Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

रक्षाबंधन कब है 2022: राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और पूर्णिमा तिथि?

रक्षा बंधन डेट २०२२? जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और श्रावण पूर्णिमा तिथि?

Raksha Bandhan Date 2022: हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन राखी का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन मनाया जाता है यह सावन का अंतिम दिन होता है। इस साल रक्षा बंधन 11 अगस्त 2022 को बृहस्पतिवार के दिन मनाया जा रहा है।

अगली साल 2023 में रक्षा बंधन 30 अगस्त को मनाया जाएगा, इसके साथ ही हिन्दुओं का यह पवित्र पर्व 2024 में 19 अगस्त को और 2025 में 9 अगस्त को मनाया जाएगा।

Raksha Bandhan Kab Hai Date 2022
विषय सूची
  • कब
  • शुभ मुहूर्त
  • तिथियाँ
  • नाग पंचमी

रक्षाबंधन 2022 का शुभ मुहूर्त

इस साल २०२२ में रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 11 अगस्त सुबह 09:28 बजे से शुरू होकर रात को 09:14 बजे तक रहेगा। इस दिन सुबह 05:48 बजे से 06:53 बजे तक रवि योग और शाम 06:55 बजे से रात 08:20 बजे तक अमृत योग रहेगा।

इसके अलावा सुबह 04:29 बजे से सुबह 05:17 बजे तक ब्रह्म मुहूर्त और दोपहर 12:06 बजे से दोपहर 12:57 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। और भद्राकाल शाम 05:17 बजे से रात 08:51 मिनट तक रहेगा।

प्रदोष काल: रक्षा बंधन का प्रदोष काल रात 08:53 बजे से शुरू होकर रात 09:13 बजे तक रहेगा।

पूर्णिमा तिथि: श्रावण के महीने में पूर्णिमा 11 अगस्त की सुबह 10:38 बजे से आरंभ होकर 12 अगस्त की सुबह 07:05 बजे तक रहेगी।

शास्त्रों के अनुसार भद्रा काल को अशुभ माना जाता है और इस दौरान सभी शुभ कार्य टाले जाते हैं, ऐसे में भद्रा काल में बहनों को भाई की कलाई पर राखी नहीं बांधनी चाहिए।

2023, 2024, 2025, 2026, 2027, 2028 और 2029 में रक्षा बंधन की तिथि

सालतारीख़
202331 अगस्त
202419 अगस्त
202509 अगस्त
202628 अगस्त
202717 अगस्त
202805 अगस्त
202923 अगस्त
203013 अगस्त
नोट: तारीखें बदल सकती है।
यह भी पढे:
» रक्षाबंधन के गाने
» भाई दूज की जानकारी
» गणेश चतुर्थी कब है?
» जन्माष्टमी कब है 2022 में?

क्या होता है राखी का त्यौहार?

रक्षाबंधन का इंतजार हर भाई-बहन करते हैं और यह त्यौहार भाई बहन के प्रेम का पर्याय माना जाता है।

इस दिन भाइयों की कलाई पर बहने रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा करने का वचन लेती है और उनकी लम्बी आयु की कामना करती है तो वही भाई भी सदैव अपनी बहन की रक्षा करने का प्रण लेता है।

यह परंपरा आज से नहीं बल्कि पौराणिक काल से ही चलती आ रही है और इसके पीछे कई पौराणिक कहानियाँ भी प्रचलित हैं।

नाग पंचमी और रक्षाबंधन कब है?

श्रवण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व होता है जो इस साल 2 अगस्त 2022 को मंगलवार के दिन पड़ रहा है। तो वहीं श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाने वाला भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन 11 अगस्त को गुरुवार के दिन है।

जहाँ नाग पंचमी पर नाग देवता और भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है, तो वही रक्षा-बंधन पर बहने अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारियों के आधार पर लिखा गया है, HaxiTrick.com इसकी पुष्टि नहीं करता। कोई भी बात अमल में लाने से पहले किसी विद्वान पंडित से राय अवश्य ले।



This post first appeared on HaxiTrick, please read the originial post: here

Share the post

रक्षाबंधन कब है 2022: राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और पूर्णिमा तिथि?

×

Subscribe to Haxitrick

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×