Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

जानें वृंदावन के 9 प्रमुख आश्रमों के बारे में जहां मिलेगी आपको ठहरने की उत्तम व्यवस्था

अगर आप राधा कृष्ण की पावन नगरी वृन्दावन की यात्रा का मन बना रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इस ब्लॉग में हम वृन्दावन में आपकी यात्रा का सुखद और यादगार बनाने लिए फ्री वृन्दावन के आश्रम (ashrams in vrindavan) के बारे में जानकारी देंगे। अगर आप उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ वृन्दावन की यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो अवश्य ही आप वहाँ ठहरने के लिए उचित स्थान की तलाश में होंगे।

भगवान कृष्ण की इस प्रसिद्ध नगरी में ठहरने के लिए अनेक होटल, लॉज, धर्मशालाएं, आश्रम, इत्यादि उपलब्ध हैं। परन्तु यहाँ पर हम आपको जानकारी देंगे की वृंदावन में सबसे अच्छे आश्रम कौन से हैं जो फ्री या बहुत कम खर्चे में यात्रियों और राहगीरों को रुकने की व्यवस्था उपलब्ध कराते हैं। पर उससे पहले हम इस पवित्र धाम के बारे में कुछ रोचक बातें समझेंगे और साथ ही जानेंगे इसका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व। 

वृंदावन का परिचय तथा वहाँ का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व :

वृंदावन जिसको हम वृन्दाबन या बृन्दावन के नाम से भी जानते हैं, उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक ऐतिहासिक शहर है। ब्रज के नाम से प्रसिद्ध यह नगरी भगवान कृष्ण को समर्पित है। हिन्दू धर्म के अनुसार श्री कृष्ण ने अपने बचपन का अधिकतर वक़्त यहीं पर बिताया है। हिन्दुओं के पवित्र ग्रंथों विष्णु पुराण, श्रीमद भागवत, हरि वंश पुराण आदि में वृन्दावन की महिमा का बखान किया गया है। श्रीमद भागवत में ऐसा वर्णन आता है कि कंस के अत्याचारों से बचने के लिए नन्द जी पूरे गोकुल वासियों सहित वृन्दावन में रहने आये थे। वृन्दावन कृष्ण की बाल लीलाओं और उनकी रास लीलाओं के लिए जाना जाता है। 

मथुरा से 15 किलोमीटर उत्तर दिशा में आगरा दिल्ली हाईवे के पास यह शहर यमुना नदी के तट पर बसा है। हिन्दू धर्म के सबसे पवित्र नगरों में से एक के रूप में प्रसिद्ध यह शहर मंदिरों की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। कहते हैं कि यहाँ पर लगभग 5000 मंदिर हैं जो भगवान कृष्ण और राधा रानी को समर्पित हैं। इसके अलावा वृन्दावन को वैष्णव धर्म के पावन स्थानों में से एक भी माना जाता है। 

फ्री आश्रम इन वृन्दावन (List of Free Ashrams In Vrindavan)

 आइये अब बात करते हैं वृन्दावन में रहने के लिए उपयुक्त फ्री आश्रमों की। वृन्दावन के आश्रम (ashrams in vrindavan) की लिस्ट के लिए नीचे पढ़े: 

1) मलूक पीठ जी स्वामी राजेंद्र दास जी महाराज आश्रम (Malook Peeth Shri Swami Rajendradas Ji Maharaj Ashram)

यह आश्रम वृन्दावन (ashrams in vrindavan) के बहुत ही नामी बिजनेसमैन मलूक पीठ जी स्वामी राजेंद्र दास जी महाराज द्वारा बनवाया गया है। उन्होंने वृन्दावन में बहुत से प्रसिद्ध मंदिरों का निर्माण करवाया है। यहाँ पर यात्रियों को सर्वोत्तम आवास की सुविधा के साथ तीन टाइम (9 am, 11:30 am, और 8:30 pm) का भोजन भी करवाया जाता है। 

Website link: https://malookpeeth.com

Address: Vrindavan Ho, Vrindavan – 281121, Near Sant Colony 

Opening hours: 8 am to 8 pm

आश्रम की खूबी : मलूक पीठ जी स्वामी राजेंद्र दास जी महाराज आश्रम वृन्दावन के आश्रम (ashrams in vrindavan) में से सबसे सुंदर है। यहाँ के संत श्री राजेंद्र दास जी को लोग भगवान की तरह पूजते हैं और उन्हें पूर्ण ज्ञानी और महान विद्वान का दर्जा भी प्राप्त है। अगर आप वृन्दावन में भक्तिमय वातावरण के साथ शांति का अनुभव करना चाहते हैं, तो यह आश्रम लिए उचित चुनाव हो सकता है। 

