New Delhi : एक आदमी ने अमेरिका जाकर ऐसा काम किया है कि चारों और देश का नाम बदनाम हो रहा है।
Related Articles
अमेरिकी जांच एजेंसी ने एक इंटरनेशल देह व्यापार चलाने वाले भारतीय कपल को गिरफ्तार किया है। यह कपल अमेरिका में इवेंट के नाम पर भारत से टॉलीवुड और कन्नड़ की अभिनेत्रियों को बुलाता था और फिर उन्हें देह व्यापार करने के लिए मजबूर करता था। ये जिस अभनेत्री को चाहते बुला लेते थे।
इस मामले को लेकर शिकागो की जिला अदालत में एक शिकायत दर्ज करायी गयी थी, जिसके बाद हुई जांच में पूरा मामला प्रकाशित में आया। मिली खबरों के मुताबिक, किशन मॉडुगुमुदी और उनकी पत्नी चंद्रकला पूर्णिमा देह व्यापार का धंधा कर रहे थे। हैदराबाद के मूल रूप से रहने वाले यह कपल 28 अप्रैल 2018 को गिरफ्तार किया गया था। किशन खुद भी कई अभिनेत्रियों के साथ रात बिता चुका है।
शिकायत में इस बात को कहा गया कि, '11 मई 2017 से 22 जनवरी 2018 के बीच इस कपल ने कई लड़कियों को अपना शिकार बनाया। पहले उन लड़कियों के हवाई टिकट बुक करता था। उसके बाद फिर उन्हें होटल या फिर घर पर रोकता था। इसके बाद अमेरिका में होने वाले तेलुगु और अन्य भारतीय सम्मेलनों में ये कपल इन लड़कियों को ले जाता था, जहां से उसे अच्छे खासे पैसे कर्मशल सेक्स के लिए मिल जाते थे।
16 फरवरी 2018 को जब पुलिस ने इस कपल के घर में रेड मारी तो वहां पर 70 कंडोम के अलावा एक रजिस्टर भी बरामद हुआ। इस रजिस्टर में सभी अभिनेत्रियों और उनकी डेट्स की पूरी डिटेल लिखी हुई थी। अब शिकागो कोर्ट ने आरोपी कपल को जेल भेज दिया है। साथ ही आरोपी कपल की जमानत याचिका भी रद्द कर दी है।
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here