Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

केसीसी और फसल बीमा के नाम पर रिकवरी एजेंट किसानों से कर रहा 10% की वसूली

केसीसी और फसल बीमा के नाम पर रिकवरी एजेंट किसानों से कर रहा 10% की वसूली

मुंगावली | यूको बैंक शाखा मल्हारगढ़ में उपभोक्ताओं को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए परेशान किया जा रहा है। किसानों को केसीसी बनवाने और फसल बीमा का भुगतान कराने के लिए 10 प्रतिशत पैसे की वसूली की जा रही है। किसानों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और पुलिस चौकी में की है।

किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बैंक के रिकवरी एजेंट द्वारा किसानों से धोखाधड़ी करने उनसे अवैध रूप से पैसे की वसूली की जा रही है। केसीसी बढ़ाने और नई बनवाने में भी अन्न दाताओं से 1 लाख पर 10 हजार रुपए लिए जा रहे हैं। वहीं बैंक में वरिष्ठ नागरिकों को भी परेशान किया जा रहा है। उन्हें उनकी पेंशन देने और पास बुक में एंट्री के लिए दिन भर बैठा कर परेशान किया जा रहा है। वहीं रात को पैसा मिलने के बाद वह पैदल ही अपने गांव को जाने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

केस : 1 धोखाधड़ी कर निकाले किसानों के खाते से पैसे
ग्राम भेड़का के किसान सरदार सेवा सिंह पुत्र बलकार सिंह ने मल्हारगढ़ पुलिस चौकी में लिखित शिकायत की है। इसमें उसने कहा कि मेरी फसल बीमा की राशि को बैंक के रिकवरी एजेंट मनोज शर्मा ने खाली चेक पर हस्ताक्षर करवाकर अगले दिन बैंक आने की कहा।

जब मैं दूसरे दिन बैंक पहुंचा तो बैंक मैनेजर ने कहा कि तुम्हारे पैसे मनोज महाराज ले गए। श्री सिंह ने कहा कि मैं एक महीने से बैंक में चक्कर लगा रहा हूं। बैंक द्वारा मुझे कागजात पूरे नहीं होने की बात कहकर पैसे देने से मना कर दिया। जब मेरे कागजात पूरे नहीं थे तो मनोज महाराज को पैसे कैसे निकालकर दे दिए।

केस : 2 20 हजार रुपए ले लिए
नानोटी के किसान पहलवान सिंह ने बताया कि उसने यूको बैंक में 2 लाख 30 हजार की केसीसी बनवाई थी। इसके लिए वसूली एजेंट मनोज शर्मा मूडरा वाले ने 20 हजार रुपए मांगे थे। उन्होंने कहा कि इसमें से हिस्सा वाट होता है इतने पैसे तो लगते हैं। उन्होंने दूसरे दिन हमारे घर से 20 हजार रुपए ले लिए।

केस : 3 लाइन में खड़ा रखा जाता है
बिल्हेरू गांव के लाखन सिंह पुत्र रघुराज सिंह दांगी की फसल बीमा की राशि 59717 रुपए एक महीने से बैंक में जमा हो गई थी। इसके बाद भी बैंक ने उसकी राशि नहीं दी है। जब हम बैंक आते हैं तो हमें पांच बजे तक लाइन में खड़ा रखा जाता है। जब नंबर आया तो कहा कि आपका खाता बंद है।

हमें नहीं जानकारी
सरदार सेवा सिंह का मनोज महाराज से क्या लेनदेन है हमें इसकी जानकारी नहीं है। नानोटी के किसान पहलवान सिंह ने वसूली एजेंट ने 20 हजार रुपए लेने की शिकायत नहीं की है। बिल्हेरू गांव के किसान लाखन सिंह पुत्र रघुराज सिंह दांगी का 59717 रुपए 4 अक्टूबर को खाते में डाल दिए हैं। विकास चौधरी, शाखा प्रबंधक यूको बैंक मल्हारगढ़

किसान ने की शिकायत
सांवलहेड़ा गांव के किसान सेवा सिंह ने बैंक के वसूली एजेंट की शिकायत की है। इसमें उन्होंने कहा कि वसूली एजेंट ने धोखाधड़ी कर हमारा पैसा निकाल लिया है। शिकायत को संज्ञान में ले लिया है। हरिओम शर्मा, पुलिस चौकी प्रभारी मल्हारगढ़

झूठे हैं आरोप
सरदार सेवा सिंह को हमारे भाई अनिल कुमार से 9500 रुपए उधार लिए थे। जो उन्होंने हमारे भाई के खाते में ट्रांसफर कराए थे। वहीं नानोटी के पहलवान सिंह से कोई पैसा नहीं लिया है। वह झूठ बोल रहा है। मनोज शर्मा, रिकवरी एजेंट यूको बैंक मल्हारगढ़

The post केसीसी और फसल बीमा के नाम पर रिकवरी एजेंट किसानों से कर रहा 10% की वसूली appeared first on Rojgar Rath News.



This post first appeared on Rojgarrath News, please read the originial post: here

Share the post

केसीसी और फसल बीमा के नाम पर रिकवरी एजेंट किसानों से कर रहा 10% की वसूली

×

Subscribe to Rojgarrath News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×