Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

मकर संक्रांति के अवसर पर श्री मेहंदीपुर बालाजी के महंत श्री किशोरपुरी जी महाराज ने दान पुण्य किया।

आज की News Mehandipur Balaji से है जहां आस्था धाम में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर श्री बालाजी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री किशोर पुरी जी महाराज ने नव वर्ष 2020 में दो हजार बालिकाओं को दान पुण्य किया।

Image Source

वहीं दूसरी ओर श्री महंत जी महाराज ने 401 ब्राह्मणों को भी ऊनी वस्त्रों का दान पुण्य किया। इस अवसर पर महंत निवास पर बालिकाओं को और ब्राह्मणों को भोजन कराया गया।

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के श्री महंत जी निवास पर आयोजित हुए कार्यक्रम में महंत श्री किशोर पुरी जी महाराज ने राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों से आयी दो हजार बालिकाओं को ऊनी कार्डिगन्स, तिल के लड्डू की प्रसादी, तेल की शीशी और गिलास भेंट किए।

छात्राओं को देवी स्वरूप मानकर श्री महंत जी महाराज ने उनका नमन किया। निवास स्थल पर छात्राओं और ब्राह्मणों की लंबी-लंबी कतारें मनमोहक थी।

इसी प्रकार 401 ब्राह्मणों को गर्म ऊनी वस्त्र, कंबल, दक्षिणा, तिल के लड्डू की प्रसादी आदि का दान किया गया।

महंत निवास पर छात्र – छात्राओं के द्वारा श्री राम जय जय राम उद्घोष से श्री महंत निवास गुंजायमान हो रहा था।

महंत श्री किशोर पुरी जी महाराज के द्वारा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्राओं को साईकिल वितरण की गई।

वहीं उनकी शिक्षा व योग्यता पर पुरस्कार स्वरूप पांच सौ रुपये मिठाई के लिए दिए गए और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।

मकर संक्रांति पर दान पुण्य करने का महत्व बताते हुए महंत श्री किशोर पुरी जी महाराज ने कहा कि मकर संक्रांति का हिन्दू पर्वों में विशेष स्थान होता है।

बालाजी मंदिर पर आज के दिन सभी भक्त गण के लिए माल पूए का महाप्रसाद वितरित किया गया।

मकर संक्रांति के दिन दान पुण्य करने से पाप कर्मों के नाश होने के साथ ही पुण्य फल भी प्राप्त होते हैं।

मौसम ने भी यहां लोगों को खूब छकाया

मेहंदीपुर बालाजी में गत दो दिनों से मौसम ने अचानक करवट बदल ली। जिससे सुबह से ही बूंदा बांदी होने लगी।

दिन में हल्की हवायें चलने के साथ ही आसमान बादलों से घिर गया। जिससे फिर एक बार ऐसा लगा कि ठंड लौट आयी है।

लोग बाग गर्म कपड़ों से ढके नजर आए। बाजारों में जो भीड़ भाड़ नजर आयी थी मौसम बिगड़ने के साथ ही खत्म हो गई।

लोगों को लगा कि धूप निकलेगी दिन खुशनुमा होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

The post मकर संक्रांति के अवसर पर श्री मेहंदीपुर बालाजी के महंत श्री किशोरपुरी जी महाराज ने दान पुण्य किया। appeared first on Mehandipur Balaji Blog Website.

Share the post

मकर संक्रांति के अवसर पर श्री मेहंदीपुर बालाजी के महंत श्री किशोरपुरी जी महाराज ने दान पुण्य किया।

×

Subscribe to जीवन को उत्सव की तरह जीना सिखाते श्री कृष्ण

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×