Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

कौन थी भानुमति? दुर्योधन की मृत्यु के बाद उसने किससे विवाह किया?

दुर्योधन की पत्नी थी भानुमति लेकिन दुर्योधन का वध होने पर उसने पुनर्विवाह कर किया। आखिर किससे ?

भानुमती, कम्बोज के राजा चंद्रवर्मा की पुत्री थी। कंबोज गांधार से सटे एक साम्राज्य, आर्यावर्त का हिस्सा था। भानुमती की सुंदरता के किस्से दूर-दूर तक प्रसिद्ध थे।सुंदरता के अलावा, भानुमति को अपनी शारीरिक शक्ति और बुद्धिमत्ता के लिए भी जाना जाता था। उन्हें लक्ष्मी, पार्वती और सरस्वती त्रिंबिकों का एक संयोजन कहा गया था। कहा जाता है कि जब चंद्रवर्मा को संतान नहीं हो रही थी तो उन्होंने त्रिंबिका से प्रार्थना की थी, जिसके बाद भानुमती का जन्म हुआ था।

जब भानुमती विवाह योग्य हुई, तो उनका पति चुनने के लिए स्वयंवर आयोजित किया गया था। भानुमति के स्वयंवर में शिशुपाल, जरासंध, कर्ण और अन्य शक्तिशाली राजाओं के साथ दुर्योधन भी शामिल हुआ था। दुर्योधन अपनी माँ गांधारी से भानुमती की सुंदरता के किस्से सुनकर बड़ा हुआ |

जब भानुमति हाथ में माला लेके अपनी दासियों और अंगरक्षकों के साथ दरबार में आई तो भानुमति दुर्योधन के सामने आके रुकी और रुक कर फिर आगे बढ़ गई, ये बात दुर्योधन को हजम नहीं हुई और वो भानुमति की तरफ लपका और वरमाला जबरदस्ती अपने गले में डाल ली, इस बात पर विरोध हुआ तो दुर्योधन, भानुमती का हाथ पकड़कर उसे महल के बाहर ले जाने लगा। उसने जाते हुए सभी को चुनौती दी कि कर्ण को परास्त करने के बाद मेरे पास आना।

पराक्रमी कर्ण को देखकर जरासंध को छोड़कर सब पीछे हट गए। जरासंघ भी भानुमति से विवाह करना चाहता था। कर्ण ने उससे युद्ध किया तब जरासंध और कर्ण में 21 दिन युद्ध चला जिसमे कर्ण जीता और पुरस्कार में उसने कर्ण को मालिनी का राज्य दे दिया। ये जरासंध की सबसे बड़ी पहली हार थी

भीष्म पितामह भी अपने सौतेले भाइयो के लिए अम्बा, अम्बिका और अम्बालिका का हरणं कर के यहां लेकर आये थे। इस बात से भानुमति भी मान गई और दोनों ने विवाह कर लिया। इनके दो संतान हुई पुत्र लक्ष्मण जिसे अभिमन्यु ने युद्ध में मारा और पुत्री लक्ष्मणा जिसका विवाह कृष्ण – जाम्वन्ति से जन्मे पुत्र साम्ब से हुआ।

भानुमति ने दुर्योधन को पति चुना नहीं, दुर्योधन ने जबरदस्ती शादी की। अपने दम पर नहीं कर्ण के दम पर किया भानुमति का हरण, बेटी लक्ष्मणा को कृष्ण पुत्र साम्ब ने हरण कर लिया
दुर्योधन और पुत्र लक्ष्मण की मौत के बाद उसने अर्जुन से शादी भी कर ली …इस प्रकार की विस्मृतियो के कारण ये कहावत चरिर्तार्थ होती है :

कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा, भानुमति ने कुनबा जोड़ा

Duryodhana’s wife was Bhanumati, but after Duryodhana was killed, she remarried. After all, by whom?

Bhanumati was the daughter of Chandravarma, the king of Kamboja. Kamboja was part of Aryavarta, a kingdom adjacent to Gandhara. Tales of Pandora’s beauty were famous far and wide. Apart from beauty, Pandora was also known for her physical strength and intelligence. She is said to be a combination of Lakshmi, Parvati and Saraswati Trimbikas.

What happened after that? To know this, watch the video till the end.

आप हमें फॉलो कर सकते है (You may follow us at) :-
Facebook: https://www.facebook.com/FusionOfHinduShakti/
Twitter: https://twitter.com/DharamSanskriti
Instagram: https://www.instagram.com/dharamsanskriti/

#bhanumati #whowasbhanumati #भानुमति #dharamsanskriti

The post कौन थी भानुमति? दुर्योधन की मृत्यु के बाद उसने किससे विवाह किया? appeared first on Dharam Sanskriti.

Share the post

कौन थी भानुमति? दुर्योधन की मृत्यु के बाद उसने किससे विवाह किया?

×

Subscribe to वट सावित्री व्रत आज, जानें पूजा का सबसे उत्तम मुहूर्त व पूजन विधि

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×