Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

मेरठ में थाने पर लगा पोस्टर 'भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने में आना मना है'।अखिलेश ने कसा तंज!

यूपी के मेरठ जिले में मेडिकल थाने पर लगा पोस्टर। जिसमे लिखा 'भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने में आना मना है'। जिसके बाद पुलिस ने कहा- पोस्टर लगाने वालों की जांच कर होगी कार्रवाई



मेरठ: मामला यूपी के मेरठ शहर का है, जहा पर एक दुकान को खाली कराने के लिया कुछ दिन पहले एक महिला मेडिकल थाने पहुंची थी। उनके साथ समर्थन में कुछ और लोग पहुंचे थे। आरोप है की जब पुलिस की तरफ़ कोई सुनवाई नही जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। खुद को भाजपा समर्थक बताकर भीड़ ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया। उनका कहना था कि एक महिला के पति का कुछ महीने पहले देहांत हो चुका है। और उनके देवर ने उनकी दुकान को उनसे से हड़प लिया है।


इस मामले के बाद थाने के मुख्य गेट पर एक पोस्ट लगा दिया जिसमे लिखा था- 'भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने में आना मना है।' जिसके नीचे पुलिस प्रभावी का नाम लिखा था। यह अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसको लेकर पुलिस अधिकारी का कहना है कि वह इस मामले की जांच कर रहे हैं। जिसने यह पोस्टर को लगाया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। इसमें पुलिस वीडियो फुटेज का सहारा ले रहे हैं।


दर्शन यह मामला पूजा नाम की महिला का है। महिला का आरोप है की उनके पति की 7 महीने पहले मृत्यु हो गई थी। उनके दो बच्चे और एक दुकान है। अब जिस पर उनके देवर ने कब्जा कर रखा है। जिसके लिया पूजा पुलिस के पास आई थी। इसके बाद महिला के समर्थन में थाने में भीड़ जमा हो गई। बीजेपी के युवा मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री कुलदीप ने कहा कि महिला के पति के देहांत के बाद उसकी दुकान महिला के नाम आ गई थी। लेकिन उनके देवर का दुकान पर कब्जा हो गया है। उसकी दुकान दिलाने के लिए थाने पर पहुंचे थे, लेकिन थाने में अभद्रता की गई। सिविल ड्रेस में सिपाहियों ने उनसे धक्का-मुक्की की।


मेरठ के SP सिटी विनीत भटनागर ने कहा कि थाना मेडिकल में कुछ व्यक्ति प्रॉपर्टी खाली कराने का अनुचित दबाव बना रहे थे। मानवता के नाते दोनों पक्षों की वार्ता भी कराई गई। पुलिस के द्वारा किसी का कब्जा नहीं हटाया जा सकता। दबाव बनाने के लिए भीड़ जमा की गई। धरना प्रदर्शन भी किया। उन्होंने कहा कि यह भी जानकारी में आया है कि यही व्यक्ति पोस्टर लेकर आए, जिसमें एक खास राजनीतिक दल को निशाना बनाते हुए उसका नाम पोस्टर पर लिख दिया। बाद उसको थाने के मुख्य गेट पर लगा दिया।


अखिलेश ने कसा तंज!


मेरठ में हुए इस वाक्य पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसा. अखिलेश यादव ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा- ऐसा पहली बार हुआ है इन पांच-छह सालों में, सत्तापक्ष के लोगों का आना मना हुआ थानों में. ये है उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार का बुलंद इकबाल!


Share the post

मेरठ में थाने पर लगा पोस्टर 'भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने में आना मना है'।अखिलेश ने कसा तंज!

×

Subscribe to Fifa World Cup: चार बार की चैंपियन जर्मनी हुई गेम से बाहर, स्पेन हारने के बाद भी बरकरार

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×