Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

योग पर प्रचलित कथन

दोस्तों जैसे-जैसे हम टेक्नोलॉजी की तरफ अपने कदम बढ़ाते जा रहे हैं, अपनी सभ्यता और संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं। मनुष्य के जीवन में व्यस्तता और बीमारियों की बढ़ोतरी होती जा रही है। तो ऐसे में इस भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में एक चीज़ जो हमें स्वस्थ और निरोगी रखने के लिए आवश्यक है, वह योग है। योग में इतनी शक्ति है कि उसके नित्य अभ्यास से हम अपने मन, आत्मा, और शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं।

योग के महत्व से हम सभी कहीं न कहीं परिचित हैं, परन्तु अभी भी हम में से बहुत कम लोग इसे अपने जीवन में समाहित कर पाए हैं। आज हम आप सभी के साथ कुछ महत्वपूर्ण योग पर सुविचार (quotes on yoga in hindi) साझा करने जा रहे हैं, जो शायद आपको आपके जीवन में उसकी उपयोगिता को दर्शा सके। 

योग के जनक और कोई नहीं बल्कि स्वयं भगवान शिव को कहा जाता है। भारत में इसकी उत्पत्ति लगभग 6000 साल पहले हुई थी। योग वह विज्ञान है, जो हमें सही तरीके  से जीने की सीख देता है और इसका अर्थ है आत्मा से परमात्मा का मिलन। यह केवल कसरत, अभ्यास, या मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि मनुष्य को स्वस्थ जीवन की ओर ले जाने वाला एक उत्तम रास्ता है। आइए पढ़ते हैं योग पर सुविचार (quotes on yoga in hindi)। 

योग पर सुविचार (quotes on yoga in hindi) में आगे पढ़िये.. 

योग पर सुविचार (Quotes On Yoga In Hindi)

सुप्रसिद्ध व्यक्तियों द्वारा योग पर सुविचार (Yoga Quotes in Hindi by Famous People)

योग पर कुछ महत्वपूर्ण व्यक्तियों द्वारा कहे गए सुविचार (slogan on yoga in hindi) इस प्रकार हैं:

सुविचार 1) योग एक धर्म नहीं है। यह एक विज्ञान है, सलामती का विज्ञान, यौवन का विज्ञान, शरीर, मन, और आत्मा को एकीकृत करने का विज्ञान।  -अमित रे 

सुविचार 2) योग मन के भ्रमों की समाप्ति का बहुत बड़ा कारण है।  – नरेंद्र मोदी 

सुविचार 3) सभी बीमारियों का उपचार योग और स्वस्थ जीवन शैली में निहित है।  – बाबा रामदेव 

सुविचार 4) अभ्यास चीज़ों को आसान बना देता है। योग के माध्यम से ज्ञान, ज्ञान के माध्यम से प्रेम, और प्रेम से परमानंद की प्राप्ति होती है।  – स्वामी विवेकानंद 

सुविचार 5) योग मन को शांति में स्थिर करना है। जब मन स्थिर हो जाता है , हम अपनी आवश्यक प्रकृति में स्थापित हो जाते हैं , जोकि असीम चेतना है। हमारी आवश्यक प्रकृति आम तौर पर मस्तिष्क की गतिविधियों द्वारा ढक दी जाती है।  – पतंजलि 

सुविचार 6) जीवन के हर क्षेत्र में, एक नए स्तर के संतुलन और क्षमता को प्राप्त करना योग है।  -सद्गुरु 

सुविचार 7) कर्म योग वास्तव में एक सर्वोच्च रहस्य है।  -भगवत गीता 

सुविचार 8) योग से बड़ा कोई ऐश्वर्य नहीं, योग से बड़ी कोई सफलता नहीं, योग से बड़ी कोई उपलब्धि नहीं।  -बाबा रामदेव 

सुविचार 9) सभ्यता द्वारा घायल हुए लोगों के लिए, योग सबसे बड़ा मरहम है।  -टी गिलेमेट्स

सुविचार 10) योग 99% अभ्यास और 1% सिद्धांत है।  -श्री कृष्ण पट्टाभि जॉइस

ऐसा और ज्ञान पाना चाहते हैं? यह भी पढ़ें फिर:

क्या है भ्रामरी प्राणायाम के लाभ?

