Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

World Sleep Day 2020: विश्व नींद दिवस की थीम और अच्छी नींद के उपाय

World Sleep Day 2020: विश्व निद्रा दिवस कब क्यों और कैसे मनाया जाता है, जानिए थीम और अच्छी नींद के उपाय

World Sleep Day 2020 Date: सही और उचित समय की नींद हर व्यक्ति की अच्छी दिनचर्या के लिए काफी महत्वपूर्ण होती है, एक अच्छी नींद आपके स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि आपके मष्तिष्क के लिए भी लाभकारी होती है। परन्तु आज कल के समय की बदलती जीवनशैली में Smartphone वाली दुनिया और Busy Life में लोग अक्सर काम की वजह से अपनी नींद से समझौता कर लेते हैं।

अगर आप अपनी नींद से समझौता कर रहे है तो यह आपके मानव शरीर के लिए काफी हानिकारक सिद्ध हो सकता है, नींद को हल्के में लेना या नजरअंदाज करना थकावट, मोटापे और कम उत्पादकता और Insomnia का बड़ा कारण बन सकता है।

When is World Sleep Day 2020 is Celebrated in india Theme in Hindi

आज हम आपको 'विश्व निद्रा दिवस' (World Sleep Day) के अवसर पर हम आपको वर्ल्ड स्लीप डे 2020 कब, क्यों और कैसे मनाया जाता है, इस साल की थीम और सोने की सही तरीका और समय बताने जा रहे है।


Information About World Sleep Day 2020 in Hindi

  • 2020 में विश्व निद्रा दिवस शुक्रवार, 13 मार्च को मनाया जा रहा हैं।

  • World Sleep Day मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को नींद के प्रति जागरूक करना हैं।

  • इस साल वर्ल्ड स्लीप-डे का विषय 'बेहतर नींद, बेहतर जीवन, बेहतर ग्रह' है।

  • इस दिन को हमें नींद के साथ समझौता ना करते हुए, जीवन में नींद के महत्व को समझते हुए मानना चाहिए।

यह भी पढ़े: World Food Day: विश्व खाद्य दिवस कब, क्यों और कैसें मनाया जाता है, जाने थीम और इतिहास

कब मानते है विश्व नींद दिवस | When is World Sleep Day in 2020

World Sleep Day, कमेटी ऑफ वर्ल्ड स्लीप सोसाइटी द्वारा आयोजित किया जाने वाला एक वार्षिक आयोजन है और विश्व नींद दिवस प्रत्येक वर्ष के वसंत वर्नल विषुव (उत्तरी गोलार्ध के विषुव) से पहले पड़ने वाले शुक्रवार (Friday) को मनाया जाता है। जिसकी शुरुआत वर्ल्ड मेडिसिन एसोसिएशन ऑफ स्लीप मेडिसिन (WASM), 2008 में की गई। इसे मनाए (Celebrate) जाने का मुख्य उद्देश्य नींद में कमी या अनिद्रा की बेहतर रोकथाम और Management के माध्यम से दुनियाभर में नींद की बीमारियों में कमी करना है।


इस साल विश्व नींद दिवस शुक्रवार, 13 मार्च, 2020 और अगले साल World Sleep Day शुक्रवार, 12 मार्च, 2021 को मनाया जाएगा।


यह भी पढ़े: आज है विश्व एड्स दिवस, जाने वर्ल्ड एड्स डे कब, क्यों व कैसे मनाते है और क्या है थीम

क्यों मनाया जाता है विश्व निद्रा दिवस | Why World Sleep Day is Celebrated

आपकी जिन्दगी में नींद कितनी जरुरी है यह आपको बताने की ज़रूरत नहीं है आप अगर एक रात अच्छे से ना सोए तो पूरा दिन उसका असर नजर आता है, ऐसे में अगर आप नींद को Ignore कर रहे है तो World Sleep Day आपको स्वस्थ मानव जीवन के लिए नींद की अहमियत को समझाने और पूरी नींद ना लेने से होने वाली से होने वाली बिमारियों तथा स्वास्थ्य और मष्तिष्क पर पड़ने वाले इसके बुरे प्रभाव के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।


नींद की कमी आपकी कार्यक्षमता में कमी ला सकती है, भारत में नींद के साथ समझौता करने वाले लोगों की कमी नहीं है, और यहाँ तो यह एक आम समस्या है। परन्तु इसे नजरअंदाज करना जानलेवा साबित हो सकता है।


कैसे मनाया जाता है विश्व नींद दिवस | How World Sleep Day is Celebrated

इस दिन लोगों के बीच जाकर, ख़ास तौर से युवाओं और बच्चों को नींद के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जाने चाहिए, हालांकि इस दिन को एक ख़ास थीम के साथ मनाया जाता है और कई इवेंट्स भी आयोजित किए जाते है।


