Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

इंडियन आइडल 2023 का विजेता: रजिस्ट्रेशन कैसें करें? ये है अब तक के Winners की लिस्ट

Indian Idol Winner 2023: इंडियन आइडल में कैसे जाएं? Registration Process

Indian Idol Season 13 Winner: 02 अप्रैल 2023 को हुए सिंगिंग रियलटी शो इंडियन आइडिल के ग्रैंड फिनाले में अयोध्या के ऋषि सिंह इस शो के विजेता (Winner) रहे और खिताब अपने नाम किया। ऋषि सिंह को शो का विनर बनने पर ‘इंडियन आइडल 13’ की ट्रॉफी के साथ एक चमचमाती कार (Brezza) और 25 लाख रुपये इनाम के तौर पर मिले हैं।

सोनी टीवी पर आने वाला सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आईडल के अब तक 13 सफल सीजन प्रसारित किए जा चुके हैं। इसमें मशहूर Judges के रूप में सोनू निगम, अनु मलिक, नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी जैसे सिंगर्स रह चुके हैं। इंडियन आइडल पॉप आइडल फॉर्मेट का भारतीय वर्ज़न है जो 2004 से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता आ है।

Indian Idol me kaise jaaye Winner

Indian Idol 2023 Winner: इंडियन आइडल विनर लिस्ट सीजन 1 से 13

इंडियन आइडल सीजन 13 को अपना विजेता मिल गया है अयोध्या के रहने वाले ऋषि सिंह ने इस बार इंडियन आइडल 2023 की ट्रॉफी अपने नाम की है तो वही देबोस्मिता रॉय फर्स्ट रनर अप और चिराग कोटवाल सेकंड रनर अप रहे। आपको बता दें कि फिनाले में टॉप 6 कंटेंस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर हुई थी।

ऋषि सिंह ने शो में एंट्री करने के साथ ही ऑडिशन राउंड से ही सभी को इंप्रेस करना शुरू कर दिया था, उनकी गायकी के दीवाने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली भी है जिन्होंने उनकी जमकर तारीफ की थी।

सीजनविजेता का नामसाल
सीजन 1अभिजीत सावंत2004-05
सीजन 2संदीप आचार्य2005-06
सीजन 3प्रशांत तमंग2007
सीजन 4सौरभी देबबर्मा2007-08
सीजन 5श्रीराम चंद्र2010
सीजन 6विपुल मेहता2012
सीजन 7अंजना पद्मनाभन2013
सीजन 8अनन्या श्रीतम नंदा2015
सीजन 9एल वी रेवंत कुमार2016-17
सीजन 10सलमान अली2018
सीजन 11सनी हिंदुस्तानी2019-20
सीजन 12पवनदीप राजन2022
सीजन 13ऋषि सिंह2022-23

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

यह भी पढ़े:
● IIFA Awards किसनें जीता?
● कौन बनेगा करोड़पति (KBC) विजेताओं की सूची?
● द बिग पिक्चर शो में कैसे जाएं?

इंडियन आइडल में रजिस्ट्रेशन कैसे करें? (Online Registration Process)

इंडियन आइडल सीजन 13 के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन Sony Liv App के जरिए किए जा रहे है।

  • अपने मोबाइल फोन में सोनी लिव एप डाउनलोड करें और इस पर अपना अकाउंट बनाएं।

  • लॉग इन करने के बाद इंडियन आइडल डिजिटल ऑडिशन के रजिस्ट्रेशन लिंक या बैनर पर क्लिक करें।

  • अब पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दें:
    क्या आपका किसी कंपनी के साथ कोई कॉन्ट्रैक्ट है?
    क्या आपने किसी सिंगिंग शो में भाग लिया है?
    क्या आप एक प्रशिक्षित गायक हैं?

  • यहाँ फार्म में पूछी गई सभी जानकारियों को सही-सही भरे (जैसे: नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर आदि)

  • सभी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए ऑडिशन के लिए शूट की गई वीडियो को अपलोड करें।

  • अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सबमिट करें। चुने गए प्रतिभागियों से इंडियन आइडल द्वारा सम्पर्क किया जाएगा।

दिशानिर्देश (Guidelines):

  • अपनी विभिन्न गायन शैलियों को प्रदर्शित करने के लिए प्रतिभागी द्वारा अधिकतम दो वीडियो अपलोड की जा सकती हैं।
  • प्रत्येक वीडियो कम से कम 90 सेकंड लम्बी होनी चाहिए।
  • वीडियो अच्छी रोशनी वाले स्थान पर बनाएं और ध्यान रखें कि आपका चेहरा वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा हो।
  • अच्छी इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ ही यह सुनिश्चित करें कि कैमरा और माइक ठीक से काम कर रहे हो।
  • रिकॉर्डिंग के दौरान कैमरे को स्थिर रखें।

नोट: इंडियन आइडल ऑडिशन के लिए फर्जी कॉल्स से सावधान रहें और किसी के साथ बैंक विवरण या खाता जानकारी साझा न करें।

यह भी पढ़े:
● नई फ़िल्में देखने वाला ऐप्स
● कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में कैसे जाएं?
● आईपीएल 2023 फ्री में कैसे देखें?

