Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

महिला आईपीएल 2023: सर्वाधिक रन, विकेट, चौके और छक्के मारने वाली खिलाड़ी?

Women’s Premier League में Most Runs, Wickets, Sixes & Fours मारने वाली Players

Women’s IPL 2023 Stats: 4 मार्च 2023 से शुरू हुआ महिला आईपीएल का उद्घाटन सीजन अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में सबसे ज्यादा रन, विकेट और चौके-छक्के मारने वाली खिलाड़ियों और प्वाइंट्स टेबल में टीमों के स्थान भी अब लगभग कंफर्म होते जा रहे हैं।

यहां वूमेंस प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा चौके और छक्के मारने वाली तथा सबसे ज्यादा रन बनाने और विकेट लेने वाली महिला प्लेयर्स की लिस्ट साझा की गई है। तो आइए जानते हैं WPL 2023 की ऑरेंज कैप और पर्पल कैप विजेता खिलाड़ियों के नाम।

मोस्ट रन, विकेट, सिक्स एंड फोर इन वूमेंस आईपीएल

विषय सूची
  • सर्वाधिक रन
  • सर्वाधिक विकेट
  • सर्वाधिक छक्के
  • सर्वाधिक चौके
  • ऑरेंज कैप
  • पर्पल कैप

विमेंस आईपीएल में सबसे ज्यादा रन किसके है? (Most Runs in WPL 2023)

वूमेंस प्रीमियर लीग में बैंगलोर (RCB) की ओर से खेलने वाली न्यूजीलैंड की स्टार बल्लेबाज सोफी डिवाइन ने अपने 7 मैचों में सर्वाधिक 266 रन बनाकर फिलहाल ऑरेंज कैप अपने नाम की हुई है, उन्होंने इस लीग में सबसे ज्यादा छक्के (13) भी मारे हैं।

डब्ल्यूपीएल 2023 में मोस्ट रन बनाने वाली लिस्ट में दूसरा नाम दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मेग लैनिंग का है, उन्होंने अपने 6 मैचों में 239 रन बनाएं है, वे इस लीग में सबसे ज्यादा चौके (36) मारने वाली प्लेयर भी हैं।

इस सूची में तीसरा नाम बैंगलोर (RCB) की ओर से खेलने वाली ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलिसे पेरी (Ellyse Perry) का है, उन्होंने अपने 7 मैचों में 224 रन बनाए हैं तो वहीं भारतीय महिला बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है वह दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए अब तक अपनी 5 पारियों में कुल 205 रन मार चुकी हैं।

Most Runs in WPL (Orange Cap)
क्र.संखिलाड़ी (टीम)मैचरनहाई स्कोर
1सोफी डिवाइन
(रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
726699
2मेग लैनिंग
(दिल्ली कैपिटल्स)
623972
3एलिसे पेरी
(रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
722467*
4हरमनप्रीत कौर
(मुंबई इंडियन्स)
620565
5हेली मैथ्यूज
(मुंबई इंडियन्स)
620377*
6हरलीन देओल
(गुजरात जायंट्स)
719867
7एलिसा हेली
(यूपी वार्रिएर्स)
619496*
8शेफाली वर्मा
(दिल्ली कैपिटल्स)
618784
9नताली स्किवर ब्रंट
(मुंबई इंडियन्स)
618755*
10ततहलिया मैकग्रा
(यूपी वारियर्स)
618090*

यहाँ देखें: Men’s IPL में सबसे अधिक रन?

महिला आईपीएल में सबसे अधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी? (मोस्ट विकेट्स WPL 2023)

विमेंस प्रीमियर लीग 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम करने वाली खिलाड़ी भारत की सायका इशाक के है, उन्होंने मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए 6 मैचों में 125 रन देकर सबसे ज्यादा 12 विकेट झटके हैं।

डब्ल्यूपीएल में मोस्ट विकेट लेने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन है, वे यूपी वारियर्स की ओर से खेलते हुए अपने 6 मैचों में 144 रन देकर कुल 12 विकेट ले चुकी हैं, तो वहीं इस लिस्ट में तीसरा नाम हेली मैथ्यूज का है, जो मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए 6 मैचों में 11 विकेट ले चुकी है।

Most Wickets in WPL (Purple Cap)
क्र.सं.खिलाड़ीमैचविकेट
1साईका ईशाक (मुंबई इंडियन्स)612
2सोफी एक्लेस्टोन (यूपी वारियर्स)612
3हेली मैथ्यूज (मुंबई इंडियन्स)611
4अमेलिया केर (मुंबई इंडियन्स)610
5किम गार्थ (गुजरात जायंट्स)69
6दीप्ति शर्मा (यूपी वारियर्स)69
7एश्ले गार्डनर (गुजरात जायंट्स)79
8शिखा पांडे (दिल्ली कैपिटल्स)68
9मारिजैन कप्प (दिल्ली कैपिटल्स)67
10नताली स्किवर ब्रंट (मुंबई इंडियन्स)67
यह भी पढ़े:
◉ महिला आईपीएल का पूरा शेड्यूल
◉ वूमेंस आईपीएल की सबसे महंगी खिलाड़ी?
◉ महिला आईपीएल लाइव कैसे देखें?

