Indian Navy Rescues Hijack Ship, Save 23 Pakistani Crew: हाल के दिनों में भारतीय नौसेना ने समुद्री क्षेत्र को लुटेरों के आतंक से निजात दिलाने की मुहिम छेड़ रखी है। अपने ‘ऑपरेशन संकल्प’ के तहत भारतीय नौसेना कई मौकों पर समुद्री लुटेरों के इरादों को नाकाम कर चुकी है। इसी कड़ी में कल (29 मार्च) भारतीय नौसेना ने अरब सागर में एक और सफल अभियान को अंजाम दिया। नौसेना ने हाईजैक किए गए एक ईरानी जहाज को वापस से लुटेरों के कब्जे से मुक्त करवाया।
Related Articles
इस जगह का नाम ‘अल-कंबर 786’ है, जिसे भारतीय नौसेना द्वारा रेस्क्यू किया गया। इस जहाज़ में लगभग 23 पाकिस्तानी क्रू मेंबर सवार थे, जिन्हें समुद्री लुटेरों ने बंधक बना लिया था, लेकिन जाँबाज़ भारतीय नौसेना के जवानों ने सभी को सुरक्षित करते हुए, समुद्री लुटेरों को मात दे दी।
Indian Navy Rescues Hijack Ship, Save 23 Pakistani Crew
असल में हुआ ये कि समुद्री लुटेरों ने ईरान के एक एक मछली पकड़ने वाले जहाज पर क़ब्ज़ा करते हुए, इसे हाइजैक कर लिया था। इसके बाद भारतीय नौसेना को इसकी सूचना एक इमर्जेंसी कॉल के तहत मिली। फिर क्या था, नौसेना ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ईरानी शिप को बचाने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया। लगभग 12 घंटे के भीतर ही नौसेना ने सफलता हासिल कर ली।
न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!
भारतीय नौसेना ने ना सिर्फ ईरानी पोत को समुद्री लुटेरों के चंगुल से छुड़ाते हुए संसाधनों को गलत हाथों में जाने से रोका बल्कि इसके साथ ही साथ बंधक बने इस जहाज के चालक दल में शामिल 23 पाकिस्तानी नागरिकों की भी जान बचाई।
#IndianNavy Responds to Piracy Attack in the #ArabianSea.
Inputs received on a potential piracy incident onboard Iranian Fishing Vessel 'Al-Kambar' late evening on #28Mar 24, approx 90 nm South West of Socotra.
Two Indian Naval ships, mission deployed in the #ArabianSea for… pic.twitter.com/PdEZiCAu3t— SpokespersonNavy (@indiannavy) March 29, 2024
नौसेना के इस अभियान में गश्ती पोत INS सुमेधा के इस्तेमाल किया गया। INS सुमेधा का उपयोग करते हुए, नौसेना ने हाइजैक किए गए ईरानी शिप को ढूँढा। भारतीय नौसेना ने समुद्री तट से तकरीबन 167 किलोमीटर दूर इस जहाज को लोकेट किया। इस मिशन में INS त्रिशूल ने भी अहम रोल अदा किया।
ईरानी शिप को तलाशने के बाद मिशन की शुरुआत से लगभग 12 घंटो तक नौसेना और समुद्री लुटेरों के बीच संघर्ष चला। लेकिन अंततः भारतीय नौसेना के जाँबाज़ जवानों के आगे एक बार फिर समुद्री लुटेरों को घुटने टेकने पड़े और उन्होंने सरेंडर कर दिया। मिशन पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना ने ईरानी शिप अल-कंबर को एस्कॉर्ट के साथ सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ा।
जब नौसेना ने सोमाली समुद्री डाकुओं को दी मात
इसके पहले भी भारतीय नौसेना ने 16 मार्च को एमवी रुएन (EX-MV Ruen) नाम के समुद्री जहाज को सोमाली समुद्री डाकुओं से मुक्त करवाया था। इस पर लुटेरों ने पिछले साल 14 दिसंबर, 2023 को कब्जा कर लिया था। अरब सागर में डाकुओं द्वारा एमवी रुएन नाम के समुद्री जहाज को डकैती के लिए उपयोग में लेने से पूर्व ही समुद्र में भारतीय नौसेना के जवानों ने डाकुओं से एक समुद्री मुठभेड़ के बाद अपने कब्जे में ले लिया।
The post भारतीय नौसेना ने 23 पाकिस्तानियों को बचाया, समुद्री लुटेरों को फिर दी मात appeared first on NewsNorth.
This post first appeared on Hotstar Takes On Netflix, Launches Hotstar Premium To Offer US TV Shows And Movies, 'Unspoiled' | The Tech Portal, please read the originial post: here