10 आवश्यक आयुर्वेदिक ज्ञान की प्राचीन पुस्तकें

योग पर सुविचार (quotes on yoga in hindi) में आगे पढ़िये.. 

योग पर सामान्य सुविचार (Quotes On Yoga In Hindi)

योग पर कहे गए कुछ सामान्य सुविचार (slogan of yoga in hindi) इस प्रकार हैं:

सुविचार 1) योग मन को शांत करने का अभ्यास है।

सुविचार 2) योग एक अनुशासन एवं चित्त और वृत्तियों का निरोध है। 

सुविचार 3) प्राणायाम की प्रत्येक साँस खींचते समय अपने वर्तमान और आने वाले भविष्य को महसूस करें और साँस को छोड़ते समय अपने अतीत को भूलते जाएँ। 

सुविचार 4) योग आपके जीवन में स्थिरता ला सकता है। 

सुविचार 5) योग एक धर्म नहीं बल्कि यह एक विज्ञान है। यह शरीर, मन, और आत्मा को एकीकृत करने का, यौवन का, और सलामती का विज्ञान है। 

सुविचार 6) योग स्वयं को भीतर से देखने के लिए एक दर्पण है। 

सुविचार 7) योग जीवन का सुख है जो रोगी को निरोग और हर किसी को स्वस्थ रखने का तरीका है। 

सुविचार 8) योग हमारे जीवन की शक्ति, ध्यान करने की क्षमता, और उत्पादकता को बढ़ाता है। योग मनुष्य के शरीर, मन, और भावना को स्थिर और नियंत्रित भी करता है।

सुविचार 9) योग से सिर्फ आत्म सुधार ही नहीं बल्कि आत्म स्वीकृति की सीख भी मिलती है। 

सुविचार 10) योग करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण उपकरण हैं, आपका मन और आपका शरीर। 

सुविचार 11) आप कौन हैं यह जानना है तो योग करें।

सुविचार 12) योग वह प्रकाश है जो एक बार जला दिया जाए तो कभी कम नहीं होता। जितना अच्छा आप अभ्यास करेंगे, लौ उतनी ही उज्जवल होगी।

सुविचार 13) योग सिर्फ हमारे देखने के तरीके को नहीं बदलता, बल्कि देखने वाले को भी बदल देता है। 

सुविचार 14) आत्मा से जुड़ने के लिए योग दर्शन बहुत ज़रूरी है। 

सुविचार 15) शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए योग और ध्यान अपनाएँ। 

सुविचार 16) योगा का अर्थ है – शरीर, मन, और आत्मा को ऊर्जा, शक्ति और सुंदरता से जोड़ना।

सुविचार 17) योग करना रोगमुक्त जीवन की कुंजी है क्योंकि स्वस्थ्य जीवन जीना ही तो हमारी सबसे बड़ी जमा पूंजी है।

सुविचार 18) योग भी अब व्यवसाय के रूप में बदल रहा है और कई लोगों को रोजगार भी प्रदान कर रहा है

सुविचार 19) योग को दृढ़ निश्चय के साथ बिना किसी मानसिक संदेह के करना चाहिए। 

सुविचार 20) योग सिर्फ कसरत ही नहीं है बल्कि यह खुद अपने आप पर काम करता है।

सुविचार 21) आप बाहर की दुनिया को नियंत्रित नहीं कर सकते, लेकिन योग और ध्यान से हमेशा नियंत्रित कर सकते हैं कि अंदर क्या हो रहा है।

सुविचार 22) योग के आठ अंग हैं – यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, और समाधि।

सुविचार 23) योग आपको एक जीवन जीने का तरीका देगा, जिसमें ईर्ष्या, द्वेष, हीनता, अपंगता नहीं होगी। 

सुविचार 24) योग हमारी कमियों पर प्रकाश डालता हैं और उन्हें दूर करने का नया रास्ता तलाशता है। 

सुविचार 25) स्वास्थ सबसे बड़ा उपहार हैं, संतोष सबसे बड़ा धन हैं, यह दोनों योग से ही मिलते हैं।

सुविचार 26) सच यह है कि योग समय लेता नहीं समय देता है।

सुविचार 27) शरीर को रोग मुक्त रखना है हमारी ड्यूटी, आज के युग में “योग’ है संजीवनी बूटी। 

