Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज 2022

टी20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले 10 बल्लेबाज (Most Runs In T20 World Cup 2022)

Most Runs in T20 World Cup: वर्ष 2007 में शुरू हुए T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के अब तक सात सफल सीजन आयोजित किए जा चुके हैं, पिछले 7 सीजनों में कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी हुए जिन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बटोरे और इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया।

इस साल के टी20 विश्व कप 2022 में कई रिकॉर्ड टूटेंगे, फिलहाल महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ते हुए विराट कोहली ट्वेंटी-20 वर्ल्ड क्रिकेट चैंपियनशिप में मोस्ट रन स्कोर करने वाले प्लेयर बन गए है। रोहित शर्मा, डेविड वार्नर और शकीब भी इस रेस में दौड़ लगा रहे है।

ट्वेंटी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज 2022

यहाँ आपको T20 वर्ल्ड कप के साथ ही ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किस खिलाडी ने सबसे ज्यादा रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं यह भी जानने को मिलेगा। यहाँ हम आपके साथ Twenty-20 me sabse jyada run wale Players और इंडिया के टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट आपके साथ साझा करने जा रहे है।

T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन किस खिलाड़ी के हैं?

T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भारत के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली है उन्होंने 2012-2022 तक 25 मैचों में सर्वाधिक 1065 रन बनाए हैं, जिसमें उनके 13 अर्धशतक शामिल है।

विराट के बाद सबसे अधिक रन बनाने वाले प्लेयरों में श्रीलंका के महेला जयवर्धने का नाम आता हैं, उन्होंने 2007-2014 तक 31 मैचों में 1016 रन मारे है, 2021 तक वह अकेले ऐसे प्लेयर थे जिन्होंने वर्ल्ड कप में हजार से अधिक रन बनाए हो।

इसके बाद सूची में तीसरे नंबर पर वेस्ट इंडीज के सिक्सर किंग क्रिस गेल है, जिन्होंने 2021 तक 33 मैचों में 965 रन बनाए है जिसमें उनके 2 शतक और 7 अर्द्धशतक शामिल है।

क्र.सं.खिलाड़ीमैचरन
1विराट कोहली (भारत)251065
2महेला जयवर्धने (श्रीलंका)311016
3क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)32950
4रोहित शर्मा (भारत)37921
5तिलकरत्‍ने दिलशान (श्रीलंका)35897
6डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया)33781
7शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)35732
8एबी डीविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका)30717
9जोश बटलर (इंग्लैंड)24665
10कुमार संगाकारा (श्रीलंका)31661

यह भी पढ़े: T20 World Cup में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला बल्लेबाज?

T20 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज़

2022 के ट्वेंटी-20 विश्वकप चैंपियनशिप में फिलहाल भारत के विराट कोहली सबसे अधिक 220 रन बनाकर इस लिस्ट में टॉप पर बने हुए है, उनके आलावा श्रीलंका के कुसल मेंडिस, नीदरलैंड्स के मैक्स ओ’डॉव भी इस सूची में टॉप पर है।

क्र.सं.खिलाड़ीदेशरनपारी
1विराट कोहलीभारत2204
2मैक्स ओ’डॉवनीदरलैंड्स2137
3कुसल मेंडिसश्रीलंका2057
4लोर्कन टकरआयरलैंड1916
5सिकंदर रज़ाज़िम्बाब्वे1857
6ग्लेंन फिलिप्सन्यूजीलैंड1783
7धनंजय डी सिल्वाश्रीलंका1687
8सूर्यकुमार यादवभारत1644
9पथुम निसंकाश्रीलंका1476
10सीन विलियम्सजिम्बाब्वे1447

टी20 विश्वकप में सबसे अधिक रन बनाने वाला भारतीय बल्लेबाज?

भारत की ओर से इस T20 वर्ल्ड क्रिकेट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर विराट कोहली है, कोहली ने मात्र 25 मैचों में सर्वाधिक 1065 रन बनाए हैं। जिसमें उनके 13 अर्द्धशतकों का योगदान शामिल है।

कोहली के बाद इंडिया की तरफ से दुसरे Most Scored Runs का Record हिटमैन रोहित शर्मा के नाम है, उन्होंने अपनी 34 पारियों में 921 रन बनाए है।

इसके अलावा क्रिकेट से सन्यास ले चुके युवराज सिंह ने अपने 31 मैचों में 593 Runs बनाकर इस लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल किया है।

Most runs for India in T20WC:
खिलाड़ीअवधिमैचपारीरनहाई स्कोर
विराट कोहली2012-20222523106589*
रोहित शर्मा2007-2022373492179*
युवराज सिंह2007-2016312859370
महेंद्रसिंह धोनी2007-2016332952945
गौतम गंभीर2007-2012212052475

यह भी पढ़े: T20 World Cup में भारत का मैच, टीम स्क्वाड, Playing 11 और शेड्यूल

T20 वर्ल्ड कप 2021 में सर्वाधिक रन स्कोर करने वाले 10 खिलाड़ी

2021 में T20 वर्ल्डकप का 7वां सीजन 14 नवम्बर को ऑस्ट्रेलिया की जीत के साथ ही समाप्त हो गया है और इस टूर्नामेंट में मोस्ट रन का रिकॉर्ड पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आज़म के नाम रहा, बाबर ने अपने 6 मैचों में कुल 303 रन बनाये थे।

टी20 वर्ल्डकप 2021 में भारत की ओर से के.एल. राहुल ने सबसे अधिक 194 रन बनाए है, जिसमें 18 गेंदों में बनाई गई उनकी शानदार फिफ्टी शामिल है।

क्र. सं.खिलाड़ीपारीरन
1.बाबर आज़म (पाकिस्तान)6303
2.डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)7289
3.मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान)6281
4.जोस बटलर (इंग्लैंड)6269
5.चरिथ असलंका (श्रीलंका)6231
6.डेविड विसे (नामीबिया)8227
7.पैथुम निसांका (श्रीलंका)8221
8.केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)7216
9.मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड)7208
10.डेरिल मिशेल (न्यूजीलैंड)7208
11.केएल राहुल (भारत)5194
यह भी पढ़े:
● टी20 विश्व कप विजेताओं की सूची
● IPL इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी है ये भारतीय बल्लेबाज?
● क्रिकेट से पैसे कमाने वाला ऐप?

T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे ज्यादा रन किसका है?

T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट फॉर्मेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहला नाम युवा भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली का है, वे (2010 से 2022 तक) अपनी 102 पारियों में 51.97 की औसत से 3794 रन मार चुके हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 122 रनों का रहा। वे इस टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी भी है।

कोहली के बाद T20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन स्कोर करने वाले दूसरे बल्लेबाज भारत के हिटमैन रोहित शर्मा है, जो 2007 से 2022 तक अपनी 135 पारियों में कुल 3741 रन बना चुके हैं।



This post first appeared on HaxiTrick, please read the originial post: here

Share the post

T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज 2022

×

Subscribe to Haxitrick

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×