Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

पुर्तगाल एक गजब का देश जानिए पुर्तगाल के रोचक तथ्य

पुर्तगाल देश के रोचक तथ्य

दोस्तों आज मै आपसे दक्षिण यूरोप के एक कमाल के देश पुर्तगाल के बारे में बात करने वाला हूं जिसका अफीशियल नाम Portuguese Republic है. इस देश की जनसंख्या 1 करोड़ 30 लाख है. पुर्तगाल की कैपिटल सिटी और यहां का सबसे बड़ा शहर लिस्बन है. इस देश की करेंसी यूरो है और आज के दिन (09-06-2018) को एक पुर्तगाली यूरो इंडिया के 79 रूपये के बराबर है।
प्राकृतिक तौर पर पुर्तगाल बहुत ही खूबसूरत देश माना जाता है और इसीलिए यहां पर हर साल डेढ़ करोड़ से भी ज़्यादा टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं।


यूरोप का सबसे लंबा ब्रिज पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में है जिसका नाम वास्कोडिगामा ब्रिज है. पुर्तगाल का समुद्री तट 800 किलोमीटर लंबा है और यह समुद्री तट पूरे यूरोप में सबसे आकर्षित माना जाता है।
अगर आपको सर्फिंग यानि लहरबाज़ी करना पसंद है तो आप के लिए यह देश बहुत ही अच्छा रहने वाला है क्योंकि पुर्तगाल देश को सर्फिंग के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है इसके अलावा सर्फिंग करते हुए सबसे ऊंची लहर भी पुर्तगाल देश में आई थी जो कि 90 फीट तक ऊंची थी।
पुर्तगाल को टाइल्स का देश भी कहा जाता है क्योंकि यहां के लोग पिछले लंबे समय से अपने घरों को टाइल्स से सजाते आ रहे हैं। 



पूरी दुनिया में सबसे बड़े आमलेट का रिकॉर्ड भी पुर्तगाल देश के नाम है जोकि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। 

यहां के लोगों में फुटबॉल को लेकर काफी ज्यादा क्रेज रहता है और फुटबॉल के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो यहीं के हैं। 
पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन को दुनिया का सबसे पुराना शहर माना जाता है। 

पुर्तगाल ही दुनिया का पहला देश था जिसने पहचान पत्र पर लोगों के फिंगरप्रिंट का होना जरूरी किया था। 

यूरोप का सबसे बड़ा Indoor Aquarium पुर्तगाल की कैपिटल सिटी लिस्बन में बना हुआ है जिसमें 450 प्रजाति के 16000 से भी ज्यादा जानवर मौजूद है जिसे देखने के लिए हर साल 10 लाख से भी ज्यादा टूरिस्ट यहां आते हैं।


तो दोस्तों यह थे पुर्तगाल देश के बारे में कुछ कमाल के रोचक तथ्य अगर आपको यह पोस्ट पसंद आयी तो दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।

Tags-
#portugal interesting facts in hindi
#facts about portugal in hindi
#portugal facts


This post first appeared on BLOGGERAMIT, please read the originial post: here

Share the post

पुर्तगाल एक गजब का देश जानिए पुर्तगाल के रोचक तथ्य

×

Subscribe to Bloggeramit

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×