Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

सुलेमानी हकीक पत्थर क्या है? असली पहचान फायदे, सुलेमानी हकीक के नुकसान | Sulemani hakik stone

Sulemani hakik stone | सुलेमानी हकीक पत्थर : हेलो नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप सब दोस्तों आज आपका इस नए लेख में बहुत-बहुत स्वागत है दोस्तों आज के इस लेख में हम आपको Sulemani Hakik Stone के बारे में जानकारी देने वाले हैं सुलेमानी हकीक पत्थर जिसके बारे में बहुत ही कम लोगों ने सुना होगा ऐसा कहा जाता है कि यह पत्थर भाग्य का रत्न होता है.

जब कोई भी व्यक्ति इसे पहनता है तो उस व्यक्ति का शरीर पॉजिटिव एनर्जी से भर जाता है वास्तु शास्त्र में इसका इस्तेमाल बहुत ही अधिक किया जाता है क्योंकि सुलेमानी हकीक पत्थर में पारलौकिक गुण होते हैं इसका इस्तेमाल सदियों से लोग अपनी किस्मत को बदलने के लिए करते हैं और इस पत्थर की सबसे खास बात यह है कि यह पत्थर केवल हिंदुओं द्वारा सुशोभित नहीं है.

बल्कि मुस्लिम धर्म में भी इस पत्थर का बहुत ही महत्व है कहा जाता है कि यह पत्थर पहनने के बाद पहनने वाला सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है Sulemani hakik stone का इस्तेमाल शनि, राहु और केतु ग्रह के नकारात्मक प्रभाव को दूर करने के लिए भी किया जाता है आज के इस लेख में हम आपको सुलेमानी हकीक पत्थर के बारे में बताने वाले हैं,

यदि आप इस विषय के बारे में जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो आपको हमारे इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक ध्यान पूर्वक पढ़ने की आवश्यकता है तभी आप इस विषय के बारे में संपूर्ण जानकारी विस्तार से प्राप्त कर पाएंगे तो चलिए ज्यादा देर न करते हुए आज के इस लेख को शुरू करते हैं और सुलेमानी हकीक पत्थर के बारे में जानकारी हासिल करते हैं.

सुलेमानी हकीक पत्थर | Sulemani hakik stone

दोस्तों जैसा कि हमने आपको ऊपर ही बताया है कि सुलेमानी हकीक पत्थर में पारलौकिक गुण होते हैं और यह सिर्फ हिंदुओं में ही नहीं बल्कि मुस्लिम धर्म में भी इसे श्रद्धा से जोड़कर देखा जाता है सुलेमानी हकीक पत्थर अग्नि चट्टानों के गुफाओं में भूजल से सिलिका के जमाव द्वारा बनता है सुलेमानी में रंगों एक विस्तृत संख्या में होता है.

यह पत्थर भूरे, सफेद, ग्रे, गुलाबी, काले, लाल, पीले आदि रंगों में पाया जाता है आपको बता दें कि इस पत्थर के रंग इनकी अशुद्धियों के कारण पाए जाते हैं और अलग-अलग रंगों का उत्पादन गुहा के रिसने वाली विभिन्न रचनाओं के ग्राउंडवाटर के रूप में किया जाता है एक गुहा के भीतर बैंडिंग जल रसायन विज्ञान परिवर्तन का एक रिकॉर्ड है.

यह बैंडिंग कई उत्तेजित रंग वाले पत्थर बनाता है जो इसे एक बहुत ही लोकप्रिय रत्ना के रूप में निखारकर बाहर लाता है और इस पत्थर की कीमत इसकी क्वांटिटी पर निर्भर करती है यानी कि इस पत्थर की क्वालिटी जीतनी अच्छी होगी उतनी ही अधिक कीमत इस पत्थर की होगी इस पत्थर का उपयोग लोग विभिन्न प्रकार की बीमारियों के उपचार के लिए भी करते हैं.

