Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

बूटेबल पेनड्राइव कैसे बनाए? 2 आसान तरीके | Rufus, CMD कमांड

हैलो दोस्तो, आज हम आपको ऐसी ट्रिक्स बताएँगे जो आपके काफी पेसे बचा देगी। जी हा हम bootable Pendrive बनाने की बात कर रहे है। इस लेख मे हम आपको “बूटेबल पेनड्राइव कैसे बनाए”(How to make USB bootable Pendrive) इसके दो तरीके बताएँगे। उसके पहले हम इसकी कुछ सामान्य जानकारी बता देते जिनको नहीं पता है की bootable Pendrive क्या होती है ओर ये किस काम आती है।

अधिकतर लोगो ने सुना होगा की Computer या laptop का सॉफ्टवेर उड जाता है या Crash कर जाता है। या फिर technical भाषा मे बोले तो कम्प्युटर का OS किसी कारण corrupt हो जाता है तो कम्प्युटर सही तरह से work नहीं कर पाता है। तो उस condition मे जब Personal Computer को सही करवाने के लिए shop पर लेकर जाते है तो सर्विस सेंटर वाले 300 रुपये से लेकर 600 रुपये तक charge करते है।

Table of Contents

तो ऐसी ही condition से बचने के लिए हमने यहा 2 tricks बताई है जिसका उपयोग करके आप घर बेठे पेनड्राइव को bootable बना सकते है। ओर आसानी से अपने कम्प्युटर सिस्टम मे नया OS डाल सकते है।

Pen Drive को bootable कैसे बनाये?

पुराने समय मे bootable devices के रूप ने CD, DVD का अधिकांश उपयोग किया जाता था लेकिन आज के समय मे अधिकतर लोग bootable Pendrive का उपयोग करने लगे है। बूटेबल पेनड्राइव कैसे बनाए इसकी जानकारी लेने से पहले कुछ सामान्य जानकारी ले लेना जरूरी है क्यूकी बहुत से लोग है जिन्हे नहीं पता है की ये क्या है । उनके लिए नीचे एक Quick Overview नीचे दिया है।

Bootable Pendrive क्या है?

बूटेबल पेनड्राइव को बूटेबले USB drive, USB flash drive भी कहा जाता है। Pendrive को Bootable बनाने का मुख्य उद्देश्य ये है की पेनड्राइव bootable medium मे function कर सके। सामान्य तोर पर बूटेबल Pendrive को Operating System की installing ओर reinstalling के लिए उपयोग मे लिया जाता है।

साथ ही इसका उपयोग Computer system के diagnostics, recovering data ओर troubleshooting के लिए भी किया जाता है। तो ये थी कुछ सामान्य जानकारी अब सीखते है की बूटेबल पेनड्राइव कैसे बनाए ओर इसके 2 आसान methods कोन कोन से है।

बूटेबल पेनड्राइव कैसे बनाए – 2 Methods

bootable pendrive kaise banaye इसके 2 आसान Tricks नीचे बताई हुई है। सॉफ्टवेर का उपयोग करके pendrive को bootable बनाना ओर दुसरा बिना सॉफ्टवेर को install करे pendrive को Command Prompt के जरिये bootable बनाना ये दोनों तरीके हमने नीचे बताए हुए है।

ये आपके ऊपर है जो भी तरीका आपको आसान लगे या समज आ जाए उसे फॉलो करके अपनी pendrive को आसानी से bootable बना पाएंगे।

1 – Bootable Pendrive कैसे बनाये (Rufus):

ये सब से आसान तरीका है एक Software की मदद से आसानी से आप अपनी Pendrive को bootable बना पाएंगे। उसके लिए बस कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा। नीचे दिये गए Points को स्टेप बाई स्टेप पढे ओर जेसे बताया गया है वेसे करते जाए।

  • सबसे पहले PC मे browser को open करे।
  • उसमे Rufus की वैबसाइट open करे।
  • वहा से Rufus download करे ओर उस पर डबल क्लिक करके Open करे।
  • अपनी Pendrive को Computer से connect करे।
  • rufus मे Device ऑप्शन मे Pendrive दिखाई देगी उसे select करे।
  • Boot selection ऑप्शन मे “Select” बटन पर दबा कर अपनी OS की image file(.ISO फ़ाइल) को select करे।
  • Partition Scheme मे MBR ऑप्शन को select करे।
  • सबसे आखिरी File system मे “NTFS” चुने क्यू की सबसे safe file system यही है।
  • सबसे अंत मे “START” बटन पर दबाना है।

