रुपये गिर गये हैं। यह सुनकर वंदना नीचे उतरी और दस-पांच व दो रुपये के नोट उठाने लगी। इसी दौरान वंदना ने आगे और नोट पड़े देखे।
वह उसे उठाने के लिए गयी, तभी उचक्कों ने बोलेरो में रखे दो पर्स उड़ा लिए। वापस लौटी वंदना ने गाड़ी में देखा तो पर्स नहीं था। इसी बीच मनोज व दीपक पंचर मैकेनिक संग आए। तीनों ने आसपास खोजने का प्रयास किया लेकिन वहां कोई नहीं मिला। मनोज ने मामले की सूचना पुलिस पिकेट पर दी लेकिन पुलिस लापरवाह बनी रही। मनोज ने मामले की तहरीर थाने पर दी है। मनोज ने बताया कि पर्स में 26 हजार रुपये, 12 लाख के जेवर, मोबाइल व जरूरी कागजात थे। वंदना ने बताया कि उसका ध्यान भटकाने वाले बदमाशों की संख्या तीन-चार थी।
पर्स में 26 हजार रुपये व करीब 12 लाख के जेवर थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।शिमला निवासी कपड़ा व्यवसायी मनोज गुप्त, भाई दीपक व पत्नी वंदना के साथ बीते 28 जनवरी को नगराम स्थित ससुराल आया था। करीब महीना भर रूकने के बाद तीनों बोलेरो से वापस जा रहे थे। दुबग्गा कानपुर बाईपास पर पेट्रोल पम्प के पास मनोज ने बोलेरो रोकी और दीपक व वंदना संग फल खरीदने लगे। वापस लौटते तो देखा कि ड्राइविंग सीट के पास वाला पहिया पंचर है। पंचर के लिए दोनों भाई दुकान तलाशने लगे, जबकि वंदना अंदर बैठ गयी।
वंदना ने बताया कि इसी बीच एक व्यक्ति आया और कहा कि आप के साथ खड़े लोगों के रुपये गिर गये हैं। यह सुनकर वंदना नीचे उतरी और दस-पांच व दो रुपये के नोट उठाने लगी। इसी दौरान वंदना ने आगे और नोट पड़े देखे। वह उसे उठाने के लिए गयी, तभी उचक्कों ने बोलेरो में रखे दो पर्स उड़ा लिए। वापस लौटी वंदना ने गाड़ी में देखा तो पर्स नहीं था। इसी बीच मनोज व दीपक पंचर मैकेनिक संग आए।
तीनों ने आसपास खोजने का प्रयास किया लेकिन वहां कोई नहीं मिला। मनोज ने मामले की सूचना पुलिस पिकेट पर दी लेकिन पुलिस लापरवाह बनी रही। मनोज ने मामले की तहरीर थाने पर दी है। मनोज ने बताया कि पर्स में 26 हजार रुपये, 12 लाख के जेवर, मोबाइल व जरूरी कागजात थे। वंदना ने बताया कि उसका ध्यान भटकाने वाले बदमाशों की संख्या तीन-चार थी।
The post बदमाश बोलेरो में रखे दो पर्स लेकर भागे, उड़ाए 12 लाख के जेवर appeared first on Rojgar Rath News.