New Delhi : मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की केमिस्ट्री तो सबको पता ही है। दोनों बी- टाउन के हॉ’ट कपल्स में से एक हैं। मलाइका अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। दोनों शहर में आउटिंग और विदेशों की सैर को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। जी हां, बीती रात अनिल कपूर के घर दिवाली पार्टी थी,जहां पर मलाइका और अर्जुन दोनों एक साथ पहुंचे।
Related Articles
बता दें कि अनिल कपूर ने हर साल की तरह इस बार भी दिवाली पर पार्टी रखी। इस पार्टी में बाॅलीवुड के बहुत से सेलेब्स ने शिरकत की। हर कोई पार्टी में एक से बढ़कर एक नजर आया। इसी बीच बाॅलीवुड इंडस्ट्री में अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रहने वाले मलाइका और अर्जुन भी एक साथ पार्टी में पहुंचे।
इस मौके पर अर्जुन कपूर फ्यूज़न ब्लैक ट्रेडिशनल लुक में दिखे तो वहीं मलाइका भी फ्यूज़न ब्लैक आउटफिट और वाइट जैकेट में नजर आई। इसके साथ उन्होंने हेवी नेकलेस भी पहना हुआ है, जो उनकी खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा रहा है।
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है,जब मलाइका और अजुन की तस्वीर ने लोगों का ध्यान खींचा हो। उनकी ज्यादातर तस्वीरें चर्चा में होती है। इससे पहले मलाइका के जन्मदिन पर अर्जुन ने उन्हें विश करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वह उनके माथे को चूमते नजर आ रहे हैं। उनकी ये तस्वीर खूब वायरल हुई थी और फैंस ने जमकर अपना रिएक्शन दिया था।
The post दिवाली पर अनिल कपूर ने दी पार्टी, मलाइका और अर्जुन एक साथ गाड़ी से उतरते आए नजर appeared first on Live India.
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here