Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

दुनिया के 10 सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम | Cricket Stadium

इस दुनिया में न जाने कितने छोटे बड़े देश है और उन सभी देशों का कोई न कोई खेल मैदान होगा ही जहा पर अंतराष्ट्रीय मैच होते ही होंगे तो आज हम अपने इस आर्टिकल में बात करने जा रहे है दुनिया के टॉप 10 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जहा पर दर्शको के बैठने की तादाद हजारों में है और उनके बनने में खर्चे करोड़ों में तो चलिए शुरु करते हैं।


1. नरेंद्र मोदी स्टेडियम


नरेंद्र मोदी स्टेडियम जो की भारत के अहमदाबाद में स्थिति एक क्रिकेट मैदान है जिसे पहले सरदार वल्लभ भाई पटेल और मोटेरा स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता था जिसमें दर्शकों के बैठने की संख्या तकरीबन 130010 तक की है। ये दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है। इस स्टेडियम पर मालिकाना हक गुजरात क्रिकेट संघ का है। इस नरेंद्र मोदी स्टेडियम का निर्माण 1983 में हो गाया था।

• स्टेडियम के निर्माण में व्यय = 800 करोड़

• टिकट प्राइस = 800₹ से 10000₹ तक आपके सीट के अनुसार

• नरेंद्र मोदी स्टेडियम का क्षेत्रफल = 63 acres लगभग


2.मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड जो कीऑस्ट्रेलिया में स्थित है जिसे The G के नाम भी जाना जाता है जिसमे दर्शको की बैठने की संख्या तकरीबन 100040 की है। ये दुनिया का 11वा सबसे बड़ा स्टेडियम है और दर्शको के बैठने के हिसाब से दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट मैदान है। मेलबर्न क्रिकेट मैदान का निर्माण सन् 1853 में हो गाया था। इस स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच 15– 19 मार्च 1877 को ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड के बीच खेला गया था।

• स्टेडियम के निर्माण में खर्चा = $150 मिलियन 1992 में फिर 2005 में $400 मिलियन 

• टिकट प्राइस = $30 to $40 आपके सीट के अनुसार 

• मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड का क्षेत्रफल = 10 एकड़ लगभग



3. ईडेन गार्डन ग्राउंड 

ईडेन गार्डन ग्राउंड जो की भारत के कोलकाता में स्थित एक क्रिकेट मैदान है जिसे 1864 में बनाया गया था जिसमे दर्शको की संख्या तकरीबन 70000 की है। ये क्रिकेट ग्राउंड भारत का दूसरा और विश्व का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट मैदान है। 5–8 जनवरी 1934 को भारत और इंग्लैंड के बीच इस स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला गया था।

• स्टेडियम के निर्माण में खर्चा = तकरीबन 75000₹ करोड़ रुपए लगे थे।

• टिकट प्राइस = 1000₹ से 2000₹ आपके सीट के अनुसार 

• ईडेन गार्डन ग्राउंड का क्षेत्रफल = 50 एकड़ लगभग



4. शहीद वीर नारायण स्टेडियम

शहीद वीर नारायण  स्टेडियम जो की भारत के रायपुर में स्थित एक अंतराष्ट्रीय क्रिकेट ग्राउंड है जिसमे दर्शको के बैठने की संख्या तकरीबन 70000 की है। इस स्टेडियम का निर्माण 2008 में हुई थी जिसका मालिकाना हक छत्तीसगढ़ सरकार का है। यह स्टेडियम भारत का तीसरा सबसे बड़ा और विश्व का चौथा सबसे बड़ा क्रिकेट मैदान है और इस मैदान का नाम भारत के स्वतंत्रता संग्राम के नेतृत्व करने वाले एक जमींदार वीर नारायण सिंह बिंझवार के नाम पर रक्खा गया जिन्होंने भारत की 1857 में आजादी की लड़ाई का नेतृत्व किया था। 21 जनवरी 2023 को यहा पर पहला वनडे मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था।

• स्टेडियम के निर्माण में खर्चा = 150 करोड़ रुपए लगभग

• टिकट प्राइस = 1000₹ to 1500₹ आपके सीट के अनुसार।

• शाहिद वीर नारायण स्टेडियम का क्षेत्रफल = 65,001



5.राजीव गांधी स्टेडियम 

राजीव गांधी स्टेडियम जो की एक अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान है जिसे 2003 में स्थापना की गई थी जिसमे दर्शको की संख्या तकरीबन 60000 तक की है जोकि भारत के हैदराबाद में स्थित है और इस पर मालिकाना हक़ हैदराबाद क्रिकेट संघ का है। ये क्रिकेट मैदान दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा मैदान है जिसपर 12 नवंबर 2010 को भारत और न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच खेला गया था।

