New Delhi: सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग इस वीडियो को अब तक का सबसे प्यारा और खूबसूरत वीडियो बता रहे हैं।
Related Articles
गाड़ी में कुत्तों को घुमाते हुए तो बहुत लोगों को देखा होगा, गौमाता को घुमाते हुए पहली बार देख रहा हूं.. नमन है इस बहन को देखते हैं कितने लोग लाइक करते हैं।
जय गौ माता जय गोविंदाpic.twitter.com/OirlOiQyy6— Ajit Doval ᴾᵃʳᵒᵈʸ (@IAjitDoval_IND) July 22, 2023
तमाम लोग अपने पालतू जानवरों को कार में लेकर चलते हैं। हालांकि, वाहनों में यात्रा करने वाले पेट्स में बिल्ली और कुत्तों की तादाद ज्यादा होती है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसे अद्भुत लम्हे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग उसे इंटरनेट का सबसे प्यारा वीडियो बता रहे हैं।
Most Beautiful video of 2022 pic.twitter.com/tl3L4oZkDx
— Arun Sharma (@Sharma_Tweetss) February 8, 2022
एक गाय के बछड़े का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस क्लिप में हम देख सकते हैं कि गाय का बच्चा कार की फ्रंट सीट पर बड़े आराम से बैठा है। उसने सीट बेल्ट भी लगा रखी है। गले में एक चेन भी पहन रखा है। गाय का बछड़ा देखने में बेहद क्यूट लग रहा है। यह देखकर लोगों का दिल खुश हो गया है। बहुत से यूजर्स इसे साल आज का सबसे प्यारा वीडियो बता रहे हैं!
हमने हमेशा महंगी कारों में कुत्तों और बिल्लियों को घुमाते हुए देखते हैं….
आज पहली बार किसी को इतनी इज़्ज़त और प्यार से गाय को घुमाते हुए देखा…
*यही है हमारी #हिन्दू_संस्कृति की महान विशेषता…https://t.co/FU0XlltNJO pic.twitter.com/WPXyfjyBoy
— Prabha Upadhyay@BJP (@PrabhaUpadhya21) January 16, 2023
यह क्लिप 24 सेकंड का है, जिसमें एक महिला कार की ड्राइविंग सीट पर बैठकर वीडियो शूट कर रही है। सबसे पहले वह खुद पर कैमरा करती है। इसके बाद कार की फ्रंट सीट पर ही बैठे बछड़े को दिखाती है, जिसे सीट बेल्ट भी पहनाई गई है! गजब तो यह है कि वह भी इतने प्यार से कैमरे को देखता है कि लोग उसकी मासूमियत के फैन हो गए।
यह क्लिप अब एक बार फिर सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद कोई ‘राधे-राधे’ लिख रहा है तो कोई इसे बेहद प्यारा लम्हा बता रहा है। और हां, कुछ ने तो यह भी लिखा कि उन्होंने ऐसा दृश्य कभी नहीं देखा। ajit doval ने वीडियो ट्वीट कर लिखा कि- गाड़ी में कुत्तों को घुमाते हुए तो बहुत लोगों को देखा होगा, गौमाता को घुमाते हुए पहली बार देख रहा हूं.. नमन है इस बहन को देखते हैं कितने लोग लाइक करते हैं। जय गौ माता जय गोविंदा।
The post जय गौ माता, जय गोविंदा🙏 गाय के बछड़े को लड़की ने कार में घुमाया….वीडियो ने जीता करोड़ों दिल appeared first on Live India.
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here