लेकिन जब आप इस पत्थर को किसी उपचार के लिए खरीदते हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि पहले किसी ने भी उस पत्थर का इस्तेमाल ना किया हो तभी वह पत्थर उपचार के लिए उत्तम होता है और बहुत से लोग इस पत्थर को सिर्फ फैशन के उद्देश्य से ही खरीदते हैं.

अगर बात करें इस पत्थर की खूबियों की तो हम आपको बता दें कि आप इस पत्थर की खूबियों को गिनते गिनते थक जाएंगे किंतु इसकी खूबियां कभी भी खत्म नहीं होंगी Sulemani hakik stone सफेद रंग के धागे से युक्त काले रंग का एक बेहद चमत्कारी पत्थर है कहा जाता है कि जिस व्यक्ति पर काला जादू, टोना टोटका और बुरी नजर का प्रभाव होता है.

उस व्यक्ति को इस पत्थर को चांदी के लॉकेट में नीले धागे में शनिवार के दिन पहनने से काफी लाभ प्राप्त होता है और यदि आप किसी व्यक्ति को अपनी तरफ आकर्षित करना चाहते हैं तब भी आप इस पत्थर का इस्तेमाल कर सकते हैं.

यदि आपकी नौकरी या व्यवसाय में किसी प्रकार की अड़चनें आ रही हैं तो आप उन अड़चनों को दूर करने के लिए इस पत्थर का इस्तेमाल कर सकते हैं इस पत्थर की खूबियां कभी भी खत्म नहीं होती हैं हम जिस कार्य के लिए भी चाहे उस कार्य के लिए इस पत्थर का इस्तेमाल कर सकते हैं.

सुलेमानी हकीक पत्थर के फायदे | Sulemani hakik stone ke benefits

सुलेमानी हकीक पत्थर एक बेहद चमत्कारी और शक्तिशाली पत्थर है जिसका इस्तेमाल हम अपने जीवन में खुशियों को लाने के लिए कर सकते हैं तथा काले जादू, तंत्र मंत्र आदि के काट के लिए भी हम इस पत्थर का इस्तेमाल कर सकते हैं जैसा कि हमने आपको ऊपर ही बताया है कि इस पत्थर की खूबियां कभी भी खत्म नहीं होती हैं.

हम जिस कार्य के लिए भी चाहे उस कार्य के लिए इस पत्थर का इस्तेमाल कर सकते हैं इसलिए नीचे हमने आपको इस पत्थर के कुछ ऐसे लाभ के बारे में बताया हैं जिनको सुनकर आप हैरान हो जाएंगे तो आइए जानते हैं कि Sulemani hakik stone के वह कौन से लाभ हैं जिनके कारण यह लोगों के बीच इतना प्रचलित है.

  1. यदि आपकी नौकरी और व्यवसाय में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो आप इस रत्न को धारण कर सकते हैं इस रत्न को धारण करने से आपकी नौकरी और व्यवसाय में आ रहे अडचने समाप्त हो जाएंगी.
  2. यह विपत्ति और परेशानियों में आपको संभालने में बहुत ही मदद करता है.
  3. यदि आपके घर में विपत्ति हैं और आपका व्यापार लगातार घाटे में जा रहा है तो आपको इस पत्थर को अवश्य ही धारण करना चाहिए.
  4. यदि आपकी कुंडली में राहु केतु और शनि का दुष्प्रभाव है तो आप इस दुष्प्रभाव को दूर करने के लिए सुलेमानी हकीक पत्थर को धारण कर सकते हैं यह इन सभी ग्रहों के दुष्प्रभाव को कम करने में मदद करता है.
  5. यह प्रथम लोगों के दिल में आपके प्रति विश्वास को पैदा करता है और अन्य व्यक्तियों से आपके संबंध भी अच्छे होते हैं.
  6. सुलेमानी हकीक पत्थर आपको बुरी नजर और काले जादू से होने वाले दुष्प्रभाव से आपकी रक्षा करता है यदि आपके ऊपर टोना टोटका भूत प्रेत आदि का साया होता है तो यह पत्थर आपको उन बुरी शक्तियों से बचाता है.