यह भी पढ़े: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस कब, क्यों, कैसें मनाया जाता है? थीम

अच्छी नींद के लिए करे यह काम:

  • सोने के लिए अच्छे मैट्रेस्स का इस्तेमाल करें और Uncomfortable Surface पर सोने से बचे।

  • रात्रि में अच्छी निंद्रा के लिए, नेचुरल फैब्रिक से बने गद्दों का इस्तेमाल करें।

  • रात के समय कमरे में कम रोशनी करके रखें,

  • रात में सोने से पहले हल्का भोजन करें,

  • सोने से पहले मोबाइल का इस्तेमाल करने से बचें,

  • हो सके तो कुछ सरल शारीरिक व्यायाम करें,

  • हल्के गर्म पानी से स्नान करें और अपने कमरे में हल्की रोशनी करके रखें।

  • खाने खाने और सोने के बीच थोडा अंतर रखे खाकर तुरंत न सोएं।

  • रात के समय सोने से पहले एक कप हर्बल चाय पीने से तोंद को कम करने में मदद मिलेगी।

  • कभी खाली पेट न सोएं।

यह भी पढ़े: National Dentist's Day 2020: राष्ट्रीय दंत चिकित्सक दिवस Information in Hindi

नींद ना लेने पर होने वाली बीमारियाँ:

एक स्वस्थ मानव शरीर को भलीभांति काम करने के लिए कम से कम 6-8 घंटे की नींद लेनी जरूरी होती है। जो व्यक्ति इससे कम नींद लेते हैं उनके शरीर में भूख बढ़ाने वाले लेप्टिन हार्मोन की कम होने की संभावनाए बढ़ जाती है। यह बार बार भूख लगने का मुख्य कारण बनता है।

रात में नींद ना आने की बिमारी को इन्सोमनिया कहा जाता हैं। इसका मुख्य कारण तनाव (Tension), हॉर्मोंन्स और वातावरण या लाइफस्टाइल में होने वाले बदलावों के कारण होता है। यह ट्रान्जिएंट और क्रॉनिक दो प्रकार का होता है।

खाने और व्यायाम के साथ-साथ नींद भी जरूरी है, पर्याप्त मात्रा में नींद ना लेना मोटापे का कारण बन सकता है।


यह भी पढ़े: एयर क्वालिटी इंडेक्स क्या है, इससे दिल्ली का प्रदुषण लेवल कैसे चेक करें?

विश्व निद्रा दिवस की थीम | World Sleep Day 2020 Theme

World Sleep Day हर साल एक ख़ास थीम के साथ मनाया जाता है, इस साल विश्व नींद दिवस की Theme है: जिसका हिंदी अर्थ बेहतर नींद, बेहतर जीवन, बेहतर ग्रह' है।


सालदिनांकथीम
202013 मार्च'बेहतर नींद, बेहतर जीवन, बेहतर ग्रह'
201915 मार्च'स्वस्थ नींद, स्वस्थ आयु'
201816 मार्च'नींद की दुनिया में शामिल हों, जीवन का आनंद लेने के लिए अपनी लय को बनाए रखें'
201717 मार्च'आराम से सोएं, पोषण जीवन'
201618 मार्च'अच्छी नींद एक प्रतिक्रियाशील सपना है'
201513 मार्च'जब नींद अच्छी हो, तबियत और खुशी लाजिमी है'
201414 मार्च'आरामदायक नींद, आसान साँस, स्वस्थ शरीर'
201315 मार्च'अच्छी नींद, स्वस्थ आयु'
201216 मार्च'आसानी से सांस लें, नींद अच्छी पाए'
201118 मार्च'अच्छी नींद सोए, स्वस्थ बढ़ें'
201019 मार्च'अच्छे से सोए, स्वस्थ रहें'
200920 मार्च'ड्राइव अलर्ट, सुरक्षित पहुंचें'
200814 मार्च'अच्छी तरह से सोएं, पूरी तरह से जागें'

अंतिम शब्द | World Sleep Day in India

दोस्तों अब तो आपको सोने और नींद के महत्व के बारे में समझ ही गए होंगे, ऐसे में आपको अंतर्राष्ट्रीय या विश्व निद्रा दिवस 2020 कब, क्यों और कैसे मनाया जाता है (When, Why and How World Sleep Day is Celebrated) की यह जानकारी कैसे लगी, और इस साल की थीम भी काफी ख़ास है,

अगर आपको विश्व निद्रा दिवस २०२० की यह जानकारी (International Sleep Day information in Hindi) अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें।




This post first appeared on HaxiTrick, please read the originial post: here

Share the post

World Sleep Day 2020: विश्व नींद दिवस की थीम और अच्छी नींद के उपाय

×

Subscribe to Haxitrick

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×