2) सुदामा कुटी आश्रम (Sudama Kuti Ashram) 

सुदामा कुटी आश्रम यमुना नदी के तट पर बाँके बिहारी मंदिर से पाँच किलोमीटर की दूरी पर स्थित है । यहाँ पर यात्रियों के रुकने के लिए फ्री में उत्तम व्यवस्था है । इस आश्रम में लोगों को अच्छे ए.सी. रूम के साथ ही सारी सामान्य सुविधायें भी दी जाती हैं । 

Address: Loi Bazar, Vrindavan – 281121, Near Mahadev Temple

Opening hours: 24 hours

आश्रम की खूबी : वृन्दावन के आश्रम (ashrams in vrindavan) सुदामा कुटी पर लोगों को दोनों टाइम मुफ्त भोजन के साथ अन्य सुविधाएँ भी दी जाती है। इस आश्रम का वातावरण बहुत ही उत्तम, शांत, और भक्तिमय है, जो लोगों को आकर्षित करता है। यहाँ पर रहने वाले संतों की वजह से यहाँ का वातावरण दिव्य बना रहता है। आश्रम में साफ़-सफाई का सर्वोत्तम ख्याल रखा जाता है। सुदामा कुटी आश्रम में एक गोशाला भी है, जिसमें लगभग 7500 गाये हैं।  

ऐसा और ज्ञान पाना चाहते हैं? यह भी पढ़ें फिर:

51 पवित्र और प्रसिद्ध शक्ति पीठ जिसके दर्शन माता के हर भक्त को करने चाहिए

भगवान विष्णु के 10 अवतार तथा हर अवतार के पीछे की कहानी और उनका महत्व

3) श्री कृष्ण कृपा धाम (Shri Krishna Kripa Dham)

श्री कृपा धाम आश्रम, वृन्दावन धाम की यात्रा करने वाले यात्रियों के ठहरने के लिए एक बहुत ही उत्तम स्थान है। यहाँ पर ना के बराबर कीमत में एसी और नॉन ए.सी. रूम उपलब्ध हैं। आश्रम में आवास की व्यवस्था के साथ-साथ एक हॉल भी है, जहाँ पर समय-समय पर भागवत कथा होती रहती है। 

Address: Parikrama Marg, Sheetal Chhaya Road-Vrindavan HO, Vrindavan – 281121, Sant Colony

Opening hours: 8 am to 9 pm

आश्रम की खूबी: वृन्दावन के आश्रम (ashrams in vrindavan) श्री कृष्ण कृपा धाम से वृंदावन के सभी मुख्य मंदिर 2 से 3 किलोमीटर की दूरी पर हैं। यहाँ के गुरुओं और संतों की वजह से इस आश्रम का वातावरण अत्यधिक दिव्य और भक्तिमय है, जो यात्रिओं को शांति प्रदान करता है। आश्रम परिसर की साफ़-सफाई का भी सर्वाधिक ध्यान रखा जाता है। 

जानते हैं फ्री वृन्दावन के आश्रम (ashrams in vrindavan) की लिस्ट में और कौन से आश्रम शामिल हैं । 

4) वृंदा कुंज आश्रम (Vrinda Kunj Ashram)

वृंदा कुंज अच्छे वृन्दावन के आश्रम (ashrams in vrindavan) में से एक है। यहाँ का प्रबंधन यात्रियों को ठहरने के लिए बहुत ही उत्तम सुविधा प्रदान करता है। आप अपनी सुविधा के अनुसार ए.सी. या नॉन एसी. रूम का चुनाव कर सकते हैं। सिर्फ कुछ ही रुपयों में यहाँ पर तीन समय का अच्छा और स्वादिष्ट भोजन दिया जाता है। 

Website: https://vrindakunja.org/

Address: No 146, Bhut Gali. Gopeshwar Road, Vrindavan, Mathura, Uttar Pradesh 281121

