Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

IPL 2024 पहले दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका टीम का मुख्य खिलाड़ी निजी कारणों से हुआ बाहर

आगामी 22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL का आगाज होने जा रहा है इसमें कुल दस टीमें भाग लेंगी जिसमें शामिल होने के लिए फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी पूरी तैयारियों के साथ खिलाड़ियों की प्रेक्टिस के लिए कैंप का आयोजन विशाखापट्टनम में शुरू कर दिया, इससे पहले ही DC का एक खिलाड़ी बाहर हो गया, जिसके चलते टीम को बड़ा झटका लगता नजर आया।

निजी कारणों से इंग्लैंड के हैरी ब्रूक हुए बाहर

दरअसल, मिनी ऑक्शन के दौरान DC ने इंग्लैंड के खिलाड़ी हैरी ब्रूक को 4 करोड़ रुपए में खरीदा था। हालांकि अब कुछ निजी कारणों के चलते ब्रूक ने अपना नाम टीम से वापस ले लिया है, जिसके चलते दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लग गया क्योंकि 23 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स पंजाब किंग्स के साथ मुकाबले करने की तैयारियों में जोरों-शोरों से लगी थी। हालांकि अब इस खिलाड़ी के बाहर होने पर देखना है कि दिल्ली कैपिटल्स के सिलेक्टर किस खिलाड़ी को इसका स्थान देंगे।

IPL 2024 के लिए DC के वर्तमान खिलाड़ी

ऋषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वॉर्नर, रिकी भुई, विक्की ओस्टवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद, अभिषेक पोरेल, शाई होप, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, लुंगी एनगिडी, यश धुल, ललित यादव, मिशेल मार्श, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार , ट्रिस्टन स्टब्स, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झे रिचर्डसन, स्वास्तिक छिकारा.

The post IPL 2024 पहले दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका टीम का मुख्य खिलाड़ी निजी कारणों से हुआ बाहर appeared first on CricInformer Hindi.



This post first appeared on Cricket News | Sports News, please read the originial post: here

Share the post

IPL 2024 पहले दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका टीम का मुख्य खिलाड़ी निजी कारणों से हुआ बाहर

×

Subscribe to Cricket News | Sports News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×