Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

महासचिव का पद संभालने से पहले गंगा मैया का आशीर्वाद लेंगी प्रियंका, राहुल भी लगाएंगे डुबकी

New Delhi: मिशन 2019 की तैयारी में इन दिनों राहुल गांधी जबरदास्त एक्टिव हैं। तो वहीं प्रियंका गांधी राजनीति में एंट्री के बाद से तो सियासी हलचल काफी अधिक हो गई है। बता दें कि, प्रियंका 4 फरवरी को कांग्रेस के महासचिव का पद संभालने जा रही हैं। लेकिन इस बड़ी जिम्मेदारी को संभालने से पहले वह संगम में डुबकी लगाकर गंगा मैया का आशीर्वाद भी ले सकती हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि, प्रियंका के साथ राहुल गांधी भी कुंभ मेले खूबसूरती देखेंगे और उसके बाद संगम में डुबकी लगाएंगे।

महासचिव का पद संभालने से पहले गंगा मैया का आशीर्वाद

हाल ही में कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाया है जिसके बाद से उत्तरप्रदेश में सियासी हलचल अपने चरम पर है। वहीं प्रियंका गांधी 4 फरवरी को महासचिव का पद संभालेंगी, लेकिन उससे पहले वह संगम में डुबकी लगाकर मां गंगा मैयाब का आशीर्वाद लेंगी। रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका और राहुल दोनों चार फरवरी को पहले ‘मौनी अमावस्या’ और उसके बाद ‘शाही स्नान’ के मौके पर पवित्र स्नान करेंगे। लेकिन अगर उन्हें चार फरवरी को पवित्र डुबकी लगाने का मौका नहीं मिलता है तो वे 10 फरवरी को बसंत पंचमी पर और उसके बाद ‘शाही स्नान’ पर डुबकी लगाएंगे। यह पहली बार है, जब राहुल और प्रियंका गांधी दोनों संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगे। साल 2001 में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कुंभ मेले में हिस्सा लिया था और पवित्र स्नान किया था।

चुनाव से पहले गोवा में छुट्टियां मना रहे राहुल

हाल ही में राहुल छुट्टियां मनाने गोवा भी गए थी, जहां पर उन्होंने अपने फैंस के साथ करवाई। राहुल गांधी अपनी मां के साथ साउथ गोवा के चर्चित फिशरमैन्स व्हार्फ रेस्टॉरेंट में लंच किया था। वहीं सेल्फी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ जो महिला नजर आ रही है। उसका नाम रचना बताया जा रहा है। वहीं रचना ने राहुल गांधी के साथ ली गई सेल्फी पर प्रतिक्रिया देते हुए कि जब मै राहुल गाधी से सेल्फी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि बिल के पेमेंट के बाद वे सेल्फी लेंगे और उन्होंने ऐसा ही किया।

Share the post

महासचिव का पद संभालने से पहले गंगा मैया का आशीर्वाद लेंगी प्रियंका, राहुल भी लगाएंगे डुबकी

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×