स्टार्ट बटन के दबाने के बाद कुछ ही समय मे Pendrive safely पूरी तरह से automatic format हो जाएगी। ओर ISO OS फ़ाइल pendrive मे कॉपी हो जाएगी। वो पेनड्राइव आप bootable तरीके से उपयोग कर सकते हो।

2 – Command Prompt से Bootable Pendrive कैसे बनाए:

CMD का उपयोग करके आसानी से बिना किसी सॉफ्टवेर को Install किये आसानी से Pendrive को Bootable बनाया जा सकता है। इसके लिए कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की निम्न है।

  • सबसे पहले अपनी Pendrive को कम्प्युटर मे connect करे।
  • अपने PC के Start Menu के search box मे CMD टाइप करे।
  • cmd पर Right click करना है ओर “Run as Administrator” पर दबाना है।
  • command prompt खुल जाएगा।
  • CMD मे type करे – “diskpart” फिर enter करे।
  • उसके बाद नया diskpart का section खुलेगा।
  • अब “list disk” टाइप करे ओर enter पर दबाये।
  • जितनी भी drives होगी वो सारी दिखाई देने लगेगी ओर उस लिस्ट मे Pendrive भी दिखाई देगी साथ ही उनके sizes भी।
  • अब ध्यान से अपनी Pendrive की size देख कर पहचान करके डिस्क को select करना है।
  • अब डिस्क Select करनी होगी उसके लिए टाइप करे “select disk 2” फिर एंटर दबाये।
  • अब “clean” टाइप करे ओर एंटर दबाये।
  • फिर “create partition primary” टाइप करे ओर एंटर press करे।
  • “select partition 1” टाइप करना ओर Enter दबाना है।
  • इसके बाद “format fs=ntfs quick” टाइप करना है ओर एंटर दबाना होगा। कुछ ही देर मे 100% हो जाएगा।
  • अब Partition को Active करने के लिए “Active” कमांड टाइप करना है ओर एंटर दबाना है।
  • अंत मे “exit” टाइप करके एंटर करना है। ओर cmd को close कर ले।
  • अब सीधे सीधे अपने OS image files को Pendrive मे copy कर ले।

तो अब आपकी Pendrive finally bootable बन चुकी है। इसे आप किसी भी तरह से उपयोग कर सकते है। ये थोड़ा technical method है लेकिन काफी आसान है यदि आप स्टेप बाई स्टेप process फॉलो करते है तो काफी आसानी से पेनड्राइव बूटेबल बना सकते है।

जियो फोन मे Caller Tune लगाने का आसान तरीका यहा से जान सकते है। सारी जानकारी स्टेप बाई स्टेप बताई गई है।

निष्कर्ष

इस लेख मे हमने बूटेबल पेनड्राइव कैसे बनाए इसकी पूरी जानकारी दी है। इसके 2 methods बताए है। जो आपको अच्छा लगे वो आप try कर सकते है। यदि bootable pendrive बनाने मे कोई भी दिक्कत आए तो हमे Contact us पेज के जरिये contact कर सकते है। हम आपकी प्रोब्लेम को 24hrs के अंदर solve कर देंगे। यदि आपको बताई गई tricks पसंद आई हो तो social media पर share करे।

पेनड्राइव में विंडो कैसे इनस्टॉल करें?

पेनड्राइव मे विंडो install करना ये सही वर्ड नहीं है। actually मे Pendrive को bootable बनाया जाता है ओर उसके बाद windows OS की image फ़ाइल को उसमे डाला जाता है। तो उसी को bootable pendrive कहा जाता है। तो Bootable Pendrive kaise banai जाती है। इसके लिए दो आसान tricks इस article मे बताई हुई है। क्लिक करके जानकारी ले ओर Pendrive मे Windows OS की image को लोड करना सीखे।

विंडोज 10 के लिए पेनड्राइव बूट करने योग्य कैसे बनाएं?

Windows 10 के लिए पहले Windows 10 की image iso file डाउनलोड करनी होगी। उसके बाद rufus, wintobootic या UNetbootin जेसे सॉफ्टवेर को इन्स्टाल करना है ओर इस आर्टिक्ल मे बताई गई स्टेप्स बाई स्टेप प्रोसैस को फॉलो करना है जेसे ही आप सही से सारी प्रोसैस को फॉलो करेंगे उसी समय आपकी Pendrive बूट करने योग्य बन जाएगी।



This post first appeared on TechnoGyanBaba, please read the originial post: here

Share the post

बूटेबल पेनड्राइव कैसे बनाए? 2 आसान तरीके | Rufus, CMD कमांड

×

Subscribe to Technogyanbaba

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×