Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Most Popular लोगों की लिस्ट में शामिल हुए निक-प्रियंका, इस हफ्ते किए गये सबसे ज्यादा सर्च

NEW DELHI:  निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा अपने रिश्ते के वजह से लंबे समय तक सुर्खियां में बने रहे हैं।

इस महीने बी-टाउन के इस हॉट कपल ने रोका सेरेमनी कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया। निक और प्रियंका ने एक दूसरों को लगभग 3 महीनों तक डेट किया जिसके बाद प्रियंका के बर्थ-डे पर दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली। बता दें कि 18 अगस्त को प्रियंका के घर पर रोका सेरेमनी पंजाबी रीति रिवाज के साथ सेलिब्रेट किया गया। इसके साथ ही प्रियंका ने मुंबई में ग्रैंड पार्टी का आयोजन भी किया था जिसमें बॉलीवुड के कई सिलेब्स ने शिरकत की थी।

रोका सेरेमनी करने के लिए निक जोनास अपने माता-पिता के साथ मुंबई आए थे। जहां दोनों परिवारों ने मिलकर पार्टी को एंजॉय किया था। दोनों की सगाई के बाद से ही लोगों ने प्रियंका और निक के बारें में इंटरनेट पर खोजबीन शुरु कर दी थी। जिसकी वजह से ये कपल विकिपीडिया की सर्चिंग लिस्ट पर टॉप पर रहा। अचानक सगाई के बाद से ही लोगों को बीच निक और प्रियंका के बारें में जानने की उत्सुकता बढ़ गई। रोके के बाद दोनों के फोटोज ने सोशल मीडिया पर कोहराम मचा दिया था। लोगों ने गूगल कर-करके दोनों की बारें में जानकारी इक्ट्ठा करने की कोशिश की। चौंकाने वाली बात ये है कि प्रियंका से ज्यादा निक को विकिपीडिया पर सर्च किया गया। निक ने विकिपीडिया की लिस्ट में पहला स्थान बनाया है जबकि प्रियंका 6वें नंबर पर हैं।

लिस्ट के मुताबिक निक को 1,255,884 लोगों ने निक को विकिपीडिया पर सर्च किया है। जबकि प्रियंका को 913,738 लोगों ने सर्च किया है। ये लिस्ट 19 अगस्त से लेकर 25 अगस्त तक की है। यानी इस हफ्ते निक और प्रियंका की सगाई ने दोनों को टॉप पर ला दिया है। जैसा कि पहले मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि निक जोनास और प्रियंका को इटली की एक शादी में एक साथ देखा जाएगा। खैर निक और प्रियंका के फैन दोनों को साथ देखना काफी पसंद करते हैं।

Share the post

Most Popular लोगों की लिस्ट में शामिल हुए निक-प्रियंका, इस हफ्ते किए गये सबसे ज्यादा सर्च

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×