सुविचार 28) योग एक तरह से लगभग संगीत जैसा है; इसका कोई अंत नहीं है। 

सुविचार 29) योग हमें खुशी, शांति, और पूर्ति की एक स्थायी भावना प्रदान करता है। 

सुविचार 30) योग हमें उन चीजों को ठीक करना सिखाता है जिन्हें सहा नहीं जा सकता और उन चीजों को सहना सिखाता है जिन्हें ठीक नहीं किया जा सकता।

सुविचार 31) योग हर वह व्यक्ति कर सकता है, जो वास्तव में इसे चाहता है, क्योंकि योग सार्वभौमिक है। 

सुविचार 32) योग से सिर्फ रोगों, बीमारियों से छुटकारा ही नही मिलता है, बल्कि यह सबके कल्याण की गारंटी भी देता है।

सुविचार 33) योग में केवल चटाई पर बैठना ही काफ़ी नहीं हैं, जब आप प्रत्येक सांस का आनंद लेते हैं तभी आपका योग सार्थक है। 

सुविचार 34) योग से शब्दों में भाव आते हैं, ज़िंदगी जीने में चाव आते हैं।

सुविचार 35) योग आपके मन को शांत करने का एक प्राचीन तरीका है।

सुविचार 36) अगर आप खुद को जानने के लिए उत्सुक हो तो – योग कीजिये। 

सुविचार 37) योग हमें वो ऊर्जा प्रदान करता है जिससे हम अपने जीवन की हर समस्याओं से लड़ सकते है। 

सुविचार 38) योग आपको सिखाता है कि आपको अपने शरीर को कैसे सुनना है।

सुविचार 39) जो दिखाते हैं योग करने की समझदारी, फिर नहीं होती उन्हें कोई भी बीमारी।

सुविचार 40) योग एक तरह से लगभग संगीत जैसा है; इसका कोई अंत नहीं है। 

सुविचार 41) आज की इस भागमभाग भरी ज़िन्दगी में हम सब अपने आप से ही अलग हो गये हैं, इसलिए योग हमें अपने आप से पुन: जोड़ने में मदद करता है।  

सुविचार 42)  बार-बार कुछ मुद्राओं की पुनरावृत्ति करना योग नहीं है, बल्कि यह जीवन की सूक्ष्म ऊर्जाओं को खोजने के बारे में हैं। 

सुविचार 43) जीवन लगने लगेगा बहुत आसान अगर कर लेंगे योग की पहचान। 

सुविचार 44) योग केवल कुछ आसनों को दोहराना नहीं है – यह जीवन की सूक्ष्म ऊर्जा की खोज है।

सुविचार 45) आपको मानसिक, आध्यात्मिक, और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने का एक तरीका है योग। 

ये थे योग पर कुछ महत्वपूर्ण सुविचार (quotes on yoga in hindi), इनको पढ़कर आपको जीवन में योग की ज़रूरत समझ आई होगी। आशा है कि योग के सुविचारों पर आधारित हमारा यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। 

Frequently Asked Questions

Question 1: योग का शाब्दिक अर्थ क्या है?(quotes on yoga in hindi)

योग का शाब्दिक अर्थ जुड़ना होता है। यहाँ पर योग के उपयोग से आत्मा से परमात्मा का मिलन होता है ।

Question 2: योग से क्या हानि है?(quotes on yoga in hindi)

आमतौर पर योग से कोई हानि नहीं है, परंतु अगर आप किसी मुद्रा को गलत तरीके से करते हैं तो इसके कुछ नुकसान हो सकते हैं ।

Question 3: योग की खोज किसने की थी?(quotes on yoga in hindi)

योग की खोज महर्षि पतंजलि द्वारा की गई थी ।

Question 4: योग दिवस का लोगो किसका प्रतीक है?(quotes on yoga in hindi)

योग दिवस का लोगो दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है।

ऐसा और ज्ञान पाना चाहते हैं? यह भी पढ़ें फिर:

आयुर्वेद में ऋतुचर्या का महत्व – क्यूँ बदलें ऋतुओं के अनुसार भोजन?

जानें रसायन वटी के फायदे, उपयोग और नुकसान



This post first appeared on Paavan, please read the originial post: here

Share the post

योग पर प्रचलित कथन

×

Subscribe to Paavan

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×