Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

ये है दुनिया की सबसे बड़ी 171 किलो की रोटी

राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में दुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनाने का दावा किया गया है, जो विश्व रिकॉर्ड बना चुकी है। राजस्थानी जनमंच के जिला अध्यक्ष कैलाश सोनी के जन्मदिन पर रविवार को सबसे बड़ी रोटी बनाई गई। 21 हलवाई की टीमों ने 2000 ईंटो पर मिट्टी का लेपकर 1000 किलो कोयले पर रोटी बनाई।

कैसे बनी 171 किलो की रोटी?

मशीन से आटा लगाने के बाद आटे को गूंथा गया। इसके बाद गीले आटे को इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर परात में डालकर वजन किया, जो 207 किलो था। परात निकालने के बाद 190 किलो गीला आटा था। 21 हलवाइयों ने 20 फीट के बड़े स्टील के डंडे से रोटी बेली है। ऊपर से सेकने के लिए इस रोटी पर भी तवा लगाया गया। 171 किलो की रोटी घी डालने से अच्छे से सिकाई हुई।

यह कार्यक्रम भी लाइव रिकॉर्ड किया गया है। इंटरनेशनल बुक रिकॉर्ड ने लिम्का बुक को इस विश्व रिकॉर्ड को बनाने के लिए आवेदन किया है। यहां आने वाले लोगों को रोटी और सब्जी प्रसाद के रूप में दी गई।

171 KG Roti

विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश

नया विश्व रिकॉर्ड बनाने और पुराने को तोड़ने का प्रयास किया गया है। इस रोटी का साइज 11 बाय 11 फीट और वजन 171 किलो है, जो भीलवाड़ा में बनाई गई है। इससे पहले, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड जामनगर (गुजरात) में करीब 145 किलोग्राम की रोटी बनाने का रिकॉर्ड था।

आज मेरे जन्मदिन पर बड़ी रोटी बना रहा हूं, बीजेपी जिला प्रवक्ता व राजस्थानी जनमंच के जिलाध्यक्ष कैलाश सोनी ने कहा। मेरा लक्ष्य है कि वर्तमान पीढ़ी अपने जन्मदिन पर केक काटती है। वह अपनी पूर्ववर्ती संस्कृति को भूल गया है। इसलिए मैंने वैदिक और सनातन संस्कृति को देखते हुए दुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनाने का प्रयास किया है।

Train Accident: बिहार में अचानक ट्रेन के ब्रेक लगने से पलटे डिब्बे, 200 लोग गंभीर हालत में



This post first appeared on 24 Fresh News, please read the originial post: here

Share the post

ये है दुनिया की सबसे बड़ी 171 किलो की रोटी

×

Subscribe to 24 Fresh News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×