WPL में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाली प्लेयर्स (Most Six)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलने वाली न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटर सोफी डिवाइन अपने 7 मैचों में सीजन के सर्वाधिक 13 छक्के मार चुकी है, इसके अलावा वे एक पारी में सबसे ज्यादा Six मारने वाली खिलाड़ी भी है।

इसके आलावा दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा अपने 6 मैचों में 11 सिक्स मार चुकी है। तो वही वेस्ट इंडीज की हेली मैथ्यूज मुंबई की टीम से खेलते हुए अपने छह मैचों में 8 सिक्स लगाकर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

इसके आलावा बैंगलोर की ओर से खेल रही ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलिसे पेरी 7 छक्के मारकर इस सूची में चौथे नंबर पर बनी हुई है।

WPL 2023 Most Sixes List
स्थानखिलाड़ीमैचछक्के (6s)
1सोफी डिवाइन (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)713
2शेफाली वर्मा (दिल्ली कैपिटल्स)611
3हेली मैथ्यूज (मुंबई)68
4एलिसे पेरी (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)77
5ग्रेस हैरिस (यूपी वारियर्स)45
6तहलिया मैकग्राथ (यूपी वारियर्स)65
7मारिजैन कप्प (दिल्ली कैपिटल्स)65
8किरन नवगिरे (यूपी वारियर्स)65
9ऋचा घोष (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)75
10दयालन हेमलता (गुजरात जायंट्स)75
यहाँ देखें: पुरूष IPL में सबसे अधिक सिक्स?

वीमेंस प्रीमियर लीग सर्वाधिक चौके लगाने वाले प्लेयर (Most Fours)

वीमेंस प्रीमियर लीग के उद्घाटन सत्र में सर्वाधिक चौके लगाने का रिकॉर्ड फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रही ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी मेग लैनिंग के नाम है, वह अपने 6 मैचों में इस लीग के सर्वाधिक 36 चौके लगा चुकी हैं। तो वही भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर भी मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए अपने पांच मैचों में 32 चौके मारकर इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं।

हालंकि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज एलिसा हेली भी यूपी वार्रिअर्स की ओर से खेलते हुए 32 चौके (Fours) मारकर तीसरे नम्बर पर कायम है, इसके आलावा वे एक पारी में सबसे अधिक चौके (18) लगाने वाली प्लेयर भी है।

WPL 2023 Most Fours List
स्थानखिलाड़ीमैचचौके (4s)
1मेग लैनिंग (दिल्ली कैपिटल्स)636
2हरमनप्रीत कौर (मुंबई इंडियन्स)635
3एलिसा हेली (यूपी वारियर्स)632
4सोफी डिवाइन (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)732
5नताली स्किवर ब्रंट (मुंबई इंडियन्स)630
6हरलीन देओल (गुजरात जायंट्स)728
7तहलिया मैकग्राथ (यूपी वारियर्स)626
8हेली मैथ्यूज (मुंबई इंडियन्स)625
9यस्तिका भाटिया (मुंबई इंडियन्स)625
10एलिसे पेरी (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)725
यह भी पढ़े:
◉ WPL की सभी टीमें और उनके खिलाड़ी?
◉ WPL पॉइंट्स टेबल?
◉ पुरूष आईपीएल 2023 का टाइम टेबल?

WPL 2023 में Orange Cap किसके पास है?

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन मारने वाले खिलाड़ियों को ऑरेंज कैप दी जाती है, इस साल वूमेंस प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाली खिलाड़ी न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन है, जो RCB की ओर से खेलते हुए अब तक अपने 7 मैचों में कुल 266 रन बना चुकी है।

वूमेंस प्रीमियर लीग में पर्पल कैप किसके पास है?

वूमेंस प्रीमियर लीग या महिला आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप जीतने वाली खिलाड़ी भारत की विस्फोटक गेंदबाज साईका ईशाक है, उन्होंने अब तक इस टूर्नामेंट में 6 मैच खेलकर 12 विकेट झटके हैं। आपको बता दें कि आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी को Purple Cap दी जाती है।

यह भी पढ़े: IPL में ऑरेंज और पर्पल कैप?


This post first appeared on HaxiTrick, please read the originial post: here

Share the post

महिला आईपीएल 2023: सर्वाधिक रन, विकेट, चौके और छक्के मारने वाली खिलाड़ी?

×

Subscribe to Haxitrick

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×