Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Computer Folder Color kaise Change Kare? Easy Guide

आज हम बात करने वाले है कि Computer Folder Color Kaise Change Kare क्यूंकि विंडोज कंप्यूटर में फोल्डर का कलर हमेशा एक जैसा ही होता है चाहे आपके कंप्यूटर में कोई भी Windows पड़ी हो उसमे सभी Folder Color पीला ही रहेगा और इसको बदलने का आप्शन भी आपको ऑपरेटिंग सिस्टम की तरफ से नहीं दिया जाता है

ऐसे में अगर आप अपने फोल्डर का कलर बदलना चाहते है और पीले रंग से बोर हो गए है तो आप थर्ड पार्टी सॉफ्टवेर की मदद से ऐसा कर सकते है जहाँ आपको बहुत सारे कलर आप्शन मिल जाते है

अब आप सोंच रहे होंगे कि इतना सब करने का क्या फायदा तो इसकी हेल्प से आप अपने Computer Folder को एक अलग लुक दे पाएंगे और आपका कंप्यूटर दुसरो से अलग दिखेगा

अब हम इसके प्रोसेस को समझ लेते है जिसमे बहुत ज्यदा समय नहीं लगेगा और कुछ ही Steps Follow करने के बाद आप Folder Color Change कर पाएंगे

Folder Color Kaise Change Kare?

फोल्डर का रंग बदलने के लिए मैंने यहाँ पर 2 Software के नाम आपको बताये है जिसमे से मैंने पहले वाले का यूज़ करके आपको समझाया है वैसे मार्केट में बहुत सारे सॉफ्टवेर है लेकिन जो मैंने इस्तेमाल किया है आप उनके अलावा कोई भी यूज़ कर सकते है

  1. Folder Colorizer
  2. Folderico

चलिए शुरू करते है 

Step 1) सबसे पहले आपको नीचे दिए गए लिंक पर Click करना है जिसके बाद एक साईट ओपन होगी और आपको सॉफ्टवेर डाउनलोड कर लेना है

                           Folder Colorizer! Download

Step 2) सॉफ्टवेर डाउनलोड होने के बाद आपको अपने कंप्यूटर में उसे इनस्टॉल कर लेना है जिसमे ज्यदा समय नहीं लगता है क्यूंकि सॉफ्टवेर की साइज़ बहुत ही कम है

Step 3) अब आपको जिस भी Folder का Color Change करना है उसके ऊपर आपको Right Click करना है जिसके बाद आपको Colorize! के आप्शन पर जाना है जिसके बाद आपको बहुत सारे Color के आप्शन मिलते है जिनमे से आप कोई भी सेलेक्ट कर सकते है जिसके बाद आपके उस Folder का Color change हो जायेगा

Note- अगर आपको Computer folder ka color change करते समय कोई कलर अच्छा नहीं लगता है तो आप इस सॉफ्टवेर की मदद से अपने मन का कलर भी बना सकते है इसमें आपको Customization का आप्शन दिया जाता है

कंप्यूटर क्या है कितने प्रकार के होते है 

कंप्यूटर फोल्डर में पासवर्ड कैसे लगाये ?

इसके लिए आपको ऊपर वाली Step को फॉलो करके Colors… के आप्शन पर क्लिक करना है यहाँ पर आप कोई भी कलर बना सकते है और उसे किसी भी फोल्डर के उपर अप्लाई कर सकते है जैसे ऊपर की स्टेप्स में किया है

Step 4) यदि आप अपने फोल्डर को पुरानी विंडोज वाली कंडीशन में लाना चाहते है तो आपको Colorize! पर जाके Restore Original Color पर क्लिक करना है जिसके बाद फोल्डर अपनी Default Condition यानि विंडोज में जैसे होते है आ जायेगा

अन्तिम शब्द

आज आपने कुछ आसान स्टेप्स के माध्यम से जाना कि कैसे आप बहुत ही कम समय में अपने कंप्यूटर फोल्डर का कलर बदल सकते है जिसके लिए मैंने आपको एक नहीं बल्कि 2 सॉफ्टवेर folder colorizer और Folderico  बताये है आप कोई भी इस्तेमाल कर सकते है यदि आप Folerico को यूज़ करते है तो उसमे आप Folder Color change करने के साथ साथ उसके Folder Icon को भी बदल सकते है तो आप चाहे तो इसे भी तरी कर सकते है



This post first appeared on Ask In Indi, please read the originial post: here

Share the post

Computer Folder Color kaise Change Kare? Easy Guide

×

Subscribe to Ask In Indi

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×