इंडियन आइडल के लिए पात्रता क्या है? (Indian Idol Eligibility Criteria)

  • उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष यह इससे अधिक होनी चाहिए।
  • सुर और गायकी का ज्ञान होना आवश्यक है।
  • आवेदक को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।
  • भारतीय नागरिक होना चाहिए (लड़का या लड़का कोई भी भाग ले सकता है)।

आवश्यक दस्तावेज़ (Documents)

इसके अलावा आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज़ होने चाहिए जैसे:

  • फोटो आईडी प्रूफ: आधार कार्ड/वोटर आईडी कार्ड
  • पैन कार्ड
  • जन्म तिथि का प्रमाण (बर्थ सर्टिफिकेट/एजुकेशन सर्टिफिकेट)
  • कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं
  • तथा आपकी हाल ही की फोटो

Indian Idol क्या है?

इंडियन आइडल भारत का एक मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो है जिसका प्रसारण Sony टीवी पर किया जाता है इसकी शुरूआत वर्ष 2004 में हुई थी। जहां लोगों को अपने गायकी का हुनर दुनियाभर को दिखाने का मौका मिलता है जहां आपकी गायकी को दिग्गज गायकों व म्यूजिक कंपोजरो के द्वारा जज किया जाता है।

इस Singing कंपटीशन में कई राउंड शामिल होते हैं जिसमें एलिमिनेशन राउंड के दौरान मुकाबले में अच्छा परफॉर्म न कर पाने वाले को एक-एक करके इस Show से बाहर कर दिया जाता है और अंत में फाइनल राउंड में सुरों के इस मुकाबले में जीतने वाले को इंडियन आइडल का विजेता घोषित कर दिया जाता है।

इंडियन आइडल का खिताब जीतने वाले को पैसे के साथ ही अपनी आवाज के दम पर शोहरत भी मिलती है।

Indian Idol किस चैनल पर आता है?

Indian Idol का पहला सीजन 2004-2005 में भारत में प्रसारित किया गया और उसके बाद दूसरा (2005-2006), तीसरा (2007), चौथा (2008-2009), पांचवां (2010) और छठा सीज़न (2012) आया।

सातवें और आठवें सीज़न में इंडियन आइडल जूनियर ने शो की जगह ली, जिसके बाद दुबारा इंडियन आइडल 2016 में 9वें सीज़न के लिए और 2018 में 10 वें सीज़न के लिए वापस आया। इस बार 2022-23 में इंडियन आइडल का 13वां सीज़न सोनी टीवी पर प्रसारित किया गया था।

इंडियन आइडल कब शुरू होगा? (Start Date & Timing)

इंडियन आइडल सीजन 14 का प्रीमियर 2023 के आखिरी महीनों में किया जा सकता है। यह शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा और देखने वाले इसे हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे नवीनतम एपिसोड के साथ देख सकते हैं।

इंडियन आइडल के जजों के कौन है? (Indian Idol Judges Name)

Indian Idol 13 की होस्टिंग आदित्य नारायण कर सकते है तो वहीं सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के सीजन 13 को विशाल ददलानी, नेहा कक्कड़ और अनु मलिक या हिमेश रेशमिया द्वारा जज किया जा सकता है।

यह तीनों संगीत प्रतिभाओं का सही संयोजन है, जिसमें संगीत में अनु मलिक का अनुभव, विशाल ददलानी की संगीत रचना भावना और नेहा कक्कड़ की भावपूर्ण और सुरीली आवाज शामिल है जो शो में गायन प्रतिभाओं को गायन के लिए अपनी महाशक्ति दिखाने के लिए सुनिश्चित करेगी।

इंडियन आइडल में कैसे जाये?

इंडियन आइडल में भाग लेने के लिए आपको सोनी लिव ऐप के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होता है जिसके बाद आपका ऑनलाइन ऑडिशन लिया जाता है ऑडिशन पास करने व सभी नियम एवं शर्तें तथा दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के बाद आपको Show में आमंत्रित किया जाता है। यहां अपने सुर और गायकी के दम पर आप इंडियन आइडल शो में अपना स्थान बरकरार रखते हुए अंत में विजेता घोषित किए जाते हैं।

अंतिम शब्द

यहाँ आपको Indian Idol में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बारें में जानकारी दी गई है फिलहाल सीजन 13 के Audition लिए कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है। जैसे ही कोई अपडेट आएगा आपको उसकी जानकरी यहाँ दे दी जाएगी या फिर आप Sony Liv app अथवा Setindia.com के जरिए भी इस विषय में लेटेस्ट Update हासिल कर सकते है।

अगर आप इंडियन आईडल का कोई पुराना सीजन या फिर ग्रैंड फिनाले देखना चाहते हैं तो वह आप गूगल प्ले स्टोर से सोनी लिव ऐप डाउनलोड करके देख सकते हैं और नए सीजन का लाइव टेलीकास्ट भी देख सकते हैं।



This post first appeared on HaxiTrick, please read the originial post: here

Share the post

इंडियन आइडल 2023 का विजेता: रजिस्ट्रेशन कैसें करें? ये है अब तक के Winners की लिस्ट

×

Subscribe to Haxitrick

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×