Opening hours: 9 am to 9 pm

आश्रम की खूबी: श्री वृंदा कुंज आश्रम शहर के सभी प्रमुख मंदिरों से नज़दीक में ही बना हुआ है। भरतपुर पैलेस भी आश्रम से 4 मील की दूरी पर है, साथ ही यहाँ से एयरपोर्ट की दूरी 33 किलोमीटर है। आश्रम के पास बहुत सारे अच्छे रेस्टोरेंट्स भी हैं। तो वृन्दावन में अपने विज़िट को शांति के साथ एन्जॉय करने के लिए यह आश्रम आपके लिए उपयुक्त हो सकता है। 

5) मोहयाल आश्रम (Mohyal Ashram)

मोहयाल आश्रम वृन्दावन में रुकने के लिए बहुत कम कीमत में सर्वसुविधायुक्त जगह है। हर रूम में बाथरूम गीजर, और ए.सी. की भी सुविधा दी जाती है। यहाँ का स्टाफ बहुत ही अच्छा है और आश्रम में रुकने वालों का पूरा ध्यान रखा जाता है। 

Website: https://www.mohyal.com/vrindavan-ashram.php

Address: Plot No 23, Ashram Vihar, Near OMAX Crossing, Chhatikara-Vrindavan Road

Opening hours: 24 hours

आश्रम की खूबी: मेन रोड से दूर होने की वजह से आश्रम में बहुत शांति रहती है। रूम्स में प्राकृतिक हवा और लाइट आसानी से आती है, जिससे वातावरण बहुत ही पवित्र और खुशनुमा रहता है। यहाँ पर रुकने वालों के रिव्यू की वजह से मोहयाल आश्रम का नाम वृन्दावन के आश्रम (Ashrams in Vrindavan) की लिस्ट में शुमार है।

6) धनुका आश्रम (Dhanuka Ashram)

धनुका आश्रम वृन्दावन के आश्रम (ashrams in vrindavan) के सबसे पुराने आश्रमों में से एक है।  यहाँ पर यात्रियों को ठहरने की बहुत कम कीमत में उत्तम सुविधा के साथ ही स्वादिष्ट भोजन दिया जाता है। 

Address: Parikrama Marg, Vrindavan HO, Vrindavan – 281121, Near Iskcon Temple Ramanreti

Opening hours: 4 am to 10 pm

आश्रम की खूबी: धनुका आश्रम प्रेम मंदिर और इस्कॉन टेम्पल से बहुत नज़दीक स्थित है। यह वृन्दावन के आश्रम (ashrams in vrindavan) दर्शनार्थियों के रुकने के लिए बहुत अच्छा स्थान है। आश्रम का स्टाफ बहुत अच्छा और कोआपरेटिव है, जो हमेशा लोगों की मदद के लिए तैयार रहता है। 

7) महेशानंद सोम आश्रम (Maheshanand Soham Ashram) 

महेशानंद सोम आश्रम  धाम के वृंदावन दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए बहुत उपयुक्त जगह है। यहाँ पर लगभग 500 रूम्स हैं, जहाँ पर यात्रियों के रुकने के लिए सारी ज़रूरी सुविधाएं हैं। इस आश्रम में फ्री रूम के साथ लोगों को फ्री में खाना भी उपलब्ध करवाया जाता है। 

Website: http://www.sohamashramvrindavan.weebly.com/

Address: Vrindavan Ho, Vrindavan – 281121, Near Sant Colony 

Opening hours: 4 am to 10 pm

आश्रम की खूबी: परिक्रमा मार्ग के पास स्थित यह आश्रम नेशनल हाईवे से कनेक्ट करता है। यहाँ पर पूरे आश्रम की साफ़ सफाई और स्वच्छता का सर्वाधिक ध्यान रखा जाता है। अगर आप अपने घर से दूर रहकर भी घर वाली फीलिंग चाहते हैं तो वृन्दावन के आश्रम (ashrams in vrindavan) महेशानंद सोहम आश्रम आपके लिए सही चुनाव हो सकता है। 

वृन्दावन के आश्रम (ashrams in vrindavan) लिस्ट में अगला आश्रम है श्री राधा कृष्ण धाम आश्रम। 

8) श्री राधा कृष्ण धाम आश्रम (Shri Radha Krishna Dham Ashram)

इस्कॉन गौशाला परिक्रमा मार्ग के ठीक पीछे स्थित श्री राधा कृष्ण धाम आश्रम वृन्दावन में रुकने के लिए बहुत सुलभ जगह है। यहाँ पर न के बराबर कीमत में राधा कृष्ण के भक्तों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। 