सुलेमानी हकीक पत्थर के दुष्प्रभाव | Sulemani hakik stone side effects

दोस्तों जैसा कि ऊपर के इस लेख में हमने आपको सुलेमानी हकीक पत्थर के होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी है उसी तरह जिस जैसे हर चीज में अच्छे गुण होते हैं उसमें कहीं ना कहीं कुछ बुरे गुण भी होते हैं इसी तरह Sulemani hakik stone के भी कुछ सामान्य दुष्प्रभाव होते हैं.

हमने आपको उन सभी सामान्य दुष्प्रभावो के बारे में नीचे जानकारी दी है तो यदि आप कभी भी इस पत्थर को धारण करते हैं तो इसके फायदों के साथ-साथ इस पत्थर से होने वाले दुष्प्रभाव से भी आपको अवगत होना बहुत जरूरी है.

  1. इस रत्न को कभी भी हमें बिना किसी ज्योतिष की सलाह के बिना नहीं धारण करना चाहिए क्योंकि हमें इस रत्न के बारे में अधिक जानकारी नहीं होती है और यदि हम इस रत्न के बारे में पूरी जानकारी किए बिना इसे धारण कर लेते हैं तो हमें इसके बुरे असर देखने को मिल सकते हैं.
  2. रत्न शास्त्र के अनुसार काला रंग राहु, पीला रंग गुरु, नीला रंग शनि, सफेद रंग चंद्र और शुक्र का है इसलिए आपको ज्योतिष को कुंडली दिखाने के बाद अपने ग्रह के अनुसार इस रत्न को धारण करना चाहिए.

सुलेमानी हकीक पत्थर धारण करने की विधि | Sulemani hakik pathar dharan karne ki vidhi

दोस्तों ऊपर के लेख को पढ़कर तो आप सुलेमानी हकीक पत्थर के फायदे और उसके नुकसान के बारे में जान ही गए होंगे लेकिन इसके बाद बहुत से लोगों के मन में यह सवाल आता है कि सुलेमानी हकीक पत्थर को धारण करने की विधि क्या होती है? तो इसे धारण करने के लिए सबसे पहले आपको एक कटोरी में गंगाजल ले लेना है.

उसमें Sulemani hakik stone को डालकर रख देना है अब आपको शनिं के मंत्र का ग्यारह सौ बार जाप करना है आपको जिस मंत्र का जाप करना है वह मंत्र हमने आपको नीचे दे दिया है और इसके बाद आप शनिवार के दिन अष्टधातु, पंचधातु या चांदी की अंगूठी में इस पत्थर को धारण कर सकते हैं.

” ऊँ शं शनैश्चाराय नमः”

सुलेमानी हकीक की पहचान | Sulemani aqeeq ki pehchan

सुलेमानी हकीक पत्थर रंग और क्वांटिटी के आधार पर इसकी पहचान की जा सकती है चमकदार और साफ सुलेमानी हकीक पत्थर की क्वालिटी को अच्छा पत्थर माना जाता है और इसकी पहचान करने का सबसे सरल तरीका यह है कि यह पत्थर कहीं से टूटा नहीं होना चाहिए और इस पत्थर को पहले किसी व्यक्ति ने धारणा किया हो इस बात का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है.

Sulemani hakik stone के पहचाना आप इसे लकड़ी पर घिसकर भी कर सकते हैं यदि आप इस पत्थर को लकड़ी पर घिसते हैं तो यदि इस पत्थर का रंग परिवर्तित नहीं होता है तो यह पत्थर असली है और यदि इस पत्थर का रंग परिवर्तित हो जाता है तो वह नकली पत्थर होता है इस तरह से आप हकीक पत्थर की पहचान कर सकते हैं.

FAQ: Sulemani hakik stone

सुलेमानी हकीक पत्थर की कीमत क्या है?

सुलेमानी हकीक पत्थर को कोई भी व्यक्ति स्त्री पुरुष या बच्चा धारण कर सकता है क्योंकि इसके कोई दुष्प्रभाव नहीं होते हैं इसकी कीमत ₹125 प्रति नग है.

सुलेमानी हकीक पत्थर कहां मिलता है?

