Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

बिहार रोडवेज का महिलाओं को तोहफा, रक्षाबंधन के दिन मुफ्त में बस का सफर कर सकेंगी महिलाएं

New Delhi: बिहार राज्य पथ परविहन निगम(BSRTC) ने राज्य की महिलाओं को रक्षाबंधन के मौके पर बड़ा तोहफा दिया है।

बिहार राज्य पथ परविहन निगम(BSRTC) ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की घोषणा की है। निगम की इस घोषणा के बाद रक्षाबंधन के दिन सफर करने वाली महिलाओं को किराया नहीं देना होगा। महिलाएं बिहार रोडवेज की इस सुविधा का लाभ शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक उठा सकेंगी। 

बिहारा रोडवेज की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक रक्षाबंधन के दिन निगम की भी बस महिलाओं को किराया नहीं देना होगा। निगम के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि यह उन सभी महिलाओं के लिए हमारी तरफ से तोहफा है जो रक्षाबंधन के दिन बिहार रोडवेज की बस से यात्रा करेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को एक आरामदायक यात्रा का अनुभव कराने के लिए निगम की तरफ से ये फैसला लिया गया है। 

संजय कुमार ने कहा कि वह सभी महिलाएं जो अपने घर से दूर अपने भाईयों को राखी बांधने के लिए इस दिन यात्रा करती हैं उन्हें निगम की बस मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। जिससे वह इस पावन त्योहार को अपने घरवालों के साथ खुशी के साथ मना सकें। यह सुविधा शनिवार रात 12 बजे से शुरू हो जाएगी और रविवार रात 12 बजे तक चलेगी। 

अग्रवाल ने कहा कि निगम की ओर से इस संबंध में बस चालकों को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पटना शहर में ही निगम की 76 सिटी बसें चल रही हैं। इसके अलावा मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, दरभंगा में भी सिटी बसों को निगम द्वारा परिचालन किया जा रहा है। इसके लिए संबंधित पत्र क्षेत्रीय कार्यालयों को भी भेजा गया है। इस मुफ्त यात्रा का उद्देश्य महिलाओं को बिना किसी परेशानी के सुरक्षित यात्रा की सुविधा मुहैया कराना है। 

Share the post

बिहार रोडवेज का महिलाओं को तोहफा, रक्षाबंधन के दिन मुफ्त में बस का सफर कर सकेंगी महिलाएं

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×