Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

शराब पीकर छेड़छाड़ करता था शख्स, महिलाओं ने ऐसे सिखाया सबक,देख लोग बजाने लगे तालियां

New Delhi: छेड़छाड़ करने वाले हर आरोपी का हाल ऐसा ही होना चाहिए। नहीं तो इनकी आदतों में सुधार कर पाना मुश्किल होगा। 

आगरा के इस मामले में एक छेड़छाड़ करने वाले आरोपी का महिलाओं ने जो हाल किया देखने के लिए लग गई लोगों की भीड़। बता दें महिलाओं ने कथित छेड़छाड़ आरोपी को महिलाओं ने चप्पलों से पीट दिया। घूंघट डाले शख्स को पीट रही इन महिलाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


बताया जा रहा है कि शख्स ने किसी महिला के साथ छेड़छाड़ की। जब हंगामा हुआ तो उसने कार से भागने की कोशिश की। इस पर महिलाओं ने उसे कार से खींच लिया और पीट दिया।

 

वीडियों में दिख रहा है कि आराम से महिलाएं आरोपी को पीट रही हैं। महिलाएं ही नहीं वहां खडे़ कुछ युवक भी उनका साथ दे रहे हैं। जिस शख्स की पिटाई हुई है उसका नाम अजीत बताया गया है। महिलाओं का आरोप है कि पहले भी वह शराब के नशे में महिलाओं से छेड़छाड़ कर चुका है। सोमवार को महिलाओं ने उसे घेर लिया और उसकी पिटाई कर दी। इस मामले में आरोपी का पक्ष नहीं सामने आया है। 

Share the post

शराब पीकर छेड़छाड़ करता था शख्स, महिलाओं ने ऐसे सिखाया सबक,देख लोग बजाने लगे तालियां

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×