ऐसा कहा जाता है कि सुलेमानी हकीक पत्थर धरती पर मिलने वाले अनेकों कीमती रत्नों में से एक है यह गोदावरी नदी वह नर्मदा नदी के बिल्कुल निचले तल में पाया जाता है.

सुलेमानी हकीक कितने कैरेट का पहनना चाहिए?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार काला सुलेमानी हकीक पत्थर कम से कम 10 से 11:15 रत्ती का धारण करना शुभ माना जाता है.

सुलेमानी हकीक पत्थर की पहचान कैसे करें?

सुलेमानी हकीक पत्थर की पहचान उसके रंग और क्वांटिटी के द्वारा पता लगाया जा सकता है चमकदार और साफ हकीक पत्थर की क्वालिटी अच्छी होती है इसकी पहचान करने का सबसे आसान तरीका यह है कि हकीक पत्थर बीच से टूटा हुआ ना हो और जब हम इस पत्थर को लकड़ी पर घिसे तो इसका रंग नहीं उतरना चाहिए.

सुलेमानी हकीक पत्थर को कौन धारण कर सकता है?

सुलेमानी हकीक पत्थर विभिन्न प्रकार के मानसिक विकारों को ठीक करने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है जो लोग मानसिक अवसाद के शिकार होते हैं या मानसिक तनाव से ग्रसित होते हैं वह लोग इस पत्थर को धारण कर सकते हैं यह उनकी परेशानी को दूर करने में पूरी तरह से सक्षम होता है.

निष्कर्ष

दोस्तों आज के इस लेख में हमने Sulemani hakik stone के बारे में जानकारी हासिल की है जैसा कि आज के इस लेख में हमने आपको बताया कि सुलेमानी हकीक पत्थर एक बहुत ही शक्तिशाली पत्थर है जो सिर्फ हिंदू धर्म में ही नहीं बल्कि मुस्लिम धर्म में भी इस पत्थर को बहुत ही मान्यता प्राप्त है.

इस पत्थर का इस्तेमाल हम बुरी शक्तियों को दूर करने के लिए और शनि, राहु और केतु ग्रह के नकारात्मक प्रभाव को दूर करने के लिए कर सकते हैं Sulemani hakik stone में पारलौकिक गुण होते हैं और इस पत्थर के यही गुण इसे धार्मिक मान्यताओं में इतना प्रमुख बनाते हैं वैसे तो यह पत्थर आपको विभिन्न रंगों में उपलब्ध मिल जाता है.

लेकिन आपको इस पत्थर को अपनी राशि के अनुसार ही धारण करना चाहिए तभी आप को इस पत्थर के अधिक लाभ देखने को मिलते हैं इस पत्थर को आप चांदी के लॉकेट में नीले धागे में पिरो कर पहन सकते हैं और आप इसे अंगूठी आदि के रूप में भी धारण कर सकते हैं इस लेख में हमने आपको सुलेमानी हकीक पत्थर क्या है?

उसके फायदे क्या है? उसके दुष्प्रभाव क्या है? और सुलेमानी हकीक पत्थर को धारण करने की विधि तथा उसकी पहचान के बारे में जानकारी दी है यदि आपने हमारे इस लेख को शुरुआत से लेकर आने तक ध्यान पूर्वक पढ़ा होगा तो आपको इस विषय के बारे में संपूर्ण जानकारी विस्तार से प्राप्त हो गई होगी.

उम्मीद करते हैं हमारे द्वारा लिखा गया लेख आपके लिए उपयोगी साबित हुआ होगा Sulemani hakik stone को शुरुआत से लेकर अंत तक ध्यान पूर्वक पढने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.

The post सुलेमानी हकीक पत्थर क्या है? असली पहचान फायदे, सुलेमानी हकीक के नुकसान | Sulemani hakik stone appeared first on OSir.in.



This post first appeared on OSir.in A Magic World, please read the originial post: here

Share the post

सुलेमानी हकीक पत्थर क्या है? असली पहचान फायदे, सुलेमानी हकीक के नुकसान | Sulemani hakik stone

×

Subscribe to Osir.in A Magic World

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×