Website: http://www.radhakrishnadham.in/

Address: Chhatikara Road, Vrindavan HO, Vrindavan – 281121, Near P.L. Saraf Hospital

Opening hours: 24 hours 

आश्रम की खूबी: श्री राधा कृष्ण धाम आश्रम वृन्दावन शहर के सभी मुख्य मंदिरों के केंद्र में  स्थित है। साथ ही यह रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से भी बहुत नज़दीक है। यहाँ पर लोगों को फ्री कार पार्किंग, चिल्ड्रन पार्क, और वाई.फाई, की सुविधा भी दी जाती है। बच्चों के मनोरंजन के लिए डॉलफिन वाटर पार्क और बड़ों के लिए शॉपिंग के लिए लगभग 200 स्ट्रीट साइड पर दुकानें हैं।  

9) श्री राम सेवा आश्रम (Shri Ram Seva Ashram)

हरियाली युक्त श्री राम सेवा आश्रम वृन्दावन में लोगों के ठहरने के लिए बहुत ही अच्छी जगह है। यह आश्रम प्रेम मंदिर के पास ही स्थित है, जो यात्रियों को यहाँ पर रुकने के लिए आकर्षित करता है। जो लोग वृन्दावन के आश्रम (Ashrams in Vrindavan) की तलाश में हैं, उनके लिए श्री राम सेवा आश्रम अच्छा ऑप्शन हो सकता है । 

Address: Keshav Dham, Keshav Nagar, Chaitanya Vihar, Leela Dham, Vrindavan – 281121

Opening hours: 4 am to 10 pm 

आश्रम की खूबी: श्री राम सेवा आश्रम में श्रद्धालुओं को मुफ्त आवास के साथ-साथ 3 टाइम का भोजन (सुबह बाल भोग, दोपहर में लंच, और रात में डिनर) उपलब्ध करवाया जाता है। आश्रम में एक छोटी गौशाला भी है। लोगों के रुकने के लिए बहुत बड़े-बड़े रूम बनाये गए हैं जिसमें ए.सी., बाथरूम, टॉयलेट और किचन की सुविधाएँ भी हैं। आश्रम में भक्तिमय माहौल बनाये रखने के लिए दिन में तीन बार सत्संग, प्रवचन, और कीर्तन होते हैं। 

यह थी वृन्दावन के आश्रम (ashrams in vrindavan) में टॉप 9 आश्रमों की लिस्ट । दोस्तों आशा है कि वृन्दावन के आश्रम (ashrams in vrindavan) के बारे में जानकारी आपको पसंद आई होगी और जब भी आप वृन्दावन की यात्रा का प्लान बनाएंगे तो आपके काम आएगी। धन्यवाद !

Frequently Asked Questions

Question 1: वृंदावन में कहाँ ठहरे?

वृंदावन में ठहरने के लिए बहुत सारे वृन्दावन के आश्रम (ashrams in vrindavan), होटल, आदि हैं। यहाँ पर यात्रियों के रुकने के लिए फ्री में भी आश्रम हैं, जो लोगों को बहुत अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाते हैं ।

Question 2: वृंदावन में देखने लायक क्या-क्या है?

भगवान कृष्ण की नगरी वृंदावन में घूमने के लिए बहुत सारी मनोरम जगहें हैं। इस्कॉन, प्रेम मंदिर सहित यहाँ पर राधा कृष्ण को समर्पित लगभग 500 मंदिर हैं ।

Question 3: वृंदावन का रहस्य क्या है?

वृंदावन में बहुत अधिक तुलसी के पौधे हैं । इसीलिए इसका नाम वृंदावन पड़ा क्योंकि वृंदा का अर्थ तुलसी है, इसीलिए इसे वृंदावन को तुलसी का वन कहा जाता है ।

इसी तरह से अन्य आश्रमों की लिस्ट के लिए, यह पढ़ें

क्या आप हमेशा खुश रहना चाहते हैं? जानें 9 प्रभावी खुश रहने के उपाय

स्वामी विवेकानंद जी द्वारा लिखित “राज योग” से सीखें अष्टांग 8 योग – अर्थ, नियम और लाभ



This post first appeared on Paavan, please read the originial post: here

Share the post

जानें वृंदावन के 9 प्रमुख आश्रमों के बारे में जहां मिलेगी आपको ठहरने की उत्तम व्यवस्था

×

Subscribe to Paavan

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×