New Delhi : नाग पंचमी का त्योहार शनिवार 25 जुलाई को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस साल नाग पंचमी का त्योहार काफी खास है। नाग पंचमी पर इस साल शिव योग बन रहा है। यह योग 20 साल बाद आया है। नाग पंचमी पर शिव योग साल 2000 में बना था। पंचमी की तिथि को लक्ष्मी तिथि भी कहा जाता है। इस वजह से आज के दिन शुद्ध अंत:करण से पूजा करनेवालों को धन और वैभव की प्राप्ति होगी।
Related Articles
Naga Panchami is celebrated in the Deccan as well as northern parts of India by worshipping snakes & offering them milk & ornamental flowers. To know more about Naag Panchami, please visit our Incredible India's website: https://t.co/VggCXOn85y pic.twitter.com/gwERc7QpPk
— Incredible!ndia (@incredibleindia) July 25, 2020
मेष राशि वालों के लिए नाग पंचमी पर बन रहा महासंयोग बेहद शुभ है। अनायास रूप से धन की प्राप्ति होगी। बिगड़े काम सुधरेंगे। कर्ज में दिया हुआ रुपया-पैसा वापस लौट सकता है। शिवलिंग और नाग देवता को शहद अर्पित करने से अधिक लाभ होगा। वृषभ राशि वालों का वाणी दोष दूर होगा। वाणी में शक्ति आने से रिश्ते सुधरेंगे। आपकी जुबान से निकली बात सच होंगी। दूध में बताशा मिलाकर शिवलिंग और नाग देव को चढ़ाने से लाभ बढ़ेगा।
मिथुन राशि में राहु बैठे हुए हैं। केतु और गुरु की दृष्टि भी है। विदेश से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। बेलपत्र की माला पर लाल सिंदूर लगाकर शिवलिंग और नाग देव को चढ़ाने से दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करेंगे। कर्क राशि के 12वें भाव में राहु है। नाग पंचमी पर शिव योग जीवन में चल रही दिक्कतों को दूर करेगा। चैन की नींद ले सकेंगे। सिंह राशि वालों की कुंडली में भी धन लाभ के योग अच्छे योग बन रहे हैं। यह योग मकान, दुकान या प्रॉपर्टी में निवेश का शुभ मुहूर्त लेकर आया है। कन्या राशि वालों को वाहन का सुख मिलता दिखाई दे रहा है। घर में अच्छा माहौल रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं भी आप इस दौरान कर सकते हैं।
तुला राशि वालों के लिए राहु और केतु दोनों बड़े लाभप्रद हैं। केतु ना सिर्फ आपको धन देगा, बल्कि नौकरी और व्यापार में आ रही मुश्किलों को दूर भी करेगा। वृश्चिक राशि से साढ़े साती जा चुकी है। इस राशि के लोगों का अच्छा समय आने वाला है। नौकरी, व्यापार में सफलता के योग बन रहे हैं।
Madhya Pradesh: Priests offer prayers at Nagchandreshwar Temple on the occasion of 'Naag Panchami'. The priest says, "The doors of this temple are opened once in a year. This year due to #COVID19, devotees can do online darshan for 24 hours." pic.twitter.com/36qmWn9hri
— ANI (@ANI) July 25, 2020
धनु राशि वालों के लिए तो यह संयोग और भी ज्यादा खास रहेगा। धन की प्राप्ति होगी। वित्तीय योजनाएं लंबे समय तक लाभ देंगी। मकर राशि वालों के लिए धन के मामले में स्थिति सामान्य ही रहने वाली है। कुंभ राशि में भी शनि की साढ़े साती चल रही है। कष्टों से निवारण होगा। रिश्तों में सुधार होगा। धन के मामले में स्थिति सामान्य ही रहेगी। मीन राशि में धन लाभ के योग बन रहे हैं। शादी-विवाह के मामले में भी यह योग काफी फलदायी नजर आ रहा है।
The post नाग पंचमी- 20 साल बाद शिव योग, दूध में बताशा मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाने से होगा धन-लाभ appeared first on Live India.
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here