Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

बड़े काम के हैं फेंगशुई के 5 टिप्स, अपनाने से जेब हमेशा रहेगी मालामाल

New Delhi: इंसान जिंदगी में सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करता है। मगर कठिन परिश्रम के बाद भी कई बार उतनी सफलता और धन नहीं मिलता, जितना उसे मिलना चाहिए। इसका एक कारण घर की गलत दिशा में रखा सामान भी हो सकता है। 

आज हम आपको फेंगशुई के टिप्स बताएंगे जो आपके जीवन में बेहद सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। इन टिप्स की मदद से घर मे सुख शांति, पैसा और शोहरत भी आएगी।

विंड चाइम्स
घर की खिडकी या दरवाजे पर विंड चाइम्स लगना शुभ माना जाता है। इसकी खनकती आवाज से घर में खुशहाली आती है। वास्तु के अनुसार विंड चाइम्स को लगाने से घर में धन की कमी नहीं रहती।

बैंबू का पौधा
बैंबू का पौधा घर में लगाने से पॉजिटिविटी आती है। अगर इसको घर के दक्षिण पूर्व हिस्से में रखा जाया तो जिंदगी भर पैसे की कोई समस्या नहीं होगी। जब भी आप बैंबू का पौधा लगाएं तो दिशा का ख्याल जरूर रखें।

उत्तर दिशा में करें पानी की व्यवस्था
वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा में हो पानी की व्यवस्था होना शुभ पाना जाता है। इस दिशा में आप पानी वाली चित्रकारी, पेंटिंग या फिर फाउंटेन भी लगवा सकते है। इसको लगाने से जीवन में सफलता के दरवाजे खुल जाते हैं।

उत्तर दिशा में रखें आईना
फेंगशुई के अनुसार घर के उत्तर में आईना रखना बहुत लाभकारी माना जाता है। इसके साथ ही घर की उत्तर दिशा में नीला रंग या काला रंग करवाने से पैसे संबंधित समस्याएं खत्म हो जाती है।

बेड के नीचे सामन न रखें।
जिस बेड पर आप सोते हैं उसके नीचे सामन रखने से भी घर में पैसे की किल्लत होती है। इस समस्या से बचने के लिए रात के समय बेड के नीचे से सारा सामन उठा लें। इसके अलावा वास्तु के अनुसार पलंग दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।

Share the post

बड़े काम के हैं फेंगशुई के 5 टिप्स, अपनाने से जेब हमेशा रहेगी मालामाल

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×