Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

दाल मक्खनी


दाल मक्खनी
चार
लोगो के लिए:-
सामग्री :- 2 टी-कप साबुत उड़द की दाल, नमक स्वादानुसार, 20 ग्राम अदरक का पेस्ट, 20 ग्राम लहसुन का पेस्ट, 120 मिली. टोमैटो प्यूरी, 1 टीस्पून पिसी लाल मिर्च, 150 ग्राम सफेद मक्खन, 150 मिली. क्रीम।

बनाने की विधि:-1. उड़द की दाल साफ कर लें, इसे धोकर पूरी रात के लिए भिगो दें।

2. सुबह दाल को एक हांडी में डालकर नमक और डेढ़ लीटर पानी मिलाएं और आंच पर चढ़ाएं। जब एक बार उबाल आ जाये तो इसे ढककर धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक पानी दो तिहाई न रह जाये और दाल पक न जाय।

3. एक लकड़ी की कलछी से दाल को थोड़ा सा घोंट दें।

4. अब इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट मिलाएं। फिर टोमैटो प्यूरी, लाल मिर्च, मक्खन डालकर ठीक से मिला लें।

5. इसे 45 मिनट तक पकाने के बाद क्रीम मिलाएं फिर हिलाते हुए 10 मिनट और पकाएं। इसे मक्खन के साथ सजाकर गरमागरम परोसें।





This post first appeared on Avadh Rasoi, please read the originial post: here

Share the post

दाल मक्खनी

×

Subscribe to Avadh Rasoi

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×