इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस की अगुवाई कर रहे रोहित शर्मा का किसी मुकाबले में जीरो पर आउट होना कोई नई बात नहीं रह गई है। रोहित आए दिन शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट जाते हैं। रोहित शर्मा का इस तरीके से शून्य पर आउट होना न सिर्फ उनकी टीम के लिए घाटे का सौदा बन रहा है बल्कि यह उनके प्रशंसकों को भी नागवांर गुजर रहा है। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए IPL 2023 के 49वें मुकाबले में रोहित शर्मा एक बार फिर से जीरो पर आउट हो गए। जिसके बाद उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर हिटमैन की वाट लगा दी। रोहित शर्मा के खराब प्रदर्शन के ट्विटर पर उनके प्रशंसकों ने अलग-अलग तरीके के ट्वीट किए हैं।
Related Articles
रोहित के नाम शर्मनाक रिकार्ड दर्ज
रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सर्वाधिक बार गोल्डन डक का शिकार होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। आज के मैच में रोहित ने एक बड़ा बदलाव करते हुए खुद को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारा। परंतु उनका यह दांव भी काम नहीं आया और वह 16वीं बार गोल्डन डक का शिकार हो गए। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने सुनील नरेन, मनदीप सिंह और दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ते हुए यह शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
रोहित का फ्लॉप शो जारी
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के लिए अभी तक यह सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं गुजरा है। पंजाब के खिलाफ पिछले मुकाबले में भी रोहित शर्मा खाता नहीं खोल सके थे। ओवरऑल IPL 2023 की बात करें तो रोहित शर्मा ने इस सीजन 10 मैचों में 126 की स्ट्राइक रेट से 184 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से केवल एक अर्धशतक निकला है। जो उनके बैटिंग ऑर्डर के हिसाब से बेहद सामान्य बात है।
The post आए दिन जीरो पर आउट हो जाते हैं रोहित शर्मा, प्रशंसकों ने निकाली भड़ास appeared first on CricInformer Hindi.