Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

ISRO Chief K. Sivan Biography In Hindi

ISRO Chief K. Sivan Biography In Hindi – आज हम इस पोस्ट के माध्यम से जानेंगे एक रॉकेट साइंटिस्ट और ISRO Chief K. Sivan के बारे में जिन्होंने अभी हाल ही में Indian Space Research Organization (ISRO) के चेयरमैन की हैसियत से चंद्रयान-2 चंद्रमा पर भेजा था।

K. Sivan के बारे में कहा जाता है कि एक किसान के बेटे होने की वज़ह से इनके शुरुआती दिनों में इन्हें पैरों में पहनने को जूते चप्पल तक नहीं मिल पाए थे। ये अपनी पढ़ाई का खर्च भी आम बेचकर निकाला करते थे। आइए जानते हैं इनकी जीवनी के बारे में कैसे इन्होंने अपनी पढ़ाई की और ISRO के chief के पद तक पहुंचे।

इसरो (ISRO) चीफ K. Sivan का व्यक्तिगत परिचय

पूरा नाम Kailasavadivoo Sivan
(K. Sivan)
जन्म तिथि 14 अप्रैल 1957
जन्म स्थान Mela Sarakkalvilai, जिला कन्याकुमारी, वर्तमान में तमिलनाडु
पेशा सीनियर साइंटिस्ट (अन्तरिक्ष विज्ञान)
वर्तमान पद Chairperson
संगठन इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO-इसरो)
माता-पिता Kailasavadivoonadar and Chellamall
माता-पिता का पेशा किसानी

ISRO Chief K. Sivan का पूरा नाम Dr. Kailasavadivoo Sivan है। K. Sivan का जन्म वर्ष 14 अप्रैल 1957 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले के तरक्कनविलई गांव में हुआ था। K. Sivan की राष्ट्रीयता और नागरिकता भारत की है। इनके पिता का नाम कैलास वडिवु और माता चेल्लम है। इनके पिता किसानी किया करते थे।

K. Sivan को भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में Cryogenic Engines के विकास में इनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।

इसरो (ISRO) चीफ K. Sivan की शैक्षणिक योग्यता

प्रारंभिक शिक्षा Mela Sarakkalvilai Village के तमिल मीडियम गवर्नमेंट स्कूल और कन्याकुमारी के Vallankumaranvilai से।
स्नातक (अभियांत्रिकी) वर्ष 1980 में मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से
परास्नातक (एयरोस्पेस इंजीनियरिंग) वर्ष 1982 में इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ साइंस, बैंगलोर से।
डाक्टरेट (एयरोस्पेस इंजीनियरिंग) वर्ष 2006 में इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे से।
फेलोशिप इंडियन नैशनल अकैडमी ऑफ इंजीनियरिंग, एयरोनोटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया।

एक ग्रामीण पृष्टभूमि मे जन्मे और एक किसान के पुत्र होने की वज़ह से K. Sivan की प्रारंभिक शिक्षा इनके अपने गांव के ही सरकारी स्कूल में तमिल माध्यम से हुई। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि sivan अपने परिवार के पहले ग्रेजुएट थे।

वर्ष 1980 में ISRO Chief K. Sivan ने इंजीनियरिंग की स्नातक की डिग्री मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में परास्नातक की डिग्री वर्ष 1982 में इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ साइंस, बैंगलोर से पूरी की।

परास्नातक की डिग्री के साथ ही इन्होंने ISRO (Indian Space Research Organization) के साथ काम करना शुरू कर दिया। यहां पर शुरुआती दिनों में इन्होंने PSLV (Polar Settelite Launch Vehicle) प्रोजेक्ट पर काम किया।

वर्ष 2006 में इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे से K. Sivan ने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में डाक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।

इसरो चीफ K. SIVAN का CAREER

01ISRO के लॉन्च वीइकल्स के डिजाइन और विकास के लिए कार्य किया।
02PSLV प्रोजेक्ट में भागीदारी के लिए वर्ष 1982 में ISRO जॉइन किया।
032 जुलाई 2014 को इसरो के लिक्विड प्रोपल्सियन सिस्टम्स सेंटर के डायरेक्टर बनाए गए।
041 जून 2015 को VSSC के डायरेक्टर बनाए गए।
05जनवरी 2018 में इसरो चीफ बनाए गए।
0622 जुलाई 2019 को चन्द्रयान - 2 मून मिशन लॉन्च किया।

2 जुलाई 2014 को K. Sivan ISRO के LPSC (Liquid Propulsion Systems Centre) के डायरेक्टर बनाए गए और 1 june 2015 को VSSC के डायरेक्टर बने।

15 जनवरी 2018 को K. Sivan ने ISRO Chief की हैसियत से कार्यभार सम्भाला। चांद पर भेजा गया यह भारत का दूसरा अभियान था जिसे चन्द्रयान – 2 के नाम से जाना जाता है जिसे 22 जुलाई 2019 को भारत से भेजा गया था। K. Sivan अब तक 7 महत्वपूर्ण अवार्ड्स पा चुके हैं।

इसरो चीफ K. SIVAN को मिले अवार्ड्स

01श्री हरि ओम आश्रम प्रेरित डॉक्टर विक्रम साराभाई रिसर्च अवार्ड वर्ष 1999
02इसरो मेरिट अवॉर्ड वर्ष 2007
03डॉ. बीरेन राय स्पेस साइंस अवॉर्ड वर्ष 2011
04Distinguished Alumnus Award from Madras Institute of Technology Alumni Association, Chennaiवर्ष 2013
05Distinguished Alumnus Award from Indian Institute of Science, Bangaloreवर्ष 2018
06Doctor of Science (Honoris Causa) from Sathyabama University, Chennaiवर्ष अप्रैल 2014
07Dr. A.P.J. Abdul Kalam Awardवर्ष 2019

यह भी पढ़ें –

Ajit Doval Biography In Hindi अजीत डोभाल का जीवन परिचय

The post ISRO Chief K. Sivan Biography In Hindi appeared first on Mehandipur Balaji Blog Website.

Share the post

ISRO Chief K. Sivan Biography In Hindi

×

Subscribe to जीवन को उत्सव की तरह जीना सिखाते श्री कृष्ण

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×