Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

R.K स्टूडियो की कीमत है इतनी की झटके में अमीर हो जाएगा कपूर खानदान, बन जाएंगे करोड़ों के मालिक

NEW DELHI:  आरके स्टूडियो राज कपूर की आखिरी पूंजी और कपूर खानदान के लिए किसी विरासत से कम नहीं है।

ये राज कपूर की आखिरी निशानी है जिसे उनकी याद के तौर पर संजोकर रखा जा सकता था लेकिन कपूर खानदान ने हाल ही में इस विरासत को बेचने का फैसला लिया है। इस स्टडियो से केवल राज कपूर नहीं बल्कि कई लेजेंड्री एक्टर और एक्ट्रेसस की यादें जुड़ी हैं। 90 के दशक के सभी कलाकारों ने इस स्टूडियो में कुछ ना कुछ समय बिताया है। कुछ अभिनेताओं के सफल होने के पीछे आरके स्टूडियो का हाथ है। कुछ लोग शायद इस बात को जानते होगे कि मनमोहन देसाई, प्रकाश मेहरा और ऋषिकेश मुखर्जी ने भी इस आइकॉनिक स्टूडियो में शूट किया है

आरके स्टूडियो की लोकेशन के बारें में बात करे तो यह मुंबई के सबसे बड़े उपनगरों में से एक चेम्बूर में है। जहां ये स्टूडियो काफी एकड़ में बना हुआ है। आजकल मुंबई में रियल एस्टेट की कीमतों में बढ़ोतरी को देखते हुए स्टूडियो की कीमत आसमान छू सकती है। क्विंट में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार एक स्थानीय रियाल्टार जो चेम्बूर में जमीनों का सौदा करता है...ने खुलासा किया है कि 2 एकड़ में फैले इस स्टूडियो की बाजार कीमत 500 करोड़ रुपये है। खैर ये राशि कपूर खानदान को एक झटके में अमीर कर सकती है लेकिन ये इस बात पर भी निर्भर करता है कि मुनाफे का बटंवारा किन लोगों के बीच होगा।

मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट आने के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि कपूर खानदान अपने पिता की आखिरी निशानी को बेचने का मन बना चुके हैं। मुंबई मिरर को एक इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने खुलासा किया किया वो आरके स्टूडियो को बेचने का फैसला कर चुके हैं। यह फैसला उनके पूरे परिवार ने साथ मिलकर लिया है। इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने कहा था कि स्टूडियो को मैंनटेन करना मुश्किल हो गया है ये स्टूडियो खर्चे के मामले में बड़ा हाथी साबित हो रहा है।

Share the post

R.K स्टूडियो की कीमत है इतनी की झटके में अमीर हो जाएगा कपूर खानदान, बन जाएंगे करोड़ों के मालिक

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×