Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

महिला हुई परेशान! खाना बनाना हुआ अब ओर भी महंगा! जाने सिलिंडर की क़ीमत।

घरेलू रसोई गैस की कीमत में शनिवार को ₹50 प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई जो महीने में दूसरी वृद्धि है। कीमतों में बढ़ोतरी इस महीने की शुरुआत में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 102.50 रुपए की बढ़ोतरी के बाद हुई है।


नवीनतम संशोधन के साथ 14.2 किलोग्राम के गैर सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर जिसे एलपीजी सिलेंडर भी कहा जाता है। अब दिल्ली में 999.50 रुपए खर्च होंगे।


घरेलू रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी 22 मार्च को हुई थी। जब कीमत में ₹50 की बढ़ोतरी की गई थी। अप्रैल महीने में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी।


19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹2355  है। जो पहले ₹2200 थी।


घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में ताजा बढ़ोतरी ऐसे समय मे हुई है। जब देश भर के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल ₹100 प्रति लीटर से ऊपर है।


पिछले महीने कच्चे माल की बढ़ती लागत के कारण पाइप्ड नेचुरल गैस की कीमतें ₹4.25 प्रति यूनिट बढ़ाकर ₹45.86 पैसे प्रति एससीएम हो गई थी।


गैस और ईंधन की कीमतों में वृद्धि मुख्य रूप से चल रहे रूस यूक्रेन युद्ध के कारण है जिसने दुनिया भर में आपूर्ति को प्रभावित किया है।


Share the post

महिला हुई परेशान! खाना बनाना हुआ अब ओर भी महंगा! जाने सिलिंडर की क़ीमत।

×

Subscribe to Fifa World Cup: चार बार की चैंपियन जर्मनी हुई गेम से बाहर, स्पेन हारने के बाद भी बरकरार

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×