• स्टेडियम के निर्माण में खर्चा = 65₹ करोड़

• टिकट प्राइस = 500₹ to 6000₹ आपके सीट के अनुसार।

• राजीव गांधी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का क्षेत्रफल = 16 एकड़ लगभग।



6. डॉकलैंड्स क्रिकेट स्टेडियम

डॉकलैंड्स क्रिकेट स्टेडियम जो की ऑस्ट्रेलिया में स्थित एक अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान है जिसे Marval  stadium के नाम से भी जाना जाता है जो की मूल रूप से फुटबॉल ग्राउंड था बाद में इसे क्रिकेट ग्राउंड में तबादिल कर दिया गया जिसमे दर्शको की बैठने की संख्या तकरीबन 60000 तक की है जिसे सन् 2000 में स्थापित किया गया था। इस स्टेडियम में पहला वनडे मैच 16 अगस्त 2000 को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया था।

• स्टेडियम के निर्माण में खर्चा = $460 मिलियन लगभग लगे थे।

• टिकट प्राइस = $20 to $30 आपके सीट के अनुसार।

• डॉकलैंड्स क्रिकेट स्टेडियमका क्षेत्रफल = 20000m²  लगभग।



7. ग्रीनफील्ड स्टेडियम

ग्रीनफील्ड स्टेडियम जो कि भारत के केरल में स्थित एक अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान है जिसमे दर्शको के बैठने की छमता तकरीबन 60000 तक की है जिसे सन् 2015 में स्थापित किया गया था और इस मैदान पर मालिकाना हक़ केरल विश्वविद्यालय का है। 1 नवंबर 2018 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैच इस मैदान में खेला गया था। 

• स्टेडियम के निर्माण में खर्चा = $50 मिलियन लगभग लगे थे।

• टिकट प्राइस = 1500₹ to 2000₹ लगभग, आपके सीट के अनुसार।

• ग्रीनफील्ड स्टेडियम ka क्षेत्रफल = 36 एकड़ लगभग


8. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम जो कि भारत के दिल्ली में स्थित एक अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है जिसमे दर्शको के बैठने की छमता तकरीबन 60000 तक कि है जिसे सन् 1982 में स्थापित किया गया था इस ग्राउंड का मालिकाना हक भारतीय ओलंपिक संघ का है। और इस मैदान का नाम भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के सम्मान में रक्खा गया था। 1984 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला अंतराष्ट्रीय वनडे मैच खेली गई थी इस ग्राउंड पर।

• स्टेडियम के निर्माण में खर्चा = लगभग 962 करोड़ रुपए का आया था।

• टिकट प्राइस = 4000₹ to 5000₹ आपके सीट के अनुसार।

• जवाहरलाल नेहरू अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का क्षेत्रफल = 100 एकड़  लगभग।



9. पर्थ अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम

पर्थ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम जो की ऑस्ट्रेलिया में स्थित है जिसे वर्तमान में आप्टस स्टेडियम के नाम से जाना जाता है और इसकी स्थापना 2017 के अंत में हुई थी। इस स्टेडियम में दर्शको की बैठने की संख्या तकरीबन 60000 के आस पास है जो की ऑस्ट्रेलिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है और इस स्टेडियम पर मालिकाना हक़ पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की सरकार की है। 14 से 18 दिसंबर 2018 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच खेला गया था।

• स्टेडियम के निर्माण में खर्चा = $850 मिलियन लगभग लगे थे।

• टिकट प्राइस = $20

• पर्थ अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियमका क्षेत्रफल = 6000² से 7000m² लगभग



10. गले इंटरनेशनल स्टेडियम 

गले इंटरनेशनल स्टेडियम जो की श्रींलंका में स्थित एक अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान है जिसे 1876 में बनाया गया था जिसमे दर्शको के बैठने की छमता तकरीबन 40000 के आस पास है और इस स्टेडियम को पहले द एस्प्लेनेड के नाम से जाना जाता था। इस स्टेडियम पर मालिकाना हक गले क्रिकेट क्लब का है। 3 से 7 जून 1998 को न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच पहला अंतराष्ट्रीय स्तर का टेस्ट मैच खेला गया था।

• स्टेडियम के निर्माण में खर्चा = 50 to 60 करोड़ इंडियन रुपए लगभग लगे थे।

• टिकट प्राइस = 1200₹ to 9000₹ आपके सीट के अनुसार।

• गले इंटरनेशनल स्टेडियम का क्षेत्रफल = 5 हेक्टेयर लगभग







This post first appeared on Amazingtop, please read the originial post: here

Share the post

दुनिया के 10 सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम | Cricket Stadium

×

Subscribe to Amazingtop

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×