Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

जुलाई महीने के महत्वपूर्ण दिवसों की सूची - National and International Day of July in India 2020

All Important National & International Days of July Month in Hindi – जुलाई महीने के महत्वपूर्ण दिवसों की सूची

जुलाई महीने के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2020: भारत और दुनिया भर में हर साल कई महत्वपूर्ण दिवस मनाए जाते हैं और इन दिवस का चुनाव सीधे तौर पर किसी खास प्रतिभा के धनी व्यक्ति या फिर लोगों को किसी खास विषय पर जागरूक करने ले लिए किया जाता है।

ऐसे में हम यहां आज आपको जुलाई महीने में पड़ने वाले महत्वपूर्ण दिवस की सूची साझा करने जा रहे हैं जहां से आपको July Month में के सभी Important Days (National & International) की जानकारी Hindi में मिल जाएगी यहां 1 जुलाई से 31 जुलाई तक कौन-कौन से दिवस भारत में मनाए जाएंगे आइए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Important International and Nation Day of July Month in Hindi

List of Important Days of July Month in India – जुलाई महीने के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस की सूची

List of Important Days of July Month in India:
1 जुलाई
  • राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस
  • डाक कर्मचारी दिवस
  • चार्टर्ड एकाउंटेंट्स डे
  • कनाडा दिवस
  • 2 जुलाईअंतरराष्ट्रीय खेल पत्रकार दिवस
    4 जुलाईस्वामी विवेकानंद स्मृति दिवस
    7 जुलाई
  • विश्व में चॉकलेट दिवस
  • महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन
  • 11 जुलाईविश्व जनसंख्या दिवस
    12 जुलाईमलाला दिवस
    18 जुलाईनेल्सन मंडेला दिवस
    23 जुलाई
  • बाल गंगाधर तिलक जयंती
  • चंद्रशेखर आजाद जयंती
  • 26 जुलाईकारगिल विजय दिवस
    27 जुलाईएपीजे अब्दुल कलाम स्मृति दिवस
    28 जुलाई
  • विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस
  • विश्व हेपेटाइटिस डे
  • 29 जुलाईअंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस
    30 जुलाईईद-उल-अजहा
    31 जुलाईमुंशी प्रेमचंद्र का जन्मदिन

    1 जुलाई - राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (National Doctor’s Day)

    भारत में हर साल 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस मनाया जाता है इसकी शुरुआत 1991 में तत्कालीन सरकार द्वारा की गई थी। और इस दिवस को भारत के प्रख्यात चिकित्सक, समाजसेवी और बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री विधान चंद्र राय जी की जन्म तिथि और पुण्य तिथि के अवसर पर मनाया जाता है।

    साथ ही 1 जुलाई को राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस (National Postal Worker Day), चार्टर्ड एकाउंटेंट्स डे (Chartered Accountants Day) और कनाडा दिवस (Canada Day) भी मनाया जाता है।


    2 जुलाई - अंतरराष्ट्रीय खेल पत्रकार दिवस

    2 जुलाई को हर साल खेल जगत से जुड़ी खबरों की पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों के कार्यों को सम्मानित करने हेतु अंतरराष्ट्रीय खेल पत्रकार दिवस के रूप मे मनाया जाता है।


    4 जुलाई - स्वामी विवेकानंद स्मृति दिवस (Swami Vivekananda Memorial Day)

    स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि को स्वामी विवेकानंद स्मृति दिवस के रूप में हर साल 4 जुलाई को मनाया जाता है। और जयन्ती को राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) के रूप मे।


    7 जुलाई - विश्व में चॉकलेट दिवस (World Chocolate Day)

    प्रत्येक वर्ष 7 जुलाई को विश्व चॉकलेट दिवस मनाया जाता है। यह दिन 1550 में यूरोप में चॉकलेट की शुरुआत के जश्न के रूप में मनाया जाता है।

    Birthday of Mahendra Singh Dhoni: 7 जुलाई को भारत के महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का भी जन्मदिन होता है।


    11 जुलाई - विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day)

    संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा दुनिया भर में बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए और इस पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों को जागरूक करने के लिए 11 जुलाई 1987 में इसकी शुरुआत हुई।


    12 जुलाई - मलाला दिवस (Malala Day)

    पाकिस्तान की रहने वाली मलाला यूसुफजई के जन्मदिन को मलाला दिवस के रूप में मनाया जाता है उन्होंने कन्या शिक्षा में बड़ा योगदान दिया था और उनके लड़कियों को शिक्षित करने के लिए आवाज उठाने पर उन्हे तालिबानियों द्वारा गोली मार दी गई थी।

    साथ ही 12 जुलाई को पेपर बैग के आविष्कार के संदर्भ में पेपर बैग डे भी मनाया जाता है यह दिन पेपर बैग के महत्व को बताने का होता है।


    18 जुलाई - नेल्सन मंडेला दिवस (Nelson Mandela Day)

    पूर्व दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को तो हर कोई जानता है 28 जुलाई को उनके जन्मदिन को अंतर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला के दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिन्हें संयुक्त राष्ट्र द्वारा शांति के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया था।


    23 जुलाई - बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद जयंती

    23 जुलाई के दिन भारत के 2 वीर सपूतों और स्वतंत्रता सेनानियों बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद का जन्मदिन होता है।


    26 जुलाई - कारगिल विजय दिवस (Kargil Victory Day)

    भारत की जांबाज सेना द्वारा कारगिल युद्ध में मिली जीत की खुशी में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।

    जिसे ऑपरेशन विजय की सफलता के नाम पर रखा गया है यह युद्ध करीबन 60 दिनों तक चला था और 26 जुलाई को समाप्त हुआ था।


    27 जुलाई - एपीजे अब्दुल कलाम स्मृति दिवस (Dr. A.P.J Abdul Kalam Memorial Day)

    हर साल 27 जुलाई को भारत के पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक श्री एपीजे अब्दुल कलाम जी को श्रद्धांजलि देने के लिए एपीजे अब्दुल कलाम स्मृति दिवस मनाया जाता है।


    28 जुलाई - विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस (World Nature Conservation Day)

    वैसे तो साल में प्रकृति संरक्षण के लिए कई अलग-अलग दिवस मनाए जाते हैं लेकिन विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस में सभी प्रजातियों जीव जंतुओं और विलुप्त होते जा रहे पशु पक्षी जीव जंतु वनस्पतियों के संरक्षण के लिए सभी को जागरूक करने हेतु हर साल 28 जुलाई को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया जाता है।

    28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस डे भी मनाया जाता है।


    29 जुलाई - अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day)

    बांघों की तेजी से घटती आबादी को देखते हुए लोगों के प्रति उनके संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाने का दिन है। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस हर साल 30 जुलाई को मनाया जाता है।


    31 जुलाई - मुंशी प्रेमचंद्र का जन्मदिन (Munshi Premchand’s birthday)

    31 जुलाई को भारत के महान लेखक मुंशी प्रेमचंद्र जी का जन्मदिन मनाया जाता है जिन्होने हिंदी की कई कहानियाँ एवं उपन्यास लिखे है।


    अन्तिम शब्द

    तो दोस्तों आपको जुलाई महीने में पड़ने वाले जरूरी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवसों में से कौन सा दिवस सबसे ज्यादा अच्छा लगा और आप किस दिवस पर कुछ महत्वपूर्ण कार्य करना चाहेंगे हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।

    और अगर आप इन Important Days के बारे में विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो आपको इन National और International Days के साथ ही कुछ खास लिंक भी दिए गए है आप वहां से इनके बारे में विस्तार से पढ़ सकते हैं।



    This post first appeared on HaxiTrick, please read the originial post: here

    Share the post

    जुलाई महीने के महत्वपूर्ण दिवसों की सूची - National and International Day of July in India 2020

    ×

    Subscribe to Haxitrick

    Get updates delivered right to your inbox!

    Thank you for your subscription

    ×