New Delhi: केरल इस वक्त प्राकृतिक आपदा का शिकार है। केरल में आई भीषण बाढ़ से लाखों घर उजड़ गए अब तक 350 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। आम जनता से लेकर सेलेब्स तक लोगों की मदद कर रहे हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने केरल बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए
Related Articles
हाल ही में अमिताभ बच्चन ने केरल पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपए जमा करवाए थे। नकदी के अलावा उन्होंने अपनी कई चीजें भी केरल के लोगों की मदद के लिए दान में दी थीं। इनमें उनकी 25 पैंट्स, 20 जैकेट्स और 20 शर्ट्स शामिल थे। जिसकी लिए उनकी जमकर सराहना हो रही थी। वहीं कुछ लोग अमिताभ को ट्रोल भी करने लगे थे। जिसका जवाब अब बिग बी ने दे दिया है।
अमिताभ ने दूसरे स्टार्स की तरह पीड़ितों को मदद पहुंचा दी थी। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। बिग बी ने एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो से अपनी एक तस्वीर शेयर की जिस पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा कि क्या उन्होंने केरल के लिए किसी तरह का दान या पैसों की मदद की? इस पर बिग बी को गुस्सा आ गया और उन्होंने करारा जवाब दिया। बिग बी ने लिखा, ‘जी दिया...पता चल गया आपको...आपने दिया क्या?’अमिताभ यहां ट्रोलर्स से पूछ रहे थे हमने तो मदद कर दी लेकिन क्या आप मदद कर रहे हैं, क्या उनके लिए पैसे-चीजें भिजवा रहे हैं।
केरल राज्य के लोगों की मदद के लिए अब तक कई बॉलीवुड और टीवी स्टार्स ने डोनेशन दिया है। इनमें सुशांत सिंह राजपूत, रणबीर कपूर, ऋषि कपूर जैसे सितारे शामिल हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए 1 करोड़ रुपये की मदद की थी।
इसके साउथ एक्टर राजीव पिल्लई ने केरल के लोगों की मदद के लिए अपनी शादी तक को टाल दिया था। वहीं, बीते दिन विराट कोहली ने भी इंग्लैंड में जारी टेस्ट मैच सीरीज के तीसरे मैच में टीम इंडिया की जीत को केरल बाढ़ पीड़ितों को समर्पित की थी। ए आर रहमान ने अमेरिका में हुए एक कॉन्सर्ट में केरल वालों के लिए गाना गाया और उन्हें उनके लिए दुआएं कीं।
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here