Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

विराट और नवीन उल हक का विवाद सुलझा तो गौतम गंभीर ने भी किया रिएक्ट, बोले-‘आप मैदान पर लड़ते हैं….’

बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने थीं। इस मैच में फैंस ने माहौल ऐसा बना रखा था कि, यह मुकाबला भारत अफगानिस्तान के बीच कम और विराट कोहली तथा नवीन उल हक के बीच का अधिक हो। परंतु प्रशंसकों को मैदान पर इसके बिल्कुल विपरीत आचरण देखने को मिला। इस मैच के दूसरी पारी में जब नवीन उल हक और विराट कोहली आमने-सामने हुए तो दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे को गले लगाकर IPL 2023 में हुए अपने पुराने विवाद को हमेशा-हमेशा के लिए खत्म करने का निर्णय लिया।

क्रिकेट फैंस के लिए यह पल बेहद खास था। परंतु उससे भी स्पेशल यह था कि जब दोनों खिलाड़ी आपस में सुलह कर रहे थे, तो कमेंट्री बॉक्स में गौतम गंभीर भी मौजूद थे, और वह आंखों देखा हाल बता रहे थे। लिहाजा सबका ध्यान गौतम गंभीर के ऊपर भी जाना वाजिब था। क्योंकि IPL 2023 के दौरान LSG vs RCB मैच में विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच हुए विवाद में गौतम गंभीर भी शामिल थे और वह अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज का पक्ष लेते हुए नजर आए थे। विराट और नवीन के सुलाह पर गौतम गंभीर की प्रतिक्रिया सामने आई है।

विराट और नवीन को आपस में मिलता हुआ देखकर गौतम गंभीर ने कमेंट्री करते हुए कहा कि,“आप मैदान पर लड़ते हैं, मैदान के बाहर नहीं। हर एक खिलाड़ी को अपनी टीम, अपने सम्मान और जीत के लिए लड़ने का अधिकार है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस देश से हैं या आप कितने अच्छे खिलाड़ी हैं।”

गौतम गंभीर की इस प्रतिक्रिया के बाद ऐसा माना जा रहा है कि करीब 6 महीने पहले हुआ वह विवाद अब पूरी तरीके से समाप्ति की तरफ अग्रसर है। जहां एक तरफ विराट कोहली और नवीन उल हक अपना मनमुटाव भूल चुके हैं। वहीं गौतम गंभीर भी उससे काफी आगे निकल चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ विराट से हुए इस मिलन को लेकर नवीन उल हक का बयान भी आया है।

नवीन उल हक ने कहा कि,”विराट कोहली बहुत अच्छे इंसान हैं। दिल्ली उनका घरेलू मैदान है और लोगों ने अपने शहर के लड़के को सपोर्ट किया, इसलिए वे ‘कोहली, कोहली’ के नारे लगा रहे थे।विराट कोहली बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं।हम दोनों ने हाथ मिलाया, मैदान पर जो कुछ भी हुआ वह मैदान के अंदर ही रहता है।हम दोनों ने हाथ मिलाया और कहा, चलो इसे खत्म करते हैं।”

The post विराट और नवीन उल हक का विवाद सुलझा तो गौतम गंभीर ने भी किया रिएक्ट, बोले-‘आप मैदान पर लड़ते हैं….’ appeared first on CricInformer Hindi.



This post first appeared on Cricket News | Sports News, please read the originial post: here

Share the post

विराट और नवीन उल हक का विवाद सुलझा तो गौतम गंभीर ने भी किया रिएक्ट, बोले-‘आप मैदान पर लड़ते हैं….’

×

Subscribe to Cricket News | Sports News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×