Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

कांगड़ा में आज राहुल गांधी करेंगे परिवर्तन रैली, जुटेगी 40 हजार कार्यकर्ताओं की भीड़

New Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज कांगड़ा जिले के चंबी मैदान में परिवर्तन रैली करेंगे। राहुल गांधी आज 2 बजे के बाद कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचेंगे और जन सभा को संबोधित करेंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक इस रैली में 40 हजार कार्यकर्ताओं के जमा होने की संभावना है। बता दें कि ये रैली उसी जगह की जा रही है जहां पर कुछ दिनों पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भाजपा की रैली करवाई थी। कौन नेता कितने लोगों को रैली में लाया है, इसके लिए रैली में आने वाले लोगों की जानकारी रैली स्थल पर जुटाई जाएगी। इससे यह भी पता लगाया जाएगा कि कौन नेता लक्ष्य पूरा करने में सफल रहा है और कौन नहीं।

इस रैली का आयोजन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर करवा रहे हैं। उन्होनें इस रैली के बारे में बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली के बाद हिमाचल में भाजपा के उल्टे दिन शुरू होंगे। साथ ही बताया कि लोगों में इस रैली को लेकर काफी उत्साह है। इसमें पूर्व केंद्रीय नेता आनंद शर्मा भी रैली में मौजूद रहेंगे। एसएसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि रैली में पुख्ता सुरक्षा के लिए करीब 400 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।

बता दें कि इन दिनों चुनाव से पहले हर पार्टी रैली करने में जुटी हुई है। कल ही प्रधानमंत्री मोदी ने बी कर्नाटक में रैली की थी। जहां उन्होनें विपक्ष पर निशाना साधा था। वहां उन्होनें आयुष्मान भारत पेंशन की शुरूआत भी की थी। साथ ही इस दौरान वो कई कार्यक्रम का हिस्सा बने हैं और स्वास्थय, ऊर्जा, शिक्षा और परिवहन क्षेत्रों जुड़े कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया था। कर्नाटक सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होनें कहा था कि कर्नाटक सरकार किसानों की दुश्मन है। इसलिए उन तक कोई लाभ नहीं पहुंच रहा है।

The post कांगड़ा में आज राहुल गांधी करेंगे परिवर्तन रैली, जुटेगी 40 हजार कार्यकर्ताओं की भीड़ appeared first on Live India.

Share the post

कांगड़ा में आज राहुल गांधी करेंगे परिवर्तन रैली, जुटेगी 40 हजार कार्यकर्ताओं की भीड़

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×