New Delhi: श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर की जिम्मेदारी अपनी बेटियों के प्रति पहले से ज्यादा बढ़ गई है।
Related Articles
हाल ही में जाह्नवी कपूर अपने भाई अर्जुन कपूर के यहां डिनर पर पहुंचीं। इस दौरान बोनी कपूर भी साथ नजर आए।
बोनी कपूर जाह्नवी कपूर का हाथ थामे दिखे। बोनी थोड़े फिक्रमंद भी नजर आए। इस मौके पर जाह्नवी ने पिंक कलर की टी-शर्ट और जीन्स पहनी थी। वे किसी से फोन पर बात करने में भी बिजी थीं।
बता दें कि श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर के परिवार के रिश्ते अर्जुन कपूर से बेहतर हो गए हैं। अर्जुन, जाह्नवी और खुशी के सौतेले भाई हैं, लेकिन अब जाह्नवी और खुशी को अर्जुन के साथ अकसर देखा जाता है। यह भी खबर आई कि अर्जुन बोनी कपूर के परिवार के साथ ही शिफ्ट हो रहे हैं।
फरवरी में श्रीदेवी का दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने से निधन हो गया था। उनके जाने के दो महीने बाद जाह्रवी और खुशी की जिंदगी फिर धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। जाह्नवी अपनी फिल्म धड़क में बिजी हैं।
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here